उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में सेंट पाल स्कूल के सामने गुरुवार शाम को दो लोगो ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो हत्या में दो लोगो के नाम सामने आये है।उज्जैन के ढांचा भवन में रहने वाला अभय सेन 22 वर्ष फेब्रिकेशन का काम करता था। गुरुवार शाम को सेंट पाल स्कूल के पास बैठा था इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले विक्की ठाकुर और इरफ़ान आए और दोनों ने विवाद करते हुए अभय सेन का चाकू से गला रेत दिया। अभय की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विवाद की सुचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की पता चला की अभय का आरोपियों से पुराना विवाद था। जिसके चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही।पुलिस् कर रही मामले की जाँच।
टांग काटने वाला समाचार भ्रामक- उज्जैन पुलिस
#dainikamarshyam
दिनांक 23.07.24 से ब्राहमण गली में काले श्वान(कुत्ते) को बेहोश कर उसकी टांग काटने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है व समाचार पत्रों में भी छापी गई है।
उक्त खबर के संबंध में थाना कोतवाली पुलिस ने ब्राह्मण गली पहुंच कर रहवासियों से चर्चा की बाद देवास गेट होते हुए रेलवे स्टेशन उज्जैन पहुंचे, प्राप्त जानकारी अनुसार काले श्वान (कुत्ते) की टांग रेलवे पटरी से कट कर अलग होकर पड़ी हुई है।टांग कटने से काफी खून निकलते देख दो व्यक्ति कुत्ते को उठाकर पशु चिकित्सालय लेकर गए जहां पर पशु चिकित्सक श्री मुकेश जैन द्वारा ऑपरेशन कर टांके लगाए गए। पशु चिकित्सक श्री मुकेश जैन से चर्चा करते बताया कि परसों शाम को दो लोग कुत्ते को रेलवे पटरी से लेकर पशु चिकित्सालय आए थे कुत्ते की कटी हुई टांग कटी हुई थी, जिसका ऑपरेशन कर टांके लगाए थे, पशु चिकित्सालय में उपचार के दौरान लिए गए फोटो भी चिकित्सक द्वारा उपलब्ध कराए गए।
श्वान(कुत्ते) को बेहोश कर टांग काट कर तंत्र मंत्र किया जाकर टांके लगाए जाने को लेकर जो खबर चलाई जा रही है, यह ख़बर गलत है।
#तिरिभिन्नाट #tiribhinnat
कालभेरव पर पार्किंग के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले राजा भाटी के अवैध कब्जों और निर्माण पर चली जेसीबी,, मुंबई से आए यात्रियों से मारपीट के8 घटना के कुछ घंटे बाद ही कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा की टीम ने लिया एक्शन,,
👹 तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस👹 तो भिया होली की राम राम 🙏🏻 कल होली है तो आज मन हुआ के एक्सप्रेस छोड़ दी जाए… तो भिया अपुन पड़े पड़े सोच रिये थे अब होली मे इवेंट होने लग गिये..हैप्पी होली की टी शट पेन के होली खेलने का चलन हो गिया..मेहंगी पिचकारी होन..ने जाने कां से हर्बल कलर 😨 का चाला चल गिया..सुबे से क्या तो निब्बा-निब्बि..ने क्या उनके माँ बाप..सबके सब होली के मजे नही… यु नो, इंजॉय करने लग गये..जरा साक सूखा कलर चोपडा..ने दे स्टेटस..दे रील.. 😡😡 अरे तुम्हारी भैंस की पूंछ… जित्ता कलर टोटल लेके घूमते हो उत्ता तो हम दोस्त के माथे मे डाल देते थे.. ये कोई होली है..तुम बस एक फेस्टिवल मना रिये हो , त्यौहार नी… त्यौहार तो हमारे बचपन मे होता था..सबसे बुरी गत की फटेली बुशर्ट..ने वो बी नी देती हमारी मां (बर्तन वाले को दूंगी)… ने बिना बनियान…चालनी जैसी हवादार अंडरवियर..टूटेली चप्पल..ने आखे बदन पे खोपरे का तेल चुपड़वाते..न पार्टी के पैसे होते..न इवेंट का लफड़ा..क्या तो दोस्त..ने क्या मामी भाभी होन..जब होली चढ़ जाती तो जाने कां कां हाथ भरके रंग, कीचड चोपड़ देते..🤣 कलर के नाम पे बस गुलाल ओर गुलाबी रूह ने एक चमारिया हरा गुलाल डोकरे होन..ओर मरे गरे मे use होता.. अगर बिना कलर लिए निकलते..तो जो लगाने आता उसको पकड़ते..उसी का छिनकर उसको चुपड़ते..उसी के घर का खाते..उसको साथ मे लेते..ने दूसरे के घर जाते..कां बाइक के ठिकाने..सायकिल से तीन सवारी रबड़ते फिरते..दांत लाल..आँख लाल..ने कोई गटर गारे मे रगड दे तो.(…..) भी लाल… ने सबसे चेलेंजिंग काम मोबाइल नी रेता तो घर के लोग लेट होने पे एक पाँव उठाते ने एक धरते.. बाप होन माँ को खाते के तेरा लाल आया नी अब तक..ने जैसी ही घर पोंचते..माँ तुरंत लाइफ बॉय साबुन का अददा हाथ मे देती..नहा ले ने आ जा..दाल बाटी बनी.. कभी कोई हरकती भंग खिला देता तो गिरते,पड़ते आते..ने बाप के कूटे बी मिलते.. कितना लिखूं अब..आज ढेर तरह के कलर हैँ…पैसा है..नए कपड़े हैँ..इवेंट है.. फेस्टिवल है..पर त्यौहार नही..अब दिखावा और फूहड़ता ज्यादा है..इवेंट नशा खोरी का बहाना हो गया.. भले ही दिखाने को हम बड़े इवेंट कर रहे..पर रिश्ते तो छोटे हो गये..घर से न निकलना..मोबाइल मे घुसे रहना..दोस्तों से दूर हो गये.. “तो आएं..फिर से उसी बचपन को जगाए..ओर त्यौहार को जिंदा करें..उल्लास से होली मनाएं” शुभ होली सबी को 🙏🏻🥰🙏🏻🥰 विकास शर्मा दैनिक अमर श्याम/ तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस www.tiribhinnatexpress.com 9827076006
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर शुद्ध देशी घी एवं सूखे मेवे से निर्मित 5 लाख लड्डू (250 क्विंटल) श्री महाकाल मन्दिर समिति के द्वारा अयोध्या भेजे जायेंगे, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई का निरीक्षण किया
उज्जैन 12 जनवरी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के द्वारा चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई के द्वारा शुद्ध देशी घी एवं सूखे मेवे से निर्मित 250 क्विंटल से बनाये जाने वाले पांच लाख लड्डू अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्री राम के मन्दिर के शुभारम्भ अवसर पर नि:शुल्क भेजे जायेंगे। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने आज दोपहर में चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में निर्मित किये जा रहे लड्डू प्रसाद का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक को दिये। कलेक्टर ने लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में निर्मित हो रहे लड्डू प्रसाद की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह को मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री संदीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच लाख लड्डू बनाये जाने पर 80 क्विंटल घी, 90 क्विंटल शकर, चना दाल 70 क्विंटल, रवा 20 क्विंटल, काजू 10 क्विंटल, किशमिश 5 क्विंटल और एक क्विंटल इलायची से लड्डू प्रसाद निर्मित किये जा रहे हैं। इस कार्य में मन्दिर समिति के 80 कर्मचारियों के द्वारा लड्डू प्रसाद का निर्माण किया जा रहा है। इनके अलावा लड्डू प्रसाद निर्माण के लिये अतिरिक्त 100 कर्मचारियों को लगाये जायेंगे। पांच लाख लड्डू के बनाने के बाद उन्हें पैकेट में पैकिंग कर अयोध्या में भगवान राम के मन्दिर के शुभारम्भ के पूर्व उज्जैन से अयोध्या भेजे जायेंगे। उल्लेखनीय है कि एक लड्डू का वजन 50 ग्राम रहेगा।
शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए शालाओं का समय परिवर्तित किया गया
उज्जैन 8 जनवरी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले में शीत लहर और प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शालाओं के समय परिवर्तन के संबंध में आदेश जारी किए हैं।आदेश के तहत ऐसे समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं वे प्रातः 10:00 बजे से संचालित होंगे ।
दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय और अशासकीय विद्यालय भी प्रातः 10:00 बजे से संचालित किए जाएंगे ।
ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रातः 10:30 बजे से संचालित होते हैं वे यथावत निर्धारित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगे।
कक्षा छठवीं से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार रहेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।