उज्जैन:महिला के बर्तन चमकाने के बहाने सोने के आभूषण उड़ाये

सैफी मोहल्ले में घर के बाहर बैठी वृद्ध महिला से बर्तन चमकाने के नाम पर बदमाश ने सोने के आभूषण उड़ा दिये। जीवाजीगंज पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।कुतुबुद्दीन महिदपुरवाला पिता ताहेरअली 60 वर्ष निवासी सैफी मोहल्ला केडी गेट की मां विबानबाई 85 वर्ष घर के बाहर बैठी थीं। उसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और बर्तन चमकाने की बात कही। विबान बाई ने उसे घर के पुराने बर्तन दिये जिसमें पावडर डालकर युवक बर्तन चमकाने लगा।

Loading

Share the post
विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006