उज्जैन 03 दिसम्बर। उज्जैन जिले के ग्राम उमरना तहसील खाचरौद निवासी श्री नागेश्वर मकवाना मजदूरी कर थके हारे घर लौटते थे तो वे इस बात से बेहद दु:खी हो जाते थे कि उनकी लाड़ली बेटी अनुष्का उम्र 05 साल कुछ बोल नहीं पाती थी, जबकि उसकी उम्र के बच्चे ठीक प्रकार से बातें कर लेते हैं। मजदूर पिता ने उसका अच्छे से अच्छे चिकित्सकों से उपचार करवाया। इस दौरान आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। प्रायः अनुष्का की बीमारी को लेकर जब वह अपनी पत्नि श्रीमती कविता मकवाना से चिन्ता जाहिर करता था तो कविता उसका मन रखने के लिये उससे कह देती थी कि बड़े-बुढ़ो ने ऐसा बताया है कि कोई बच्चा देर से बोलना सीखता है। मेरे पिताजी कहते हैं कि कोई बच्चे दो साल तो कोई पांच साल में बोलने लग जाते हैं तो ऊपरवाला उनमें बोलने की शक्ति कभी-कभी देर से भी देता है।
इसी दौरान आर.बी.एस.के. (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) खाचरौद का दल अपने भ्रमण में स्क्रीनिंग के दौरान जब आर.बी.एस.के. चिकित्सक डॉ.कीर्ति वाडिया द्वारा अनुष्का के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर रही थी तब उसकी मां कविता ने बताया कि यह जन्म से ही नहीं बोलती है। हमने इसका ईलाज करवा लिया है। दल ने कविता को समझाया कि इसके नहीं बोलने के पीछे कोई और भी कारण हो सकता है। अतः इसका निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना में किया जा सकता है।
अगले दिन अनुष्का के माता-पिता अनुष्का को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उज्जैन में जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डी.ई.आई.सी.) में लेकर गई। जहां ई.एन.टी. स्पेशलिस्ट चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर बताया कि अनुष्का जन्म से ही सुनती नहीं है। न सुनने के कारण ही शब्द भी बोल नहीं पाती है और सामान्य शब्दों का उच्चारण भी नहीं कर पाती है। जो कि एक वर्ष के उम्र के बच्चे बोल सकते है। चिकित्सक द्वारा अगले दिन अनुष्का के माता-पिता को अनुष्का को लेकर श्री अरविन्दो मेडिकल कॉलेज इन्दौर जाने हेतु समझाया गया। अनुष्का के पिता द्वारा जब यह बताया गया कि वह गरीब आदमी है तब राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (डी.ई.आई.सी.) के कर्मचारियों द्वारा उनको बताया कि सम्पूर्ण उपचार निःशुल्क है एवं आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी हेतु जो भी खर्चा आयेगा वह शासन द्वारा वहन किया जायेगा। अनुष्का को उसके पिता माता श्री अरविन्दो मेडिकल कॉलेज इन्दौर ऑपरेशन हेतु ले गये। वहां मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के अन्तर्गत अनुष्का का विगत 22 सितम्बर को सफल ऑपरेशन (कॉक्लीयर एम्पलांट) किया गया। ऑपरेशन हेतु कुल खर्च 06 लाख 50 हजार रूपये हुआ जिसका वहन शासन किया गया। ऑपरेशन के उपरांत अनुष्का का नियमित फालोअप लिया जा रहा है एवं उसे स्वीच थेरेपी प्रदान की जा रही है।
अनुष्का अब सुन व बोल सकेगी। उसकी मां जब उसे नाम से पुकराती है तो वह न केवल प्रतिक्रिया देती है बल्की मां शब्द का उच्चारण भी स्पष्ट रूप से करती है। अब उसकी माता पिता को उसके भविष्य की चिन्ता नहीं है। अनुष्का के माता पिता शासन की इस योजना का लाभ प्राप्त करके वह मुख्यमंत्री को कोटी-कोटी हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
क्रमांक 3736
अनिकेत/जोशी