AK-47 जैसा खतरनाक सोशल मीडिया

सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जातते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया को एके-47 जैसा खतरनाक बताते हुए तकनीकी के भयानक रुप लेने पर चिंता जताई है। फेसबुक को आधार से जोड़ने के मामले पर सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपक गुप्ता और अनिरुद बोस की पीठ ने कहा कि इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंताओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। कोर्ट ने सोशल मीडिया को AK-47 जैसा खतरनाक बताते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह ऑनलाइन निजता और राज्य की संप्रभुता के हितों को संतुलित करके सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए दिशा निर्देश (नियम) तैयार करे।
सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपक गुप्ता ने कहा कि अगर आप गहराई में जाएंगे तो महसूस होगा कि यह कितना खतरनाक है। जब यह मामला मेरे समाने आया और मैं इसकी तह तक गया तो मुझे लगा कि ये कितना खतरनाक है जैसे मैं आधे घंटे में एके-47 खरीद सकता हूं।

Loading

Share the post
विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006