मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी पत्नी ने करवा चौथ के अवसर पर पूजा-अर्चना की।

*मुख्यमंत्री डॉ यादव ने धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ मनाया करवा चौथ पर्व*

उज्जैन 20 अक्टूबर,2024/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ निज निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। श्रीमती यादव ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और पति डॉ यादव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पत्नी श्रीमती सीमा यादव को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व पति-पत्नी ने विधि-विधान से निवास पर करवा माता पूजा की। करवा माता की कथा का वाचन हुआ। करवा चौथ का व्रत पति की लम्बी और कष्ट रहित पूर्ण आयु की प्राप्ति के लिए रखा जाता है।

0000

Loading

Share the post
विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006