Mp बोर्ड 10 वी, 12 वी का टाइम टेबल अंशिक बदला

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

ट्रेक्टर चलाकर रैली मे शामिल हुए cm

कृषक कल्याण वर्ष-2026

 

 

उज्जैन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल से रविवार को कृषक कल्याण वर्ष 2026 का भव्य एवं गरिमापूर्ण शुभारंभ किया। उन्होंने शुभारंभ अवसर पर किसानों की ऐतिहासिक 1101 ट्रेक्टरों की रैली का नेतृत्व किया। विशाल संख्या में ट्रैक्टरों की अनुशासित सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। ट्रेक्टर रैली में किसानों के उत्साह को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह ट्रैक्टर रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों की एकजुटता, आत्मविश्वास और प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी सोच का सशक्त प्रतीक है। यह आयोजन इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसानों के हित में निरंतर और ठोस कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में भावुक एवं प्रेरक क्षण तब आया, जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं ट्रैक्टर की कमान संभाली। ट्रैक्टर चालक से आग्रह कर ट्रैक्टर पर बैठना और उसे चलाना मुख्यमंत्री की सहजत और किसानों के श्रम के प्रति सम्मान को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस सादगी और आत्मीयता ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविमोर कर दिया। किसानों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किसान बने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों का केंद्र किसान, नारी, युवा और गरीब हैं। इन चारों वर्गों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार योजनाओं और कार्यक्रमों का निर्धारण कर रही है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाने की घोषणा की। डनहोंने कहा कि इस दौरान किसानों के हितों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कृषक कल्याण वर्ष के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सरकार के 16 विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, जिससे कृषि से जुड़े सभी आयाम—उत्पादन, लागत, विपणन, आय और कल्याण एक साथ सुदृढ़ हो सकें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश की कृषि विकास दर 16 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है, जो राज्य की कृषि क्षमता और नीतिगत प्रयासों की सफलता दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि किसानों की आमदनी में वृद्धि और कृषि लागत में कमी लाने के लिए ठोस एवं व्यावहारिक उपायों को धरातल पर उतारना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि कल्याण वर्ष 2026 के संकल्प की पूर्ति का यह पहला दिन है। पूरे वर्ष विकास एवं मंगल कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाएंगे। सरकार का प्रयास रहेगा कि किसान समृद्ध हों, कृषि टिकाऊ बने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिले।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

फंदे पर लटकते युवक को बचाया

https://youtube.com/shorts/dGOIu9C5k8E?si=XNZOTrYQbWHxzpvH

उज्जैन।
नागदा थाना प्रभारी की तत्परता से फांसी के फंदे से युवक को नीचे उतारकर सीपीआर तकनीक द्वारा बचाई गई जान*। गश्त के समय एक पीड़ित पिता घबराई हुई अवस्था में थाना प्रभारी के पास पहुंचे तथा सूचना दी कि उनके पुत्र द्वारा घर में फांसी लगा ली गई है। सूचना की गंभीरता को तत्काल समझते हुए थाना प्रभारी श्री गवरी बिना समय गंवाए पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ते हुए युवक धैर्य को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। परिजन युवक को मृत समझकर शोकाकुल हो गए, किंतु थाना प्रभारी श्री अमृतलाल गवरी ने अपने प्रशिक्षण में अर्जित सीपीआर तकनीक का प्रयोग करते हुए तत्काल जीवनरक्षक प्रयास प्रारंभ किए।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

सबसे पहले उज्जैन – इंदौर के बिच सरकारी बस सेवा

दो शहरों के बीच बनेंगे रेस्टोरेंट सुपर मार्केट और चार्जिंग स्टेशन नाम होगा वे साइड

पीपीपी मॉडल से रोड के किनारे जुटाई जाएंगी यात्री सुविधाएं

मेट्रो टुडे न्यूज़

मध्य प्रदेश की नई मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन सेवा में अब दो शहरों के बीच हर 60 से 100 किलोमीटर पर यात्रियों को रेस्टोरेंट, सुपर मार्केट, चार्जिंग स्टेशन, वेटिंग रूम, क्लीन वाटर, टॉयलेट पार्किंग के साथ अन्य यात्री सुविधाएं मिलने वाली है। इसके लिए परिवहन विभाग ने पीपीपी मॉडल तैयार कर लिया है। इसमें निजी डेवलपर को 2 से 10 एकड़ तक जमीन सरकार द्वारा दी जाएगी जिसमें वह इन सुविधाओं को विकसित करेंगे। बची हुई जमीन पर वह आवासीय अथवा गैर आवासीय निर्माण करके अपना खर्च जुटा सकेंगे। इन सुविधाओं का नाम वे साइड दिया जाएगा। अप्रैल से जून 2026 के बीच इंदौर और उज्जैन के बीच मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

पिस्टल धारी पकड़ाया

🔹“मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई, दशहरा मैदान क्षेत्र से आर्म्स एक्ट का आरोपी दबोचा”

उज्जैन।

थाना माधवनगर पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम हमराही सूचना संकलन आर. 1919 अविनाश एवं आर. 1399 देवराज के साथ सर्कल भ्रमण पर रवाना थे दौराने सर्कल भ्रमण व विवेचना के दौरान घांसमंडी चौराहे के पास विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दशहरा मैदान के पीछे वाली रोड, गर्ल्स हॉस्टल के पास एक युवक सफेद शर्ट एवं नीली जींस पहने अवैध हथियार देशी पिस्टल लेकर खड़ा है, जो किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है।

🔹पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

मुखबिर सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हमराही बल को अवगत कराया गया एवं मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की ओर रवाना हुए , मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंचकर दशहरा मैदान के पीछे वाली रोड पर कार साइड में खड़ी कर पुलिस टीम एवं पंचानों के साथ दबे पांव आगे बढ़कर निगरानी की गई। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक युवक दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम यश उर्फ दक्ष पिता चन्द्रशेखर मरमट उम्र 21 वर्ष निवासी जाल कम्पाउण्ड, मक्सी रोड उज्जैन बताया। पंचानों के समक्ष विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के दाहिनी कमर से एक वर्जित बोर की लोहे की देशी पिस्टल बरामद हुई।

🔹जप्ती एवं अपराध पंजीबद्ध

आरोपी से देशी पिस्टल रखने संबंधी लायसेंस पूछने पर कोई वैध लायसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। बरामद पिस्टल पर “MADE IN USA BOR” अंकित है, ट्रिगर एवं फायर पिन चालू अवस्था में पाए गए, हत्थे पर ब्राउन रंग की प्लास्टिक ग्रिप लगी हुई थी। उक्त देशी पिस्टल को जप्त किया गया ।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

2 साल का हुआ मोहन जी का राज

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में करोड़ों के काम जमीन पर उतरे

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के 2 साल के कार्यकाल में शहर को मिली कई सौगातें

मेडिसिटी का कार्य तेज गति से जारी, चारों और सड़कों का जाल बिछा

  मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व के 2 वर्षीय कार्यकाल में उज्‍जैन शहर और जिले को करोड़ों रुपए के विकास कार्य की सौगातें मि‍ली है। विशेषकर आगामी सिंहस्‍थ महापर्व के आयोजन के मद्देनजर शहर का कायाकल्‍प हो रहा है। सिंहस्‍थ को भव्‍य,दिव्‍य और अलौकिक बनाए जाने की दृष्टि से सिंहस्‍थ 2028 के निर्माण कार्यों को गति मिली है। विकासरत कई कार्यों की पूर्णता तो हुई ही है, वहीं प्रगतिरत कार्यों से योजनाएं जमीन पर उतरती दिखाई दे रही है।

      मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सिंहस्‍थ 2028 को फोकस बनाए हुए है, उनकी मंशानुरुप सिंहस्‍थ के कार्यों ने गति ही नहीं पकडी है बल्कि उनके परिणाम भी देखने को मिल रहे है। डॉ. यादव के प्रयासों से उज्‍जैन जिले को चिकित्‍सा महाविद्यालय(मेडिसिटी) की सौगात मिली है। इसका निर्माण 592.30 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज 09 मंजिला होगा और इसमें इलाज के लिए 550 बेड की व्‍यवस्‍था रहेगी और विद्यार्थियों के लिए 150 सीटे भी रहेगी। वर्तमान में चिकित्‍सा मह‍ाविद्यालय भवनों के निर्माण कार्य तेजी से चलते हुए प्रगतिरत है। अब चिकित्‍सा भवनों के निर्माण का स्‍वरूप भी दिखाई देने लगा है। मेडिकल कॉलेज के अस्तित्‍व में आने के बाद स्‍थानीय नागरिकों को जटिल स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं के लिए दूसरे शहरों की ओर रुख करने की आवश्‍यक्‍ता नहीं होगी।

      मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के 02 वर्षीय कार्यकाल के दौरान भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में 20 बंदियों की क्षमता वाली खुली जेल का 325.48 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण पूरा हो चुका है और इसका लाभ 20 बंदी परिवारों को मिल रहा है।

सिंहस्‍थ आने के पूर्व सड़कों का जाल बिछेगा

      मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सिंहस्‍थ 2028 के कार्यों को मूर्त रुप देने के लिए स्‍वयं रूचि लेकर उनके बजट को स्‍वीकृत कर उन्‍हें जमीन पर उतारने के लिए द्रढ़ संकल्पित है। इसका यह परिणाम होगा कि सिंहस्‍थ 2028 तक उज्‍जैन के चारों ओर सड़कों का सुनियोजित तरीके से जाल बि‍छ जाएगा। इसका लाभ यह होगा कि भीड नियंत्रण से लेकर सुगम यातायात तथा वैकल्पिक सड़कें तैयार हो जाएंगी। डॉ. यादव की परिकल्‍पना के अनुरुप पिछले 02 वर्षों में मध्‍यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा 1692 करोड़ रुपए की लागत से 44.4 कि.मी लंबे इंदौर-उज्‍जैन 06 लेन मार्ग निर्माण, 273.45 करोड़ रुपए की लागत से उज्‍जैन-मक्‍सी रोड़ 04 लेन, 1370.85 करोड़ रुपए की लागत से इंदौर उज्‍जैन वैकल्पिक 04 लेन मार्ग 48.02 कि.मी निर्माण, 701.86 करोड़ रुपए की लागत से उज्‍जैन सिंहस्‍थ बाईपास मार्ग 04 लेन चौडि‍करण कार्य किया जा रहा है। इंदौर-उज्‍जैन 06 लेन मार्ग, उज्‍जैन-मक्‍सी 04 लेन मार्ग प्रगतिरत है। वहीं सिंहस्‍थ बाईपास 04 लेन एवं इंदौर-उज्‍जैन वैकल्पिक 04 लेन के निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया की जा रही है। इस प्रक्रिया के होते ही ये काम भी जमीन पर दिखाई देने लगेंगे।

धर्म नगरी में भी हर हाथ को मिलेगा रोजगार
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरुप धर्मधानी उज्‍जैन सांस्‍कृतिक, एतिहासिक नगरी ही नहीं रहेंगी, बल्कि औद्योगिक विकास में भी अग्रणी रहें और इसके लिए उद्यमी योजनाओं को मूर्त रुप देते हुए हर हाथ को काम/रोजगार मिलने का माध्‍यम बने। इस पर कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते उज्‍जैन जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में 777 इकाईयां कार्यरत है। इनमें 3555 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होने के साथ हजारों लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। एमपीआईडीसी के माध्‍यम से भारत सरकार द्वारा प्रस्‍तावित दिल्‍ली मुंबई इंडसट्रीयल कोरिडोर के तहत ग्राम नरवर में विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड 350 करोड़ रुपए की लागत से 773 हेक्‍टेयर क्षेत्र पर विकसित किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र में पेप्‍सिको, अमूल इंडिया, फेना, वॉल्‍वो, आइशर जैसी प्रतिष्ठित प्रमुख इकाईया अपना कारोबार प्रारंभ करने जा रही है। इसके अलावा उज्‍जैन में 222 करोड़ रुपए की लागत से 360 एकड क्षेत्र पर मेडिकल डिवाईस पार्क विकसित किया गया है। 02 वर्षों के दौरान 66 मेडिकल डिवाईस विनिर्माण इकाईयों को जमीन आवंटित की गई है। तराना में 35 करोड़ रुपए की लागत से औद्योगिक पार्क फेज-02 विकसित किया जा रहा है, प्रगतिरत है।

रुद्र सागर झील पर पैदल पुल बना उपयोगी

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में उज्‍जैन स्‍मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के विकास के लिए कई योजनाओं को मूर्त रुप दिया हा रहा है। पिछले 02 वर्षों में 22.73 करोड़ रुपए की लागत से रुद्र सागर झील पैदल पुल (सम्राट अशोक सेतु) का कार्य पूर्ण किया गया है।  स्‍मार्ट सिटी द्वार 251.13 करोड की लागत से महाकाल पार्किंग से 24 खंबा सड़क विक्रम कीर्ति संग्रहालय का उन्‍नयन कार्य, भारतमाता मंदिर तक अहिल्‍याबाई पार्किंग सड़क, वीर भारत संग्रहालय , नर्सिंग घाट तिराहा से राम घाट तक सडक निर्माण, मोदी का चोपडा बावड़ी का जीर्णोंद्धार एवं उन्‍नयन कार्य, रेप्‍टाइल पार्क, स्‍नेक पार्क आदि के कार्य किए जा रहे है।
मोक्षदायिनी शिप्रा होगी स्‍वच्‍छ, अविरल और प्रवाहमान
मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिप्रा को प्रदूषित जल से मुक्ति दिलाने के लिए गहन रुचि ली है और इसके लिए अपनी सरकार की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे है। जल संसाधन विभाग ने शिप्रा में कान्‍ह नदी के मिल रहे दूषित जल को रोकने के लिए योजनाएं बनाई है। इसके तहत कान्‍ह नदी के दूषित जल को उज्‍जैन शहर में शिप्रा नदी पर स्थित प्रमुख घांटो एवं तीर्थ स्‍थलों में मिलने से रोकने के लिए 919.94 करोड़ रुपए की लागत से कान्‍ह क्‍लोज डक्‍ट परियोजना, शिप्रा नदी को अविरल प्रवाहमान बनाए रखने के लिए सेवरखेडी-सिलारखेडी परियोजना का कार्य प्रगति पर है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

संक्रांती की तैयारी मे जुटी पुलिस

नव वर्ष के दृष्टिगत महाकाल पुलिस की बड़ी पहल — अवैध चायना डोर पर रोक हेतु विशेष चेकिंग अभियान एवं ब्रिजो पर की गई विशेष सुरक्षा फेंसिंग*।

▪️आगामी मकर संक्रांति एवं नव वर्ष पर जिले में आम तौर पर पतंगबाजी होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, आज दिनांक 09.12.2025 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना महाकाल पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजारों में *अवैध एवं प्रतिबंधित चायना डोर* की बिक्री पर रोक लगाना तथा उससे होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना था।

अभियान के दौरान थाना महाकाल पुलिस की टीम ने क्षेत्र के सभी पतंग और उससे संबंधित सामान बेचने वाली दुकानों का लगातार निरीक्षण किया। दुकानों की गहन चेकिंग करते हुए विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि यदि किसी के पास अवैध चायना डोर बिक्री या संग्रह करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान न केवल कार्रवाई के लिए बल्कि जन-जागरूकता के उद्देश्य से भी संचालित किया गया।

*🔹ब्रिजों पर सुरक्षा व्यवस्था और अवरोधक जाल (फेंसिंग)*–

थाना महाकाल टीम द्वारा बेगमबाग ब्रिज और हरिफाटक ब्रिज पर जाकर स्वयं निरीक्षण किया गया तथा *सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए ब्रिज के ऊपर तारों की विशेष फेंसिंग की गई*। यह फेंसिंग इस उद्देश्य से की गई कि पतंग की डोर नीचे चल रहे वाहन चालकों तक न पहुंचे और दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित हो सके।
*🔹जागरूकता एवं नागरिकों को सुरक्षा सलाह*–
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा राहगीरों और वाहन चालकों को रोककर विशेष सावधानियों से अवगत कराया गया।
पतंग उड़ाने वाले क्षेत्रों से गुजरते समय गले पर मफलर, स्कार्फ या कपड़ा बांधें।
अपने दोपहिया वाहनों पर एंटी-डोर सुरक्षा गार्ड अवश्य लगवाएं।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अनावश्यक गति न बढ़ाएं।

*🔹पुलिस की अपील*–

उज्जैन पुलिस आम नागरिकों से निवेदन करती है कि:
अवैध चायना डोर का उपयोग न करें और ना ही उसके विक्रय को प्रोत्साहित करें। ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
थाना महाकाल पुलिस का यह अभियान आगामी दिनों में और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

4 लाख की लूट का मुखबिर निकला महिला का ही भाई।

4 लाख की लूट का मुखबिर निकला महिला का ही भाई। पुलिस ने किया खुलासा।
थाना देवासगेट, उज्जैन में दिनांक 01.12.2025 को फरियादिया सम्पत बाई पति भैरूलाल गेहलोत, उम्र 65 वर्ष, निवासी उत्तरमुखी हनुमान मंदिर के पास, अंकपात मार्ग उज्जैन घायल अवस्था में थाना उपस्थित हुईं। गंभीर चोट होने से उन्हें पुलिस द्वारा तत्काल चिकित्सा उपचार हेतु सी.एच. चरक भवन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया तथा कथन लिए गए।
फरियादिया ने अपने बयान में बताया कि दिनांक 01.12.2025 को एसबीआई बैंक दरगाह मंडी से उन्होंने ₹4,00,000/- निकाले, जिसमें से ₹3,50,000/- अपने भाई देवीलाल को दे दिए तथा ₹50,000/- स्वयं के पास रखकर पैदल घर जा रही थीं।
लगभग 12:30 बजे स्मार्ट रोड से कोयला फाटक जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया, और बहाने से उन्हें नजदीकी मंदिर पर ले गया। वहां उस व्यक्ति द्वारा महिला के पास रखे ₹50,000/- जबरन छीन लिए गए और आरोपी झाड़ियों की तरफ भाग गया। फरियादिया आरोपी के पीछे भागीं, जिस दौरान वे गिरकर गंभीर घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें थाना लाया गया।
उनके बयान के आधार पर थाना देवासगेट पर अपराध क्रमांक 137/25 धारा 309(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं विवेचना में लिया गया।

*🔹पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही :*–
घटना की गंभीरता एवं लूट जैसी प्रकृति को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीगण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गुरुप्रसाद पाराशर व नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में थाना देवासगेट पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया व विश्वसनीय मुखबिरों की सहायता लेकर आरोपी की तलाश की गई।
दिनांक 02.12.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना को अंजाम देने वाला आरोपी हीरामील कुंड बड़ के आसपास घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी में लेकर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *देवीलाल पिता नानुराम दमामी, उम्र 57 वर्ष, निवासी मंगलनगर, आगर रोड, उज्जैन* का होना बताया। चौंकाने वाली बात यह थी कि आरोपी फरियादिया का भाई ही निकला, जिसने विश्वासघात कर उनसे लूट की घटना कारित की।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

भटके युवाओं का सम्मेलन

▫️“नवजीवन” : उज्जैन पुलिस की पहल – दिशा लर्निंग सेंटर के माध्यम से युवाओं के जीवन में नई राह दिखाने वाला विशेष सत्र।

▫️Operation Muskan के अंतर्गत दस्‍त्याब युवाओं के सुधार हेतु उज्जैन पुलिस का संवेदनशील प्रयास।

उज्जैन पुलिस अधीक्षक की विशेष पहल पर मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में “नवजीवन” शीर्षक से एक विशेष सुधारात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन दिशा लर्निंग सेंटर के सहयोग से उन युवाओं के लिए रखा गया, जिन्हें हाल ही में Operation Muskan के दौरान दस्‍त्याब किया गया था।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, सकारात्मक जीवन मार्ग से जोड़ना एवं जिम्मेदार नागरिकता की ओर प्रेरित करना था।

उज्जैन पुलिस वर्षों से युवाओं व बच्चों की सुरक्षा एवं सुधार के लिए निरंतर कार्यरत है। हाल के अभियान में जोखिमग्रस्त, भ्रमित अथवा असुरक्षित परिस्थितियों में पाए गए कई युवाओं को दस्‍त्याब कर सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया।

🔹Operation Muskan का मूल उद्देश्य:–
“भटके हुए बच्चों व युवाओं को सुरक्षित घर और सही दिशा प्रदान करना।”

इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन की पहल पर “नवजीवन” कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि इन युवाओं को कानूनी संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक सहारा और सही भविष्य की दिशा प्राप्त हो सके।

निर्धारित समय पर सभी युवाओं को पुलिस लाइन लाकर कार्यक्रम को अनुशासित, सकारात्मक एवं औपचारिक वातावरण में संपन्न किया गया।

मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक नवनीत भसीन और पुलिस अधिशासी उज्जैन प्रदीप शर्मा ने धैर्यपूर्ण, संवादात्मक एवं प्रेरणादायक शैली में युवाओं से संवाद किया।

🔹अधिकारियों ने कहा-
▪️जीवन के शुरुआती निर्णय भविष्य को आकार देते हैं।
▪️भटकाव परिस्थितियों का परिणाम हो सकता है, पर सही समय पर लिया गया सुधार जीवन बदल देता है।
▪️पुलिस केवल नियंत्रण या दंड नहीं, बल्कि संरक्षण, सुधार और मार्गदर्शन भी है।

जिस प्रकार हम खोए बच्चों को घर पहुँचाते हैं, उसी तरह हर भटके युवा को समाज की मुख्यधारा में लौटाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

सत्र के दौरान बालक-बालिकाओं ने अधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुना।
उन्होंने-

  • अपनी गलतियों को स्वीकार किया,
  • सुधार की राह पर चलने की प्रतिज्ञा ली,
  • और भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।

🔹विशेष उल्लेखनीय – संवेदनशील संवाद

सत्र के दौरान एक बालिका ने साहस के साथ अपनी समस्याएँ एवं चिंताएँ अधिकारियों से साझा की, जिन पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उसे आवश्यक मार्गदर्शन, सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाया गया। यह क्षण कार्यक्रम की संवेदनशीलता और पुलिस की मानवीय भूमिका को दर्शाता है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006