मामला राजनंदिनी का

हत्या या हादसा: जांच, टेस्ट से होगी पुष्टी

उज्जैन। दो दिन पहले लापता चार साल की बालिका की बोरे में लाश मिलने के मामले में देर रात चौकाने वाला खुलासा हुआ है। बालिका की हत्या की गई,बल्कि संभवत: वह होद में गिरने से मौत का शिकार हुई।हालांकि इसकी पुष्टी डायटम टेस्ट से होगी। बावजूद हादसा होने पर भी शव फिंकवाने वाली युवती व उसके साथियों पर साजिश रचकर साक्ष्य छूपाने की कार्रवाई पुलिस करेगी।
चिमनगंज क्षेत्र स्थित कमल कॉलोनी के पास गंगा नगर निवासी रामसिंह राणा की 4 वर्षीय पुत्री राजनंदनी ६ जून अपरांह ४ बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। मामले में पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर उसे तलाश रही थी। इसी बीच बुधवार शाम करीब ७ बजे बालिका का शव वाल्मिकी धाम के समीप नाले में बोरे में मिला था। हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने खोजबीन कर सीसी टीवी फूटेज के आधार पर तीन युवकों को पकड़ा। उनसे पूछताछ के बाद बालिका की पड़ौसी १९ वर्षीय युवती को भी हिरासत में लिया। उसने कबूला कि बालिका राजनंदनी उसके घर खेलने आई थी और बाथरूम कीं खुली होद में गिर गई। हादसे होने से वह घबरा गई और हत्या का आरोप लगने के डर से परिचितों को बुलाकर शव फिकवा दिया। युवती के बयानों का सुक्ष्मता से परिक्षण कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि हादसा साबित होने पर भी युवती और युवकों पर शव ठिकाने लगाने की साजिश रच साक्ष्य छूपाने की कार्रवाई की जा सकती है।
डायटम टेस्ट से होगा खुलासा –
पुलिस को घटना की स्पष्ट वजह पीएम के दौरान किए जाने वालेे डायटम टेस्ट पता चल सकेगी। इस जांच से स्पष्ट हो जाएगा कि बालिका की मौत पानी में डूबने से हुई या उसे मारकर फैंक गया था। बालिका का पीएम तीन डाक्टर्स करेंगे। डाक्टर्स की पैनल की रिपोर्ट पर ही प्रकरण और हिरासत में लिए गए संदिग्धों पर कार्रवाई तय होगी।
यह था शक –
लापता राजनंदनी के नहीं मिलने पर सबसे पहले अपहरण करने का शक हुआ था। बुधवार को इसकी पुष्टी नहीं होने पर पुलिस ने क्षेत्र के हर नाले, घरों की होद,छतो पर रखी पानी की टंकिया खंगाल डाली थी। शाम तक अंदेशा होने लगा था कि बालिका के साथ कुछ अनर्थ हुआ है। कयास लगाए जा रहे थे कि रेप कर हत्या कर दी गई होगी।
तंत्र-मंत्र के कारण पड़ौसी पर शक –
मामले में सीसी टीवी फॅूटेज के आधार पर पकड़ाए एक पड़ोसी के तंत्र क्रिया करने के कारण हत्या की वजह तंत्र क्रिया माना जा रहा था। इसी आधार पर तीनों को पकड़ा तो उन्होंने तो पूरी कहानी सामने आ गई। तीनों के बयानों की पुष्टी पांच डाक्टर्स की पैनल द्वारा पोस्ट मार्टम करने के बाद हो पाएगी। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय है।
इनका कहना है।..
बालिका की मौत के मामले में युवती सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके द्वारा हादसा होना बताया गया है। ,लेकिन पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि मौत की वजह क्या रही। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद आगें की कार्रवाई की जाएगी।
सचिन शर्मा,एसपी

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

*संशोधित*
महाकाल लोक 2 जून को दोपहर 1.30 बजे खुलेगा

2 जून को भगवान श्री महाकालेश्वर दर्शन व्यवस्था बदलेगी उज्जैन 01 जून 2023 । नेपाल राष्ट्र के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल प्रचंड श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु 2 जून को आ रहे है ।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक श्री संदीप सोनी ने बताया कि इस दौरान 2 जून को महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी :- श्री महाकाल लोक दोपहर 1:30 बजे के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा।

सामान्य दर्शन व्यवस्था चालू रहेगी
सामान्य दर्शन के लिए दर्शनार्थी हरसिध्दि चौराहे से बड़ा गणेश से हो कर चार नंबर गेट से विश्राम धाम व सभा मंडप में होते हुए गणपति मंडपम में बेरिकेट से दर्शन हेतु पहुंचेंगे । दर्शन उपरांत इसी रास्ते से वापस होकर दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से वापस जाएंगे। इस दौरान गर्भगृह दर्शन, शीघ्र दर्शन बंद रहेगी।

2 जून को श्री महाकाल महालोक एवं दर्शन दोपहर 12 बजे बाद से पुनः प्रारंभ हो जायेगे।


Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

सड़क पर मावा

प्रशासन का डर.. नकली मावा हुआ लावारिस।
उज्जैन। प्रशासन अगर चाहे तो क्या नही कर सकता। कई बार कार्यवाही सिर्फ दिखावे की होती है,लेकिन इस बार प्रशासन की ठोस कार्यवाही के कारण मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालो मे हड़कंप मचा है। कलेक्टर की सख्ती पर adm की सक्रियता के चलते लगातार मिलावटियों पर कार्यवाही हो रही है जिसका खौफ साफ दिखने लगा है।

फूड और नकली मावा माफिया पर कलेक्टर एडीएम की कार्यवाही से नकली मावा बनाने वालो मैं हड़कंप मचा। ग्राम चकरावादा मे नकली मावा करीब 1200 kg गड्डो मैं फेका। खाद्य सुरक्षा की टीम मौके मै पहुंचकर जांच कर रही है। पता किया जा रहा है कि आखिर इतना सारा मावा किसने यहाँ फेंका है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

कोरोना बुलेटिन

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

आज भी डबल

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

आज दुगने

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

फिर खुल गया खाता

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

हुड़दंगी कार चालको पर मामला दर्ज

▶️ थाना माधव नगर पुलिस ने शहीद पार्क पर आपस में रेस लगा रहे कार के चालकों के विरुद्ध किया अपराध दर्ज
▶️ दो आरोपीगण के विरुद्ध सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज
▶️ दोनो चालकों के लायसेंस को कराया जाएगा निरस्त।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों के विरुद्ध उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया हुआ है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक को सुबह दो कार चालक आपस में रेस लगाते हुए तेज रफ्तार में घास मंडी से शहीद पार्क की तरफ आ रहे थे व एक दूसरे को साइड नहीं दे रहे थे, इसी दौरान दोनों कारें आपस में टकरा गई जिससे लाल रंग की पोलो जीटी कार क्रमांक एमपी 13 सी सी 9669 नगर निगम के शहीद पार्क की बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई और एक काले रंग की फॉर्च्यूनर कार क्र एमपी 13 सी सी 0008 के जनरल स्टोर में घुसकर निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
उक्त घटना पर से नगर निगम के उप स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री मनीष पांडे की रिपोर्ट पर दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध थाना माधवनगर पर धारा 427 ,279 भारतीय दंड विधान एवं धारा 3/4 लोक संपत्ति को नुकसानी का निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया एवं वाहनो को जप्त किया जाकर चालकों के लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई भी की जाएगी।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

सबसे बड़ा आंकड़ा

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

एक दिन गेप..और आज फिर पॉजिटिव

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006