10 आइएएस के तबादले,उज्जैन,बैतूल,होशंगाबाद कलेक्टर बदले,संदीप यादव नए जनसंपर्क आयुक्त भोपाल।राज्य शासन ने रविवार देर शाम भाप्रसे के दस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। पीएस राजस्व संदीप यादव को जनसंपर्क विभाग का दायित्व सौंपा गया है वहीं मौजूदा आयुक्त विवेक पोरवाल को यादव के स्थान पर पदस्थ किया गया है। आज जारी आदेश में उज्जैन,नर्मदापुरम व बैतूल कलेक्टर भी बदले गए। वही गुना में नए कलेक्टर की पदस्थापना की गई। यह सूची इस प्रकार है.. विवेक पोरवाल,सचिव व आयुक्त जनसंपर्क से पीएस राजस्व,संदीप यादव पीएस राजस्व से सचिव,आयुक्त जनसंपर्क, नीरज कुमार सिंह कलेक्टर नर्मदापुरम से कलेक्टर उज्जैन कुमार पुरुषोत्तम कलेक्टर उज्जैन से उपसचिव मंत्रालय, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एमडी बीज निगम से कलेक्टर बैतूल,अमनबीर सिंह बैंस कलेक्टर बैतूल से कलेक्टर गुना,सोनिया मीना संचालक आदिम जाति से कलेक्टर नर्मदापुरम, रोशन कुमार सिंह आयुक्त ननि उज्जैन से सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल,स्वपिनल जी वानखेड़े आयुक्त ननि जबलपुर से सह आयुक्त संस्थागत वित्त,प्रीति यादव अपर कलेक्टर उज्जैन से आयुक्त ननि जबलपुर। इन्हें अतिरिक्त प्रभार दीपाली रस्तोगी पीएस महिला एवं बाल विकास को पीएस सहकारिता विभाग, श्रीमन शुक्ला एमडी मार्कफेड को एमडी बीज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इस वक्त की बड़ी खबर धार न्यूज़ मध्य प्रदेश पर हम बताने जा रहे हैं धार जिले के गणेश घाट मौत का घाट में बड़ा हुआ हादसा 4 से 5 गाड़ियों में लगी है आग। बड़ी घटना की संभावना शासन प्रशासन अलर्ट। घायलों को धामनोद के शासकीय अस्पताल में ले जाया जा रहा है। घाट उतारते समय गाड़ियों में भिड़ंत होने के कारण गाड़ियों में लगी आग तीन ट्रक तीन कार वह दो मोटरसाइकिल में आग लगने की संभावना
कैबिनेट मंत्री – प्रदेश टुडे 1-प्रदुम्न सिंह तोमर 2-तुलसी सिलावट 3-एदल सिंह कसाना 4-नारायण सिंह कुशवाहा 5-विजय शाह 6-राकेश सिंह 7-प्रह्लाद पटेल 8-कैलाश विजयवर्गीय 9-करण सिंह वर्मा 10-संपतिया उईके 11-उदय प्रताप सिंह 12-निर्मला भूरिया 13-विश्वास सारंग 14-गोविंद सिंह राजपूत 15-इंदर सिंह परमार 16-नागर सिंह चौहान 17–चैतन्य कश्यप 18-राकेश शुक्ला
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) 19-कृष्णा गौर 20-धर्मेंद्र लोधी 21-दिलीप जायसवाल 22-गौतम टेटवाल 23- लेखन पटेल 24- नारायण पवार राज्यमंत्री – प्रदेश टुडे 25–राधा सिंह 26-प्रतिमा बागरी 27-दिलीप अहिरवार 28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल
उज्जैन। 2 दिन don दाऊद इब्राहिम की जहर देकर हत्या के समाचार, तो कभी न मरने की खबर, तो कभी अस्पताल मे भर्ती होने की खबरें चल रही हैँ। इसी बीच दाऊद के करीबी छोटा शकील ने कहा है कि भाई एक दम स्वस्थ हैँ। भाई की मौत की खबरें समय समय पर उनके दुश्मन उड़ाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैँ। फिलहाल मे भाई एक दम स्वस्थ हैँ।
गौरतलब है कि 18 दिसंबर को खबर उडी थी कि भारत मे बम धमाको के बाद अंतर्राष्ट्रीय कुख्यात हुआ दाऊद वर्तमान मे विश्व भर मे आतंकी श्रेणी मे है। और भारत का जन्मजात दुश्मन पाकिस्तान उसको सिर्फ इसलिए पनाह दिये हुए है क्योंकि दाऊद उसे भारत के खिलाफ दहशत गर्दी मे आर्थिक मदद देता है। हालाँकि कई बार दाऊद और पाकिस्तानी आर्मी के रिश्तो मे कड़वाहट की बात सामने आती है मगर पाकिस्तानी हुक्मरान इस वैश्विक don को अंतराष्ट्रीय स्तर् पर बचाते हैँ। और कहते हैँ कि वह पाकिस्तान मे नही है।
कल खबर लगी थी कि दाऊद को किसी ने जहर दे दिया। इसके चलते पूरे पाकिस्तान का इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हालांकि इस बात की पुष्टि किसी मीडिया ग्रुप ने नही की। बस यह छपा कि सोशल मीडिया के अनुसार खबर है कि अब्राहिम को जहर दे दिया गया है।
भाजपा ने इस बार मालवा और निमाड़ अंचल में अच्छा प्रदर्शन किया है. यहां की 66 में से 48 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की. निमाड़ अंचल के तीन-चार जिले छोड़ जाएं तो कुल मिलाकर भाजपा का प्रदर्शन बेहद प्रभावित रहा है. जाहिर है इस अंचल से मंत्री पद के इच्छुक दावेदारों की बड़ी संख्या है क्योंकि कम से कम ढाई दर्जन विधायक 2 से अधिक बार जीते हैं. इन सभी दावेदारों को फिलहाल प्रतीक्षा करनी पड़ेगी क्योंकि पार्टी ने तय किया था कि केवल मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे और ऐसा ही हुआ भी. मंत्रिमंडल के विस्तार का फैसला आलाकमान से चर्चा के बाद होगा. इस काम में कम से कम सात दिन और लगेंगे. जाहिर है सभी दावेदारों को फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा. इस अंचल से विजय शाह, उषा ठाकुर, तुलसी सिलावट, इंदरसिंह परमार, हरदीपसिंह डंग ओमप्रकाश सखलेचा, अर्चना चिटनिस, बालकृष्ण पाटीदार, महेंद्र हार्डिया, राजकुमार मेव, नागरसिंह चौहान, निर्मला भूरिया, नीना वर्मा, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, गायत्री राजे पंवार, डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के नाम प्रदेश मंत्रिमंडल के लिए लिए जा रहे हैं. वैसे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले जगदीश देवड़ा नीमच जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं. इस तरह भाजपा ने मालवा अंचल को महत्व दिया है. कुल मिलाकर पार्टी इंदौर उज्जैन संभाग को आगे भी महत्व देने वाली है.
निगम चुनाव में हारे वार्डों में भी जीती भाजपा इंदौर शहर में कांग्रेस की पराजय बहुत गहरी है। इस पर विचार करना होगा। विधानसभा चुनाव में इंदौर की छह विधानसभाओं के 85 में से महज 9 वार्ड में ही कांग्रेस जीत सकी। ये वार्ड अल्पसंख्यक बाहुल्य हैं। यहां कांग्रेस को थोकबंद वोट मिले, लेकिन कांग्रेस जीत नहीं सकी. चुनाव की शुरुआत में कांग्रेस प्रत्याशी आश्वस्त थे कि करीब सवा साल पहले नगर निगम चुनाव में जहां से जीते थे, वहां दिक्कत नहीं आएगी। रणनीति थी कि भाजपा के कमजोर वार्डों में सेंधमारी की जाए. चुनाव परिणाम से साबित हुआ कि यह रणनीति नहीं चली. पार्टी को केवल मुस्लिम बहुल वार्डों में ही फायदा हुआ है. खजराना के वार्ड 39 में 18 हजार 749 वोटों से कांग्रेस ने जीत दर्ज की. दूसरी बड़ी जीत वार्ड 53 में 16 हजार 145 की है. तीसरे नंबर पर खजराना का ही वार्ड 38 रहा, जहां 14 हजार 427 वोटों से कांग्रेस जीती. राऊ विधानसभा के बिजलपुर वाले वार्ड को कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी अपना गढ़ मान रहे थे, लेकिन वे 30 वोटों से हार गए. इंदौर-3 के वार्ड 59 में कांग्रेस 699 वोटों से हारी। शेष 74 वार्डों में भाजपा की जीत का आंकड़ा 1000 से 10401 वोट तक रहा।इन अपने पार्षदों के वार्ड में भी हारी कांग्रेस.. वार्ड 10 विनितिका यादव, वार्ड 15 ममता सुनहरे, वार्ड 17 शिवम यादव, वार्ड 20 यशस्वी पटेल, वार्ड 21 चिंटू चौकसे वार्ड 22 राजू भदौरिया, वार्ड 23 विनिता मौर्य, वार्ड 45 सोनीला मिमरोट, वार्ड 46 शैफू वर्मा, वार्ड 52 सावित्री बाई, वार्ड 75 कुणाल सोलंकी, वार्ड 76 सीमा मालवीय. यहां तक की कांग्रेस के कई प्रत्याशी अपनी ग्राम पंचायत और वार्डों में हारें हैं.
श्रद्धालुओ थोड़ी जिम्मेदारी आपकी भी बनती है। ये है लखनऊ की जान्हवी पांडे। घटना सुबह 6 बजे के आसपास की। स्थान महाकाल लोक। महिला शराब पी हुई है (स्टाफ के कहे अनुसार) और गार्डो से इसने हुज्जत की, रोकने पर सुरक्षा कर्मियों और स्टॉफ को खुलेआम् गालियां दी, थप्पड़ भी मारे। महिलाकर्मी को चोंट पहुँचाई, पुलिस तक पहुंचा मामला। #तिरिभिन्नाट #tiribhinnat #दैनिकअमरश्याम
उज्जैन। विधानसभा चुनाव सिर पर हैँ लेकिन उज्जैन मे कॉंग्रेस और विशेष तौर पर शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष की परेशानियां खत्म होने का नाम नही ले रही। पिछले ही महीने मुस्लिम समाज पर की गयी टिप्पणी उनके गले मे हड्डी जैसी फंसी जिससे उनका अध्यक्ष पद भी चला गया। ब मुश्किल हाथ पैर जोड़ने और सार्वजनिक माफी मांगने के बाद उनका पद वापिस मिला लेकिन कल फ़िर एक विवाद उनके नाम जुड़ गया। शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया एक और विवाद मे फंसते नजर आ रहे हैँ। मामला ये है कि कल महाकाल बाबा की पालकी जब रामघाट पर थी तब सभी वहाँ बैठे थे। जिनमे रवि भदौरिया अपने परिवार के साथ थे और जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष पारू गिरजे भी वहाँ उपस्थित थे। क्या हुआ क्या नही पर वहाँ दोनो मे विवाद हो गया जो गाली गलौज तक जा पहुंचा। गिरजे के अनुसार भदौरिया दम्पत्ति ने उनकी जाति को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि तुम जिस समाज से हो उसको यहां बैठने का हक नही है। दूसरी तरफ भदोरिया के अनुसार ऐसा विवाद नही था बल्कि गिरजे का पैर पत्नी को लगा जिस पर उन्होंने गिरजे को ठीक से बैठने को कहा था। यदि जातिगत कोई बात कही जाती तो वहाँ सैंकड़ों लोग भी ये सब सुनते। अब सच जो भी हो पर गिरजे ने फोन पर स्वीकारा कि वे इसकी शिकायत पुलिस को करेंगे। दूसरी तरफ भदौरिया ने कहा यदि वो शिकायत करेगा तो हम भी करेंगे। लेकिन विवाद जैसा कुछ है नही। अब विवाद का कारण जो भी हो पर हमारी जानकारी के अनुसार पिछले महीने मुस्लिम समाज पर की गयी टिप्पणी के साथ वरिष्ठो का किया गया अपमान माफ़ी से तो धुला नही है। भदौरिया का पूरा कार्यकाल अब काँटों का ताज़ है। आये दिन कोई न कोई विवाद पैदा होगा,या पैदा किया जायेगा। अंततः विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और लम्बे समय से सत्ता भोग रही भाजपा ने अपने पत्ते बिचाना शुरु भी कर दिये लेकिन अपनी फुट से 10 साल हारी, और फुट से ही मिली हुई सत्ता खोने वाली कॉंग्रेस के लिए ये सब बिल्कुल ठीक नही। अब ये समय के गर्भ मे है कि ये नया विवाद कितना तूल पकड़ता है।