CSK ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया

आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया. चेन्नई ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित ओवरों में 136 रन ही बना सकी. आईपीएल 2021 में चेन्नई की यह कुल छठी जीत है. अब आठ मैचों में उसके 12 अंक हो गए हैं.

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

उज्जैन:महिला के बर्तन चमकाने के बहाने सोने के आभूषण उड़ाये

सैफी मोहल्ले में घर के बाहर बैठी वृद्ध महिला से बर्तन चमकाने के नाम पर बदमाश ने सोने के आभूषण उड़ा दिये। जीवाजीगंज पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।कुतुबुद्दीन महिदपुरवाला पिता ताहेरअली 60 वर्ष निवासी सैफी मोहल्ला केडी गेट की मां विबानबाई 85 वर्ष घर के बाहर बैठी थीं। उसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और बर्तन चमकाने की बात कही। विबान बाई ने उसे घर के पुराने बर्तन दिये जिसमें पावडर डालकर युवक बर्तन चमकाने लगा।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

सेठी नगर में मरीज के घर चार कंटेनरों में मिला डेंगू का लार्वा

जहां मिल रहे डेंगू पॉजिटिव, वहां पहुंच रही मलेरिया टीम

मरीज के घर वालों की भी हो रही जांच, एंटी लार्वा का छिड़काव किया

उज्जैन।शहर में डेंगू बीमारी तेजी से फैल रही है। हर उम्र वर्ग के लोग डेंगू से पीडि़त होकर सरकारी और प्रायवेट अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में डेंगू मरीजों की संख्या 150 से अधिक है, लेकिन इनमें प्रायवेट अस्पतालों के आंकड़ों को शामिल किया जाये तो यह संख्या 2000 से अधिक पहुंच चुकी है। अब मलेरिया विभाग द्वारा डेंगू मरीज की रिपोर्ट मिलने के बाद उनके घर पहुंचकर लार्वा की जांच, मरीज के परिजनों का टेस्ट और लार्वा नष्ट करने के लिये दवा का छिड़काव कर रही है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

महंत नरेंद्र गिरि की मौत हत्या या आत्महत्या? CBI ने संभाली जांच

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत हत्या थी या आत्महत्या, इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई ने अब कमर कस ली है। महंत नरेंद्र गिरि की कथित मौत मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है और एजेंसी ने 6 सदस्यीय टीम का गठन किया है। सीबीआई द्वारा गठित यह टीम प्रयागराज के लिए रवाना भी हो चुकी है। महंत की कथित मौत मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, साक्ष्य और प्रयागराज पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयानों सहित मामले के दस्तावेज लेगी। दरअसल, बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी।

यह मानने से इनकार करते हुए कि महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या की थी, कई संतों ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की थी। अखाड़ा परिषद के महंत हरि गिरि ने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मामले से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं। उनके बयान के कुछ घंटों बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार देर रात सीबीआई जांच की सिफारिश की। सीबीआई की टीम प्रयागराज में जब छानबीन शुरू करेगी तो उसके सामने सबसे बड़ा सवाल होगा कि नरेंद्र गिरि की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल, पुलिस ने उस अतिथि कक्ष को सील कर रखा है, जिसमें महंत नरेंद्र गिरि का शव मिला था। माना जा रहा है कि इसी कक्ष की सीबीआई छानबीन करेगी। बताया गया कि वहां पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब था। इस प्रकरण में पुलिस ने न तो कोई बयान जारी किया और न ही कार्रवाई की लेकिन सीबीआई सीसीटीवी क्यों खराब था, कब से खराब था, इसकी पड़ताल करेगी। मठ के अंदर की गतिविधियां सीबीआई की जांच का हिस्सा होंगी।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

पश्चिम रेलवे की पहली टैक्सटाइल पार्सल स्पेशल ट्रेन चलथान से शालीमार के लिए चली

पश्चिम रेलवे के सूरत स्टेशन पर लोड किए जा रहे टेक्सटाइल पार्सलों के दृश्य।

पश्चिम रेलवे की माल और पार्सल विशेष ट्रेनें आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को चालू रखने के लिए देश भर में लगातार चल रही हैं। ट्रांसपोर्ट एग्रीगेटर्स, ट्रांसपोर्टर्स, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन STGTA तथा कपड़ा निर्माताओं और व्यापारी एसोसिएशन जैसे FOSTTA एवं SGTTA के साथ नियमित बैठकों ने एक सेवा प्रदाता के रूप में रेल के प्रति उद्योगों की धारणा को बदलने में उल्लेखनीय मदद की है। इसी क्रम में, पश्चिम रेलवे के मुंबई डिवीजन की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) ने पहली बार सूरत शहर के कपड़ा बाजार की विशाल क्षमता का अनुदोहन करते हुए, हाल ही में चलथान से कोलकाता के पास स्थित शालीमार तक 202.4 टन वजन का कपड़ा पहुँचाकर एक खास उपलब्धि हासिल की है। इससे पश्चिम रेलवे को 9.66 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आलोक कंसल के ऊर्जावान और बहुमूल्य मार्गदर्शन में, सभी मंडलों की बीडीयू पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप न केवल पार्सल यातायात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, बल्कि माल ढुलाई के क्षेत्र में भी नये यातायात के शानदार अवसर सृजित हुए हैं।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में अगस्त माह के अंत तक मुंबई मंडल ने 2.40 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न करने वाले 225 ऑन डिमांड वीपी का परिवहन किया है। शालीमार, टाटा नगर और अन्य लोकप्रिय गंतव्यों के लिए चलथान और सूरत स्टेशनों से वीपीयू के लिए नियमित मांगों की प्राप्ति हुई है। पार्सल लोडिंग के लिए एनएमजी रेक (ऑटोमोबाइल यातायात के लिए प्रयुक्त होने वाले रेक ) का उपयोग करने की अनुमति के साथ, मुंबई डिवीजन ने कपड़ा उद्योग की बड़ी कंपनियों के बीच उत्पाद का आक्रामक रूप से विपणन किया। श्री ठाकुर ने बताया कि हाल ही में पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के बीडीयू ने भी किसान रेल के माध्यम से वडोदरा यार्ड से आदर्श नगर, दिल्ली तक 240 टन वजन वाले कच्चे केले का परिवहन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

अब सिम कार्ड के लिए नहीं भरना होगा कोई फॉर्म , इस तरह मिलेगा नया कनेक्शन

अभी तक आपको सिम कार्ड लेने के लिए आधार कार्ड या किसी अन्य दस्तावेज की फोटोकॉपी देनी पड़ती है लेकिन जल्द ही आपको इससे आजादी मिलने वाली है। सरकार ने डिजिटल KYC को मंजूरी दे दी है जिसके बाद सिम कार्ड के लिए दस्तावेज का वेरिफिकेशन डिजिटल रूप में ही होगा। सरकार का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियों के पास 400 करोड़ से कागजों का अंबार जमा हुआ है। ऐसे में अब नए मोबाइल कनेक्शन के लिए डिजिटल KYC कराने का फैसला लिया गया है।

सरकार की ओर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि सिम कार्ड खरीदने के लिए अब डिजिटल फॉर्मेट में कस्टमर का वेरिफिकेशन होगा। इसके अलावा प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड में जाने पर दोबारा KYC नहीं किया जाएगा। यह भी बताया गया कि मोबाइल टावर को लेकर कई फ्रॉड केस सामने आए हैं। ऐसे में अब सेल्फ डिक्लेरेशन के आधार पर टावर का इंस्टालेशन होगा।

डिजिटल केवाईसी के बड़े एलान के अलावा सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत दी है। टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम चार्जेज और AGR बकाए को चुकाने के लिए 4 सालों का मोराटोरियम दिया गया है। इसके अलावा अब एजीआर कैलकुलेशन में नॉन टेलीकॉम रेवेन्यू को शामिल नहीं किया जाएगा। एजीआर के ब्याज दरों में भी राहत दी गई है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

हेयर केयर…जाने, बालों में परफेक्ट मालिश का तरीका

कई महिलाएं बालों में ऑइल मसाज तो करती हैं, लेकिन सही तरीका पता न होने पर उन्हें इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता। यहां जानिए बालों में मसाज का सही तरीका ताकि बालों का झडऩा कम हो और वे घने व लंबे हो सकें।

गुनगुना तेल : हल्का गर्म तेल बालों और स्कैल्प में ज्यादा अच्छी तरह से एब्जॉर्ब होता है। लेकिन ये हल्का गर्म यानी गुनगुना होना चाहिए, तेज गर्म नहीं।

तेल लगाने का तरीका : स्कैल्प तेल को पीता है इसलिए जरूरी है हल्के हाथ से पूरे स्कैल्प की धीरे-धीरे मसाज करना। एक छोटा रुई का फाहा लेकर उसे तेल में डिप करें और इससे स्कैल्प पर तेल लगाना शुरू करें। तेल ऐसे लगाएं कि आसपास से ड्रिप न हो। स्कैल्प पर लग जाए तो बालों में लगाएं जिससे बालों की इलैस्टिसिटी और चमक बनी रहेगी। बालों में रबिंग मोशन में तेल लगाएं जिससे प्रेशर पडऩे पर बाल टूटें या गिरें नहीं।

मसाज : बालों में तेल लगाकर मसाज करने से तेल जड़ों के अंदर तक सोक लिया जाता है। इससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों में लस्टर पैदा होता है। बालों की क्वालिटी में भी सुधार आता है।

समय : रिसर्च बताती है कि तेल को आधा घंटा लगाने से भी उसका पूरा फायदा मिल जाता है। ज़्यादा असर के लिए बालों को स्टीम दें। इसके लिए गर्म पानी से गीला किया टॉवल बांधा जा सकता है। रात में तेल लगाकर सोने से भी स्कैल्प रातभर में तेल को अच्छे से सोक लेता है। जिससे बालों में होने वाली समस्या नहीं होती है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

इंदौर में एक बार फिर कोरोना की दहशत

इंदौर में तीन महीने बाद एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। जिले में एक दिन में यहां पर 32 संक्रमित मरीज मिले हैं,इसमें शहर के दो और महू कैंट एरिया के 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी सैनिक बताए जा रहे हैं। महू कैंट एरिया में एक दिन पहले बुधवार को पांच मरीज सामने आए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जो सैनिक संक्रमित पाए गए हैं, वे दूसरे राज्यों से ट्रेनिंग लेकर लौटे हैं।

गुरुवार रात में मिलिट्री अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में एक दिन में 30 पॉजिटिव पाए जाने की सूचना दी गई है। चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. बीएस सैत्या ने कहा कि गुरुवार को 8552 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8512 निगेटिव और 32 पॉजिटिव पाए गए। सीएमएचओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंची और संक्रमितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राहत की बात है कि किसी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं है। मरीजों में सर्दी, बुखार, जुखाम और बदन दर्द की शिकायत है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक हफ्ते में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। दो दिन पहले यहां संख्या 21 थी। अचानक यह संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

इंदौर में अचानक कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जाहिर की है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया “प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। इंदौर में 30 पॉजिटिव मामले एक साथ मिले। वे सेना के जवान हैं जो कहीं बाहर से आए थे। इसलिए कल का संक्रमितों का आंकड़ा 36 के आसपास पहुंच गया है। हमें अत्यंत सावधानी रखने की आवश्यकता है”

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

ट्रक के सामने बाइक लगाकर ड्रायवर से 18 हजार की लूट

बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार दोपहर आरडी गार्डी के पास ट्रक के सामने बाइक लगाकर ड्रायवर से 18 हजार रुपये लूट लिये। इन्हीं बदमाशों ने एक दिन पहले भी ट्रक चालक से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चिमनगंज पुलिस ने मामले में तोपखाना क्षेत्र के दो युवकों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

आरडी गार्डी अस्पताल आगर रोड से ट्रक चालक उज्जैन की ओर आ रहा था। दोपहर 4 बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने ट्रक के सामने बाइक खड़ी की और ड्रायवर को हथियार दिखाकर उससे 18 हजार रुपये लूटकर भाग गये। ड्रायवर ने डायल 100 पर लूट की सूचना दी जिसके बाद चिमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। जिस नंबर से ट्रक ड्रायवर ने फोन किया उस पर संपर्क का पुलिस ने प्रयास किया लेकिन मोबाइल बंद आया। हालांकि आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रक ड्रायवर को तलाशा और उससे घटना की जानकारी ली लेकिन ड्रायवर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की शिनाख्त की। पुलिस सूत्रों ने बताया रात में शोएब निवासी मदारगेट और सलमान निवासी तोपखाना को पूछताछ के लिये पुलिस थाने लेकर आई है। बताया जाता है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने इसी जगह मंगलवार को भी एक ट्रक ड्रायवर से 8 हजार रुपये लूटे थे।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

राज कुंद्रा को मिली जमानत

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 50000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। राज 27 जुलाई से न्यायित हिरासत में थे। बता दें, 18 सितंबर को राज ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए कहा था कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है। इससे पहले राज की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी।

राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन यानी 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006