
![]()

![]()

![]()
उज्जैन। एक तरफ तो सरकारे बड़ी बड़ी योजनाएं इस धरती की हरियाली लौटाने के लिए बनाती हैँ,लेकिन असलियत मे होता कुछ नही है। और अगर हो भी गया तो भ्रष्टाचारियों की गैंग फले-फूले पेड़ की हत्या कर देती है।
ऐसा ही एक मामला कल शिवमंदिर फ्रीगंज के सामने भरे बाजार निगम के लोगो की मिली भगत से अंजाम दिया गया। मिली भगत इसलिए स्पष्ट साबित होती है कि साँठगाँठ से प्लान की गयी इस पेड़ की हत्या के ठीक पहले 1 शिकायत दुकानदार से निगम ऐप पर करवाई गयी। शिकायत मे पेड़ की छटाई का जिक्र किया गया। मजेदार तो यह है कि शिकायत के समय के तुरंत बाद ही गैंग भी आ गयी। 15 min या आधे घंटे मे काम हो गया ये अपडेट भी हो गया। ऐसी तेजी देखी कभी.? 🤣🤣 एक समय था जब फ्रीगंज का पूरा इलाका शीशम के लहलहाते पेड़ो से भरा था। लेकिन कुछ समय के साथ सारे पेड़ खत्म हो गये। लेकिन अधिकतम ऐसे ही षड्यंत्र रचकर काट दिये गये। इसके पीछे दुकानदारों का तर्क होता है उनका फ्रंट लुक दब जाना और पेड़ से गिरने वाले पत्तों से होती गंदगी। आज सुबह फिर आयुक्त को अवगत करवाया गया जिस पर 1 टीम भी मौके पर पहुंची है ऐसी जानकारी लगी है। अब पेड़ तो कट गया,टीम जाकर भी करेगी क्या ये तो समझ आता ही है। टीम फर्जी दस्तावेज तैयार कर पेश करेगी। पेड़ को गिराउ और बड़े वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त बताया जायेगा। अब देखते हैँ इस पूरे मामले पर क्या होता है और आगे ऐसा करने वाले को रोकने के क्या प्रयास किये जाते हैँ। इस पूरे मामले से कल ही धाकड़ निगमायुक्त को अवगत करवा दिया गया है कि एक तो पेड़ षड्यंत्र पूर्वक काटा गया है और दूसरा काटे गये पेड़ की लकड़ियाँ भी निगम के पास नही पहुंची। लकड़ियाँ गायब करने का कारण यह है कि पेड़ निगम गैंग ने नही बल्कि निजी व्यक्ति से कटवाया गया है जो लकड़ी ले जाने की शर्त पर राजी हुआ होगा। नियमों के हिसाब से चलने वाले धाकड़ निगमायुक्त श्री गुप्ता से निवेदन किया गया है कि न सिर्फ जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही करें बल्कि उस दुकान के बाहर निगम स्वयं 2 पेड़ लगवा दे। अब देखते हैँ इस पूरे मामले पर क्या होता है और आगे ऐसा करने वाले को रोकने के क्या प्रयास किये जाते हैँ।


![]()

![]()

![]()
👹 *तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस* 👹
भिया राम..🙏🏻
वा रे भंवरी गैंग वालों..बधाई हो तुमको..पेले वाले कोरोना से जो भिड़े हो..के अब बी दम नी ले रिये हो..भले पुलिस के लठ खा लिए..भले चालान बनवा लिया..पर मास्क नी लगाया तो नी लगाया..
मोदी चोर है..शिवराज लुटेरा है..सरकार निकम्मी है ये कोस लेते हो..पर अपनी जिम्मेदारी को पिछवाड़े मे खोस लेते हो..
..सरकार ने हाथ जोड़ लिए..ढेर केम्प लगवा दिये..घर घर बाई होन भेज दी..मोबाइल वेन चलवा दी..पन तुमने वेक्सीन नी लगवाई तो नी लगवाई..
घुस घुसके ब्याव, शादी, मेले मे घूम रिये..छोर-छोरी होन को स्कूल नी भेजेंगे ये बी बोल रिये..
..0 से उज्जैन 8 पे पोंच गिया..धीरे धीरे पानी पैर तक तो आ गिया है..महाकाल की भस्म आरती मे इंट्री बंद हो गयी है..दर्शन पर भी बंदिश होने ई वाली है..बड़ी मुश्किल से शुरु हुए आयोजन बंद होने मे है..रात को कर्फ्यू लग ही गया है..पर तुम मत रखना सावधानी..सरकार निकम्मी है,मीडिया चोर है..और तुम नियम को मुह चिढ़ाने वाले हरिश्चंद्र की औलाद हो..
..तुम तो पीवर देशद्रोही हो..न खुद की और न अपने परिवार की चिंता है..जिन जिनसे मिलते और बात करते हो उनकी बी सुपारी उठा रखी है तुमने..
मास्क को लेके तो पेले दिन से तुम भंवरी गैंग वालो को मिर्ची चुराई हुई है..कोई को सांस नी आ री थी..कोई का दम घुट रिया था..ने कोई को मुंडे पे खुजली हो री थी..
..लो अब..तीसरी लहर आयी ने ठोको लॉक डाउन..फिर वो ई घर मे चड्डा-टीशर्ट मे मंडराते फिरना..काम बंद होयेगा..किश्ते चूकेगी.. रिश्तेदार का फोन बजते है फटेगी के अब कौन निमट लिया..
पर अच्छा है..हमने तो 2 लॉक डाउन इंजॉय कर लिया..अब तीसरा करेंगे..भले 2 का कर्जा या गड्ढा अभी नी भरा हो..पर हम तो तीसरी लाके ही रेंगे..
याद रखना..”तीसरी” जब जब आयी है..घर गृहस्थी ओर जिंदगी का सुकून गया ही है..बाकि तुम तो जरूरत से ज्यादा समझदार हो ई..तुमको क्या ज्ञान दु…
जा रिया अब
😡😡😡
जा रिया अब
भारत माता की जय
*विकास शर्मा*
*दैनिक अमर श्याम उज्जैन*
9827076006
24/12/2021
www.tiribhinnatexpress.com
![]()
उज्जैन। तीसरी कोरोना लहर की अशंका ने सबके माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। एक तरफ सरकार तीसरी लहर रोकने के हर सम्भव प्रयास करना चाहती है वहीं अब आम जनता की बारी है कि वो संक्रमण बढ़ने के लिए प्रोटोकॉल पालन करे। कल राज्य सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगा दिया जिसके कारण भी महाकालेश्वर की भस्म आरती मे श्रद्धालू शामिल नही हो पाएंगे। सुबह 4 बजे होने वाली आरती के समय कर्फ्यू रहेगा। इस खबर से लोगो मे मायूसी है। दैनिक दर्शन अभी तो खुले हैँ लेकिन निश्चित ही जल्दी ही कोई नया नियम लाया जा सकता है। जल्द ही वो दिन दूर नही जब प्रवेश को लेकर कठोर नियम लागू कर दिये जाएंगे।
![]()

![]()
*बड़ी खबर*
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा- कोरोना वायरस की तीसरी लहर को रोकने के लिए मध्यप्रदेश में आज से रात्रिकालीन कर्फ़्यू की घोषणा। कर्फ़्यू रात 11 बजे से सुबह 05 बजे तक रहेगा।
![]()

![]()