नए साल पर हादसा : वैष्णो देवी मे 12 की मौत

वैष्णो देवी मंदिर मे भगद्ढ़ से 12 लोगो की मौत हो गयी। 14 लोगो को रेस्क्यू किया गया। शुरूआती जांच मे पता चला है कुछ लोगो मे विवाद हुआ जिसके बाद भगदढ़ मच गयी और 12 की मौत हो गयी। जांच जारी है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

इत्र का धंधा कर लो,या औंधे पड़ जाओ..तुमसे ना होगा मुन्ना 😜😜

👹तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस👹
😜😜
भिया राम..🙏🏻
“मै बी इत्र का धंधा शुरु कर रिया हूँ”
ये msg खूब आपके पास बी आ रिया होयेगा..
क्या तो व्हाट्सअप ने क्या तो फेसबुक…जिधर देखो बस इत्र और पीयूष जैन..
..तो भिया मेरा केना ये पड़ रिया है के फॉरवर्ड करने वालों..तुम इत्र का धंधा करो के औंधे पड़ जाओ..200 खोके तो भेले नी हो पाएंगे..कां वो पीयूष भिया..ने कां तुम फकोड़े, फॉरवड़बाज होन..
तुम बस msg फॉरवर्ड कर सकते हो..ने वो भिया काले माल को इदर-उदर फॉरवड़ करते थे..जांच टीम को उनने बोला के ये पैसे उनने पुश्तेनी सोना बेच-बेचके भेला करा है..
और यार पीयूष भिया कित्ते दयालु हैँ के इत्ता सोना बी उनने छोटे सुनारो को बेचा..सबके पेट पलता रहे ये सोचा..कित्ते दयावान हैँ पीयूष भिया…मै तो के रिया उनको कोई सा भूषण दो इस बार का..या राजयसभा भेज दो..
..वो ना केवल छोटे उद्योगो के लिए एक मिसाल है..बल्कि इत्ते सारे लोगो के आइडियल बी हैँ कि आज देश का हर व्हाट्सएपिया हर इत्र का धंधा कर रिया है 😜😜😜
..मै तो छापा मरवाने वाली टीम का विरोध करता हूँ के इत्ता अच्छा धंधा करने वाले को परेशान कर दिया..इत्ते दिन मे 25-50 करोड़ का और धंधा कर लेते पीयूष भिया..ये देश के व्यापार का नुक्सान है 😤
तो दिन भर इत्र का धंधा करने का msg करने वाले फोकटियों… बस करो..तुमसे नी हो पायेगा मुन्ना..न तुम धंधा कर सकते हो..और ना तुम्हारे पुरखे होन ने इत्ता सोना तकिये के नीचे छोड़ा था..तो वास्तविकता के धरातल पे आओ..जो नौकरी करता है वो चुपचाप काम पर जाओ..ने जो दुकान वाला है वो शटर उठाओ ने झाडू निकालो..तुम्हारे यहाँ का झाड़ूवाला बी आजकल पीयूष वाला इत्र का धंधा कर रिया है..😜😜😜जा रिया अब
भारत माता की जय
*विकास शर्मा*
*दैनिक अमर श्याम उज्जैन*
9827076006
30/12/2021
www.tiribhinnatexpress.com

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

83 Movie Review

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 25 जून 1983 को भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में जो इतिहास रचा, उस पर हर भारतीय को गर्व है और इसी गर्व को दोबारा जीने का मौका देती है रणवीर सिंह की फिल्म 83. इसमें रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। उनके साथ बोमन ईरानी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में वो सबकुछ है जिसका कपिल देव और रणवीर के फैंस को इंतजार था।

फिल्म ‘83’ क्रिकेट के एहसासों की जीत है। निर्देशक कबीर खान ने ये फिल्म वहां से शुरू की है जहां क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास वर्ल्ड कप खेलने का न्यौता आता है। और, खत्म वहां की है जिसके बारे में पूरा देश और दुनिया के किसी भी कोने में बसा क्रिकेट प्रेमी भारतीय जानता है। जिस कहानी का आदि और अंत पता हो, उसके बीच के किस्से ही दर्शक का ध्यान बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। और, फिल्म ‘83’ यही करती है। फिल्म बेहतरीन लिखी गई है, और आज के समय में जब दर्शक थियेटर से लगभग दूरी बना चुके हैं उस समय ये फिल्म दर्शकों को थियेटर में खींचने पर मजबूर करती है।

कबीर ने किसी भी खिलाड़ी की निजी जिंदगी में जाने का रिस्क नहीं लिया। असीम मिश्रा की सिनेमैटोग्राफी सिनेमाहाल में बैठे हुए स्टेडियम का एहसास कराती है। दर्शक क्रिटक्स सभी का एक सुर में मानना है कि फिल्म देर से रिलीज हुई, लेकिन दुरुस्त है। फिल्म इमोशन, जोश और जज्बे से भरी हुई है।

एक यूजर ने लिखा- क्या शानदार फिल्म थी। रणवीर तुम्हारी एक्टिंग को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। फिल्म देखकर आंखों में आंसू आ गए। एक ने लिखा- फुल पैसा वसूल फिल्म है।

एक ने लिखा. अपने दमदार अभिनय के जरिए अभिनेता रणवीर सिंह ने समां बांध दिया है। वहीं रणवीर-दीपिका की रियल लाइफ केमेस्ट्री भी फिल्म में बखूबी दिखाई गई है। पंकज त्रिपाठी ने हमेशा की तरह शानदार काम किया है। ताहिर राज भसीन सुनील गावस्कर के किरदार में खूब फिट बैठे हैं।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

अतुलकर ACP भोपाल

आरके हिंगणकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर अपराध व मुख्यालय

मिथिलेश कुमार शुक्ला डीआईजी रीवा रेंज

सचिन कुमार अतुलकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल कानून और व्यवस्था
राकेश गुप्ता आईजी इंदौर देहात जोन
इरशाद बली प्रभारी आईजी भोपाल देहात जोन
संजय तिवारी प्रभारी आईजी इंटेलिजेंस पुलिस मुख्यालय

अतुल सिंह कमांडेंट सातवीं बटालियन भोपाल

महेंद्र चंद्र जैन पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक इंदौर

निमिष अग्रवाल पुलिस आयुक्त अपराध इंदौर

राजेश कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर

विनीत कपूर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय भोपाल

धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पुलिस उपायुक्त जोन 3 इंदौर

विजय खत्री पुलिस उपायुक्त जोन 4 भोपाल

भगवत सिंह एसपी इंदौर देहात

किरण लता केरकेट्टा एसपी भोपाल देहात

रियाज इकबाल पुलिस उपायुक्त जोन 3 भोपाल

संपत उपाध्याय पुलिस उपायुक्त जोन 2 इंदौर

आशुतोष बागरी कमांडेंट 17वी बटालियन SAF भिंड

रजत सकलेचा पुलिस उपायुक्त आसूचना व सुरक्षा इंदौर

अमित तोलानी पुलिस उपायुक्त जोन 1 इंदौर

अमित कुमार पुलिस उपायुक्त अपराध भोपाल

हंसराज पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक भोपाल

श्रद्धा तिवारी पुलिस उपायुक्त जोन 2 भोपाल

विजय भागवानी पुलिस उपायुक्त सूचना व सुरक्षा भोपाल

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

मंत्री और सांसद ने भी पेड़ की हत्या पर जताया रोष, कार्यवाही का भरोसा

उज्जैन। प्रभु यीशु के जन्मदिन वाले दिन भरे बाजार की गयी एक हरे पेड़ की हत्या के मामले मे भ्रष्ट और षड्यंत्रकारी निगम अमले के गले मे हड्डी फंस गयी है। एक तो निगम को पेड़ की चंटाई के लिए की गयी शिकायत का 5 min मे हल कर देना और दूसरा पूरे 1 दिन बाद काटी गयी लकड़ियों को निगम मे जमा करवाना इन सबके षड्यंत्र को उजागर करता है।

पहले दिन से तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस इस पाप को उजागर करते हुए हत्यारो पर कार्यवाही के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है। कल हमने निगमायुक्त और EE से मिलकर मामले से अवगत करवाया और लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

अधिकारियों ने निगमकर्मी को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है। जिसके बाद कार्यवाही आगे बढ़ेगी। इधर हमारी शिकायत के बाद से डरी भृष्ट और हत्यारो की टोली ने आनन फानन मे कटे पेड़ की लकड़ियाँ निगम मे जमा करवाना बताया है। (जो की हो ही नही सकता क्योंकि वो तो बिक गयी,ये दूसरी है )🤣🤣🤣

आज सुबह हमने बृहस्पति भवन मे मंत्री मोहन यादव और सांसद को इस बात से अवगत करवाया। जिन्होंने इस कृत्य की निंदा कर अधिकारियों को कार्यवाही के लिए निर्देश की बात कही। और मंत्री श्री यादव ने हमारे उस प्रस्ताव का समर्थन किया कि उस दुकान के बाहर कटे पेड़ की जगह 4 पेड़ लगवाए जाकर दुकानदारों को ही उसकी जिम्मेदारी दी जाये।

बहरहाल। ये लोग जितना साथ दें लेकिन तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस तो इस पूरे मामले मे दोषियों पर FIR करवाकर ही दम लेगा।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006