
![]()

![]()
💥थाने ले जाकर मारपीट एवं झूठे प्रकरण दर्ज करने के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन*
✒️ हेमेंद्र सिंह चौहान
उज्जैन। पूर्व सैनिक और वाहन चालक के साथ मारपीट करने के मामले में अब मध्य प्रदेश करणी सेना ने मोर्चा खोलते हुए माधवनगर व नानाखेड़ा थाना पुलिस के दोषी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा है।
गत 30 दिसंबर की रात्रि पूर्व सैनिक रवि भदौरिया और चालक नरेंद्र सूर्यवंशी को माधव नगर थाने लाकर वहीं पदस्थ एसआई महेंद्र मकाश्रे व नगर पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़ कर मारपीट कर झूठा प्रकरण दर्ज करने के मामले में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान ने माधवनगर व नानाखेड़ा थाने दोषी पुलिस अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड कर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने एवं सेनाकर्मी व चालक के खिलाफ दर्ज झूठा प्रकरण वापस लेने सहित माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद न्यायालय की अवहेलना करने पर दोनों थानों माधव नगर व नानाखेड़ा थाना प्रभारियों तुरंत कार्यवाही करने बाबत ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के अलावा सेवानिवृत्त सैनिकों सहित सैकड़ों की संख्या में युवा शहीद पार्क स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल को ज्ञापन के माध्यम से दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की। ऐसा ना होने की सूरत में श्री राजपूत करणी सेना द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है जिसकी जिम्मेदारी पूर्णता पुलिस प्रशासन की रहेगी।
![]()

![]()

![]()
भिया राम
समझ नी आता यार..क्या गजब का देश है अपना..रोज नए नए चाले चलते अपने यां.. कबी कोई रानू मंडल आ जाती..कबी कोई बाबा का ढाबा वायरल हो जाता..अभी लेटेष्ट मे एक बाल काटने वाले ने रिकॉर्ड तोड़ मारा..उसने 1 ट्रेनिंग मे एक बाई के माथे मे थूक के कंगा फेर दिया 😜
तो भिया बवाल मच गिया..पुतले जल रिये..थू थू हो री..
अरे तुमारी भैंस को भोपाल ले जऊं😡
क्या गलत करा उसने..वो थूक रिया..वो बाई थूकवा री..तुम कौन आदी रोटी पे दाल लेने वाले 🤬
वो कटिंग वाला जाने ने वो बाई जाने..उसको मजा आ रिया होयगा थूकवाने मे..
पन एक बात तो दिख री विडिओ मे..वो बाई ने बी मूंडा 😖😖 ऐसा तो बनाया..पर कुछ बोली नी..क्योकि वो एक साधारण सा नाई नी था..वो “the जावेद हबीब”..सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट था..
तो भिया वो उन दोनो का मामला था..
अब मेरा ये केना पड़ रिया..एक मामूली बाल काटने वाले जावेद को “गुरु जावेद हबीब” तुम बनाओ..देश भर मे उसकी दुकान होन पे हजारों देके भीड़ लगाओ..अपना बरसो पुराना नाई भाई 10 रुपे बढ़ा दे तो तुमको मौत आये..थूकोड़ा जावेद जित्ते छीन ले उत्ते देके आओ..
वो घूम घूमके 4 बाल पे कैंची मारे तो उस्ताद हो गिया..
अब थूक दिया तो बवाल मचा रिये हो..उसके खिलाफ लानत भेजने वाले हम,तुम….उसको उस लेवल तक ले जाने अपन नही तो कौन हैँ.?
क्यो उसके स्टोर बंद करवाओ..क्यो उसके पुतले जालाओ..अरे क्यो किसी को इत्ता सिर पे बिठाओ..के वो तुम्हारे सिर पे थूक रिया..वो बाई थूकवाके के मुँह मचकोड़ री थी..उठके देती एक चनकट 👋🏻
होयेगा अपने घर का जावेद हबीब..🤬
तो भिया.. ये सब तो चलता रेगा..जब तक हम फैशन और आधुनिकता के अंधे लोग होन ऐसे लोगो को सिर चढ़ाते रेंगे..अबी वो थूका है..किसी दिन कोई (…..) बी देगा..फिर 4 दिन के विरोध,ज्ञापन की नौटंकी..महीने भर बाद फिर कोई हबीब नया स्टोर खोल रिया होयेगा..ने ac सेलून मे आग लगवाके बाई होन से बाल कटवाने की हमारी खुजली उसको बी सूपर डूपर हिट करेगी..
कुल मिलाके बात है के
फोकट ज्ञान मत लगाओ..ने अपना अपना काम करो..
जा रिया अब..
आ थू 😮💨
😜😜😜
भारत माता की जय
*विकास शर्मा*
*दैनिक अमर श्याम उज्जैन*
9827076006
11/1/2022
www.tiribhinnatexpress.com
![]()
जहाँ 1 काटा था…4 पौधे लगवाए।
आखिरकार जीत हुई…🥰
25 दिस को लक्ष्मी विलास रेस्टोरेंट शिव मंदिर फ्रीगंज पर 40 साल पुराने एक हरे भरे वृक्ष को काट दिया गया था।
तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस ने आपके सहयोग से पूरा दम लगाया और अंततः आज 4 आदमकद पौधे ट्री गार्ड सहित लगा दिये गये। 5 और जगहें चिन्हित की गयी जहाँ पौधे लगाए जाएंगे।
#तिरिभिन्नाट #tiribhinnat
www.tiribhinnatexpress.com



![]()

![]()
पॉजिटिव का फर्स्ट कॉन्टेक्ट भी हफ्ते भर क्वारेंटाइन
उज्जैन 10 जनवरी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सोमवार को बृहस्पति भवन के सभाकक्ष में इंसीडेंट कमांडर्स के साथ कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न अनुभागों के एसडीएम वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिये कि उनके अनुविभाग में व्यक्ति को कोरोना से मिलते-जुलते जरा से भी लक्षण दिखाई दें तो तुरन्त टेस्टिंग करवायें। एसडीएम आरआरटी सिस्टम दुरूस्त करें। यह मानकर चलें कि कोरोना की तीसरी लहर पूरी तरह से आ गई है। जैसे ही कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की सूची प्राप्त हो, आरआरटी तत्काल निकल जाये।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि समस्त एसडीएम उनके अधिकार क्षेत्र में कितने लोग अस्पताल में भर्ती हैं तथा कितने लोग होम आइसोलेशन में हैं, यह सुनिश्चित करें। तहसील स्तर पर बिल्डिंग, सामुदायिक भवन आदि को चिन्हित कर वहां कोविड केयर सेन्टर (सीसीसी) बनायें। सीसीसी में मेडिकल स्टाफ की राउण्ड द क्लॉक ड्यूटी लगाई जाये। दवाईयों के किट पर्याप्त मात्रा में रखें। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सेनीटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जाये।
जो लोग घर के बाहर बिना मास्क के निकल रहे हैं, उन पर सख्ती से स्पॉट फाइन लगाया जाये, ताकि आमजन में जागरूकता फैले और वे मास्क को गंभीरता से लें। अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन घर से बाहर निकलते समय शत-प्रतिशत मास्क पहनकर ही निकलें, यह सुनिश्चित करें। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज के घर को कंटेनमेंट क्षेत्र बनायें और उनके घर के बाहर पोस्ट लगवाये जायें। संक्रमित मरीज और उसके परिवारजनों को घर से बाहर सात दिनों तक न निकलने दें।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों का बहुत महत्व होता है। इस प्रकार के प्रयास करके ही कोरोना संक्रमण को काफी हद तक रोका जा सकता है। बैठक में डॉ.रौनक द्वारा समस्त बीएमओ को जानकारी दी गई कि ऐसे कोरोना संक्रमित जो कार्डिएक पेशेंट भी हैं, उन्हें अतिरिक्त एंटीवायरल दवाई दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि उज्जैन में होम आइसोलेशन में अब तक एक भी मृत्यु नहीं हुई है। ऐसा व्यक्ति जो दोबारा कोरोना पॉजिटिव आया है, उसका इलाज नई गाईड लाइन के अनुसार समस्त बीएमओ करें।
यदि कोई गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव आती है तो उनके इलाज के लिये गायनेकोलॉजिस्ट और पीडियाट्रीशियन की ड्यूटी ऑनकॉल लगाई जा सकती है। अनुभागों में जो भी कोरोना के प्रकरण आयें, उनकी रिपोर्ट तीन से चार घंटे के अन्दर जिला मुख्यालय भेजना सुनिश्चित करें। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सभी फर्स्ट कॉन्टेक्ट्स को भी सात दिनों के लिये क्वारेंटाईन करना है।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिये कि कोरोना के सेम्पल की डाटा एंट्री करने वालों की सूची और एसआरएफआईडी प्रतिदिन भेजी जाये। पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने बैठक में कहा कि जनता को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने की बहुत जरूरत है। आमजन से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करवायें। साथ ही समस्त ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी-कर्मचारी स्वयं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
बैठक में कलेक्टर ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की गति को बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभिन्न विद्यालयों में 15 से 18 वर्ष के जो बच्चे एनरोल्ड हैं, उनके अलावा कुछ बच्चे ऐसे भी हो सकते हैं जो उक्त आयुवर्ग के हों, लेकिन ड्रापआऊट हैं अथवा कक्षा 9वी से 12वी में नियमित अध्ययनरत नहीं हैं, उन्हें भी चिन्हित किया जाये। बच्चों का टीकाकरण स्कूलों में ही होगा। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि विद्यालय में यदि कोई दूसरे विद्यालय में अध्ययनरत 15 से 18 वर्ष का विद्यार्थी टीका लगवाने आये तो उसे मना न करें, उसका भी टीकाकरण किया जाये। समस्त एसडीएम आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग लें और गांव-गांव में जाकर सर्वे करवायें। कोई भी 15 से 18 वर्ष का बालक अथवा बालिका टीकाकरण से न छूटे।
बैठक में जानकारी दी गई कि आज से कोविड का प्रीकॉशन डोज भी फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स और सीनियर सिटीजन को लगना प्रारम्भ हो गया है। यह डोज कोवेक्सीन/कोविशिल्ड का दूसरा डोज लगने के 39 हफ्ते बाद लग सकेगा। साथ ही आज से सीनियर सिटीजन को भी यह डोज लगना प्रारम्भ हो गया है। वरिष्ठ नागरिक टीकाकरण केन्द्र पर आकर टीका लगवा सकेंगे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि बच्चों के टीकाकरण के सत्र और आज से लगने वाले प्रीकॉशन डोज के सत्र अलग-अलग होंगे। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।
कलेक्टर ने जिले में स्पॉट फाइन को और बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। कोरोना संक्रमित यदि बैरिकेट हटाकर बाहर जाते हुए पाये गये तो उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। साथ ही यह भी कहा गया कि ऐसे व्यक्ति को होम आइसोलेशन से सीधे कोविड केयर सेन्टर भेज दिया जायेगा।
@जन्सम्पर्क् उज्जैन
![]()
भोपाल। देश के असली हीरो कैप्टन अभिनंदन जैसी रौबदार मूँछ रखने वाले आरक्षक राकेश राणा को मूँछ रखने के कारण निलंबित किया गया था। मामले ने काफी तूल पकड़ा था और लोगो ने इसकी काफी निंदा की थी। अंततः सरकार ने राणा के निलंबन को निरस्त करते हुए पुनः बहाल कर दिया।

![]()


![]()