अब भी समय है जाग जाओ

27 से 1695 तक आ गये हम 20 दिन मे

उज्जैन। 1 जनवरी से कल 21 जनवरी तक हम 27 मरीज से 1695 कोरोना मरीज तक आ गये। 1 को जहां सिर्फ 1 मरीज निकला था और कुल 27 उपचारत और वहीं आज की ताजा स्थिति मे 1695 उपचार ले रहे हैँ। वर्तमान मे लगभग हर दिन 200+ मरीज सामने आ रहे हैँ। इस हिसाब से इसी माह संकर्मितो की एक बड़ी संख्या हमे डराने के लिए खड़ी होगी।

निश्चित ही हर दिन बढ़ रही ये संख्या के जिम्मेदार हम ही लोग हैँ क्योंकि 200 के रोज आते आंकड़े के बावजूद हम अब भी लापरवाह बने हुए हैँ और बिंदास हम अपनी दिनचर्या मे लापरवाही कर रहे हैँ। सार्वजनिक स्थानों पर बिना सावधानी घूमना हो या मास्क का उपयोग् न करना,हमारी आदत बन गया है। रोज के बुलेटिन को पढ़कर प्रशासन को कोसना और हमारे हिस्से की जिम्मेदारी के समय फिर से लापरवाह हो जाना हमे फिर पिछले 2 सालो की स्थिति की ओर धकेल रहा है।

सरकार का लॉक डाउन और बंदिशे हमे बुरी लगती हैँ पर सरकार को इस स्तर पर जाने को मजबूर कौन कर रहा है ये निश्चित ही हमको सोचना पड़ेगा। अब भी समय है उज्जैन वालो जाग जाओ।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

15 से 18 वालो को
“टीका नही वो कोचिंग मे प्रवेश नही”


उज्जैन 18 जनवरी। कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री संतोष टैगोर और एएसपी श्री अमरेंद्रसिंह ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थान संचालकों के साथ बैठक की। उल्लेखनीय है कि 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के अधिकतर बच्चे कोचिंग संस्थानों में पढ़ने के लिये आते हैं।
एडीएम ने समस्त संचालकों को निर्देश दिये कि 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चे जिन्होंने अब तक कोविड का टीका नहीं लगवाया है, उन्हें कोचिंग में प्रवेश न दें। जो बच्चे ऑनलाइन कोचिंग ले रहे हैं, उनसे भी अपील की जाये कि वे कोविड का टीका लगवायें और कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन सभी से करवाया जाये। टीकाकरण में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के अधिक से अधिक बच्चों को कवर किया जाये। बच्चों के माता-पिता से कोचिंग संचालक सम्पर्क करें और अपील करें कि वे बच्चों को टीका लगवायें। एएसपी श्री अमरेंद्रसिंह ने संचालकों से कहा कि कोचिंग में पढ़ने आने वाले बच्चों के अलावा आसपास के गरीब वर्ग के बच्चे जो 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के हैं, उन्हें भी कोविड टीके का पहला डोज लगवाने के लिये प्रेरित करें।
@ जनसम्पर्क

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006