पेड़ के दुश्मनो सावधान: dr दम्पत्ति पर FIR दर्ज

उज्जैन। पेड़ की हत्या करने वालो अब कुल्हाड़ी चलाने वाले तुम्हारे हाथ मे हथकड़ी लगेगी। कल बिना अनुमति पेड़ काटने वाले उज्जैन के JK नर्सिंग होम संचालक दम्पत्ति कात्यायन और जया मिश्रा पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने धाकड़ कार्यवाही करते हुए वृक्ष मित्र की असली भूमिका निभाई और कल से चल रहे इस मामलेमे आखिरकार आज रिपोर्ट दर्ज हो ही गयी। अब ऐसी कोई भी हरकत करने वाले सीधे सलाखों के पीछे होंगे। कई संस्थाएं और निगम सतत ऐसी हरकतो पर नजर रखे हुए है। ज्ञात रहे विगत 25 दिसंबर को फ्रीगंज मे हरा पेड़ काटने वालो को न सिर्फ तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस की मेहनत से उद्यान विभाग से हटाया गया था बल्कि उन्हे नोटिस भी मिले। उसके बाद तिरिभिन्नाट की इस मुहीम मे रूपांतर सामजिक संस्था और निगम ने हाथ बढ़ाया और जल्दी ही पूरे फ्रीगंज मे वृक्षारोपण की योजना पर कार्य शुरु होगा। अब हम सब न सिर्फ नए पौधे लगाएंगे बल्कि लगे हुए पेड़ो को परेशान करने वालो को जेल भी भेजेंगे। देखें FIR की कॉपी

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

उज्जैन इंदौर 4 लेन का अधिपत्य सड़क विकास निगम ने लिया

इंदौर उज्जैन मार्ग के टोल का अधिपत्य सड़क विकास निगम ने लिया

उज्जैन 28 जनवरी ।एमपी आरडीसी संभाग इंदौर अंतर्गत इंदौर उज्जैन फोरलेन मार्ग पर निवेश करता कंपनी महाकाल टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड को सस्पेंड करते हुए आज 28 जनवरी 2022 को दोपहर 12:00 बजे से टोल वसूली एमपीआरडीसी ने अपने हाथों में ली है । उक्त मार्ग का संधारण रखरखाव कार्य ठेकेदार कंपनी महाकाल टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अनुबंध अनुसार ना किए जाने के कारण काफी समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थी ।इन सभी कारणों के चलते मुख्यालय भोपाल एमपीआरडीसी आदेशानुसार उक्त टोल को सस्पेंड किया जाकर टोल वसूली एमपीआरडीसी ने अपने हाथों में ली वर्तमान में यह टोल अब शासन संचालित कर रहा है । यह जानकारी सम्भागीय महाप्रबंधक द्वारा दी गई ।

****

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006