कल उज्जैन बंद का निरस्त

*कल उज्जैन बंद का अव्हान वापिस ले लिया गया कि*
*उज्जैन कल खुला रहेगा*

उज्जैन 9 फरवरी ।विभिन्न विषयों को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल आदि के प्रतिनिधियों से चर्चा की गई ।जिसमें प्रमुख मांगो पर सहमति बनाने का कार्य किया गया। एडीएम श्री संतोष टैगोर ने बताया की 11 वीं सदी के मंदिरों को निकालने हेतु विस्थापित किए गए सती माता मंदिर की विधिवत पूजा अर्चना कर पुनः प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी ।इस हेतु सुझाए गए विद्वतजनों और आचार्यों से सलाह लेकर उसी के अनुरूप पूजन क्रिया सम्पन्न की जाएगी । भविष्य में भी महाकाल विस्तारीकरण में आवश्यकता पड़ने पर संरचना / मन्दिरो के सम्बंध में इसी विद्वत समिति से मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा। साथ ही मंदिर के सामने 70 मीटर के स्थान के सम्बन्ध में चर्चा करके निर्णय लिया गया कि समस्त कार्यवाही रहवासियों एवम संगठन से परामर्श कर सहमति के पश्चात की जाएगी ।

बैठक में यह सहमति बनी कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुक्रम में मंदिर के पास 500 मीटर के दायरे में शासकीय भूमि पर स्थित सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे एवम सिंहस्थ मेला क्षेत्र के अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है ।चर्चा के अंत में विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल आदि के द्वारा महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के संबंध में पूर्ण सहयोग करने हेतु सहमति प्रदान की गई।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

स्वरों की सरस्वती चली गयी

मुंबई। इंदौर मे जन्म लेकर मध्यप्रदेश को धन्य करने वाली सुरों की सरस्वती लता दीदी अब हमारे बीच नही रही। लम्बे समय से बीमारी से लड़ रही लता जी आखिरकार बीमारी से हार गयी।

28 सितंबर 1929 को इंदौर मे जन्मी लता जी का गायन का सफर लगभग 70 साल रहा। उनके मुकाबले आज तक कोई गायक नही रहा। लगभग 2 वर्षो मे उनकी मौत की कई बार खबरें चली लेकिन इस बार यह खबर सच मे हमसे सुरों की सरस्वती को ले गयी। मल्टी ऑर्गन फेल के चलते वे चली गयीं। ब्रीच केंडी अस्पताल मे उनका अवसन हुआ। देश ही नही विदेशो मे भी इस खबर से शोक की लहर फैल गयी।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

शादी समारोह मे करो खूब धूम

भोपाल। मुख्यमंत्री ने आज भोपाल मे घोषणा की कि कोरोना को लेकर शुभ प्रसंगो मे लगी मेहमानो की संख्या के नियंत्रण मे शिथिलता देते हुए प्रतिबंध हटा दिया गया है। मुख्यमत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। जिसमे लिखा है बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्रतिबंध हटाया जा रहा है। अब निश्चित ही यह खबर उन लोगो के लिए खुशी का समाचार है जिनके यहाँ मांगलिक आयोजन होने वाले हैँ।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006