नही रहे बाप्पी दा 😢

मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन, और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया कि “लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।”
लाहिड़ी, जिन्हें व्यापक रूप से भारत में “डिस्को किंग” के रूप में जाना जाता है, का जन्म 1952 में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में शास्त्रीय संगीत में एक समृद्ध परंपरा वाले परिवार में हुआ था। उन्होंने 19 साल की छोटी उम्र में एक संगीत निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनके पिता, अपरेश लाहिड़ी एक प्रसिद्ध बंगाली गायक थे और उनकी मां, बंसारी लाहिड़ी एक संगीतकार और एक गायिका थीं, जो शास्त्रीय संगीत और श्यामा संगीत में पारंगत थीं।

गायक ने हाल ही में आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार स्टारर ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के लिए अपने हिट गाने ‘यार बिना चैन कहां रे’ को ‘अरे प्यार कर ले’ शीर्षक से रीमिक्स किया। यह गीत मूल रूप से अनिल कपूर और अमृता सिंह पर अनिल गांगुली की साहेब में फिल्माया गया था। 1970-80 के दशक के अंत में डिस्को डांसर, नमक हलाल और डांस डांस जैसे साउंडट्रैक के लिए लोकप्रिय, उन्होंने भारतीय सिनेमा के साथ संश्लेषित डिस्को संगीत को बेहतर ढंग से एकीकृत करने में मदद की। साभार अमर उजाला

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

उघाड़े जमाने मे क्या वेलेंटाइन का महत्व

👹 तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस 👹

भिया राम..आज आशिक होन का बड़ा भारी दिन है..मतलब यूँ के लें कि आज प्यार मोहब्बत के मजदूर होन के हफ्ते की सेलेरी मिलने का दिन है..😜
सीधे सट बोलू तो आज वेलेंटाइन डे है…
पर अपना ये केना पड़ रिया है के ये कैसा वेलेंटाइन..उघाड़े जमाने मे क्या तो प्रेम ने कैसी मोहब्बत..
..जब मन करे अपने शोना-बाबू को msg कर लो..कॉल कर लो..आधी रात तक गटर-पटर कर लो…
.. वेलेंटाइन तो हमारे जमाने मे होता था..हफ्ता भर का प्रोसेस तो अब सुरु हुआ..हमारे टाइम बस 14 तारीख का ही मेन त्यौहार होता था 🤣
अपना जो बी “आयटम” होये उसको गिफ्ट देना मतलब भोत सारी अग्निपरीक्षा..पेले तो बजट की घोर समस्या..दूसरी गिफ्ट मे दें क्या ये दिक्कत..तीसरी ये के वो गिफ्ट एक दिन पेले ले लो तो छुपाओ काँ ये समस्या..
ने अपना “मामला” चल रिया इसका राजदार बनाने वाली कोई फ्रेंड या दूर पास की बेन की अकड़ झेलो 🤣


..अब जैसे तैसे जुगाड़ करके गिफ्ट लेने जाओ तो गिफ्ट की दुकान के आसपास ऐसा डर लगता के जैसे अफीम चरस खरीदने जा रिये हो 🤣
अब गिफ्ट लें कौन सा ये चेलेंज..सामने वाली बी ऐसी डुंडी-गपोलि मिलती के गिफ्ट छुपा पायेगी के नी..ये अलग टेंशन..😢
ग्रिटिंग कार्ड का बड़ा चलन था..दिल वाले..कार्ड मे कार्ड..फूल वाला..म्यूजिक वाला..चॉकलेट वाला..खूब एक से एक..ने इत्ते प्यारे कार्ड ढूंढते ..वो बी 2 चोंटी वाली स्कूल ड्रेस वाली देवी बड़ी मुश्किल से मिलने को राजी होती..और सबसे ज्यादा राज ये कार्ड कॉपी मे से घरवाले पकड़े लेते तो ही ओपन होते..🤣🤣
“यां नी जाउंगी..वा नी जाउंगी..”
ने बड़ी मुश्किल से आती तो कोई न कोई सहेली साथ मे.. अपनी बी फुल टाइम ऐसे फटती के जैसे तस्करी का माल डिलीवर करने जा रिये हो..
वो बी अपनी फ्रेंड को दूर से भेजती के “जा लिया क्या दे रिया ये..”
☹️☹️
ने वो पोस्टमेंन ऐसी अकड़ती जैसे 2 दुश्मन देश के बीच की मध्यस्थ होय..
और कबी अपना आइटम थोड़ा बेखौफ होय तो साथ मे बैठ जाओ..अपन बी 1 लफंडर दोस्त को लेके जाते..जो उसकी फ्रेंड को संभाल ले..
2 min की मुलाक़ात और डर भी 10 प्रकार के..
अपने रिश्तेदार,उसके रिश्तेदार..अपने पड़ोसी..उसके पड़ोसी..पुलिस..पेलवान..ने सबसे बचे तो हिंदूवादी संगठन..😜
बोलते कम और कूटते ज्यादा..🤣🤣
पर अब सब बदल गया..बाइक पे घर के सामने से बैठ के छोर छोरी होन निकल रिये..दिन भर मोबाइल मे msg, कॉल कर लेते..रेस्टोरेंट मे जब मन हो चले जाए..सब गपड़ सपड़ कर लेते..आज इसके ने कल उसके साथ..10% ही होंगे जो सच मे प्रेम का ये दिन सीरियस लेते होंगे..उघाड़े जमाने मे सब जायज हो गया..आप और हम भी इसको मॉडर्निज़्म मे स्वीकार चुके..1 दिन का वो दिन अब 7 दिन का हो चला…ये डे.. वो डे..
..पर सब सिर्फ डे ही रह गया..हम भी बदल गये..वक़्त भी बदल गया..
तो जिसको विरोध करना है वो विरोध करे..जिसको वेलेंटाइन मानना हो वो अपनी मस्ती मे रहे..अपन तो निमट लिए..अब पुरानी बातें लिख दी..आप पढो और मजे लो।
जा रिया अब
भारत माता की जय
विकास शर्मा
दैनिक अमर श्याम उज्जैन
9827076006
14/02/2022
www.tiribhinnatexpress.com

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

हिजाब- उज्जैन मे विवाद फैलाने की साजिश

उज्जैन। हिजाब को लेकर कर्नाटक मे उपजा विवाद अभी शांत नही हुआ था कि अब उज्जैन मे भी कुछ असामाजिक तत्वों ने विवादित पोस्टर लगाकर विकास आग को और भड़काने का काम कर दिया है। उज्जैन मे कोठी रोड क्षेत्र मे लगे विवादित पोस्टरों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पोस्टर मे हिजाब को सम्मान से जोड़ते हुए दूसरे पक्ष की महिलाओ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी है। सुबह मामला जानकारी मे आते ही प्रशासन अलर्ट हुआ और पोस्टर हटवाए गये। हिंदूवादी संगठन भी सक्रिय हो गये और विरोध दर्ज करवाया। प्रशासन के मुताबिक पुरा क्षेत्र cctv की निगरानी मे है और जल्द ही दोषी गिरफ्त मे होंगे।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006