उज्जैन। शिव भगवान के नंदी ने उज्जैन मे पिया दूध। शिवालयों पर उमड़ी भीड़
![]()
उज्जैन। शिव भगवान के नंदी ने उज्जैन मे पिया दूध। शिवालयों पर उमड़ी भीड़
![]()
🇮🇳 दैनिक अमर-श्याम 🇮🇳
हेमेंद्र सिंह चौहान
निगमकर्मी का आरोप पुलिस ने पीटा
मारपीट के आरोपी पुलिसकर्मी पर एफआईआर की मांग
उज्जैन। देवास रोड स्थित पुलिस वेलफेयर फिलिंग स्टेशन 32 वीं बटालियन पर डीजल भरवाने पहुंचे निगम के वाहन चालक व पेट्रोल पंप पर तैनात पुलिसकर्मी का विवाद हो गया। बहस गाली गलौज से मारपीट में तब्दील हो गई। सूचना लगते ही नगर निगम वाहन शाखा प्रभारी उमेश बैस अन्य वाहन चालक साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्यवाही की मांग करते हुए लामबंद हो गए। मामले में माधव नगर थाना पुलिस को उक्त संबंध में शिकायती आवेदन भी दिया गया है।
घटना के संबंध में नगर निगम के वाहन चालक पंकज सिंह चौहान ने बताया कि सुबह पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने आया था तभी यहां तैनात पुलिसकर्मी मुकेश यादव ने उसे डंफर साइड में लगाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई जो गाली गलौज से होती हुई मारपीट में तब्दील हो गई। पंकज का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर तैनात पुलिसकर्मी मुकेश यादव व अन्य पुलिसकर्मियों जिनमें राधेश्याम यादव कंपनी कमांडर भी शामिल हैं ने उसके साथ मारपीट की है।
घटना की जानकारी लगते ही नगर निगम के वाहन शाखा प्रभारी अन्य वाहन चालकों के साथ मौके पर पहुंच धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सारी नगर निगम के वाहनों को पेट्रोल पंप के सामने खड़ा कर नारेबाजी भी की गई। इस कारण राहगीरों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी, डीएसपी एचएन बाथम सहित माधव नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा मयबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित किया।
दोषियों पर कार्यवाही होगी
मामले में जहां नगर निगम वाहन चालक द्वारा पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया गया है वहीं मामले में जांच कर रही डीएसपी रुबीना ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के पश्चात जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
अन्यत्र पेट्रोल पंप की मांग
सुबह हुए उक्त विवाद के पश्चात पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की मांग कर रहे नगर निगम के वाहन शाखा प्रभारी उमेश बैस के अनुसार वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों यह मांग करेंगे की 32 वीं बटालियन पेट्रोल पंप के स्थान पर शहर के किसी अन्य पेट्रोल पंप पर नगर निगम के वाहनों के डीजल पेट्रोल भरने की व्यवस्था की जाए।
![]()

![]()
उज्जैन। आज उज्जैन एसडीएम कोर्ट मे 1 81 साल के बुजुर्ग ने 37 वर्षीय महिला से विवाह रचाया। खबर फैलते ही वहाँ भीड़ लग गयी क्योकि ऐसा देश मे कई बार तो हुआ पर सम्भवतः उज्जैन मे पहली बार इतने उम्रदराज के विवाह की खबर मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार शासकीय सेवा से निवर्त्त 81 वर्षीय सुधाकर जोशी वल्लभ नगर उदयन मार्ग ने 38 वर्षीय महिला से विवाह किया। बाकायदा आपने लीगल प्रोसीजर से एसडीएम कोर्ट मे विवाह किया। आपका कहना था कि उनकी सोच यह थी कि उनकी पेंशन से किसी महिला का जीवन संवर जाये। हालांकि श्री जोशी पत्रकारों की वहाँ उपस्थति से नाखुश थे। अब जो भी हो लेकिन इस उम्र के वृद्ध के विवाह की खबर को लोग खूब चटखारे लेकर शेयर कर रहे हैँ। उम्र कुछ भी हो,दिल तो बच्चा है जी।🥰🥰
![]()

![]()

![]()
चिंतामण-मुल्लापुरा के बीच 2 बसें आपस मे टकराई, 50 घायल
पुलिसकर्मी को ड्रिप हाथ में खड़े लेकर देखा तो सांसद हुए नाराज@जनता की अदालत
🩺उज्जैन मुल्लापुर चिंतामन मार्ग पर हुए 2 यात्री बसों में भिड़ंत के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचे सांसद अनिल फिरोजिया
🩺 यहां मरीजों की समुचित उपचार के लिए स्वास्थ्य मंत्री से लेकर जिला कलेक्टर आशीष सिंह से की बातचीत और जरूरी इलाज उपलब्ध कराए जाने के लिए संवेदनशीलता दिखाई।
🩺सांसद ने जिला अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की अनदेखी पर भी सीएमएचओ से नाराजगी जताई
🩺 कहा कि सड़क हादसे के बाद जो यात्री लोग घायल है उन्हें तुरंत उपचार देकर बचाया जाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है ।
🩺लापरवाही नहीं होनी चाहिए सांसद की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि मरीजों को लगाई जाने वाली ड्रिप को पुलिसकर्मी हाथ में लेकर खड़े थे,,, ।
🩺जबकि यह कार्य ड्यूटी डॉक्टरों और नर्सों व्यवस्थित तरीके से करना चाहिए
news credit – प्रमोद व्यास


![]()
उज्जैन। कहा जाता है अच्छा राजनीतिज्ञ वही है जो हर एक अवसर को अपने हित के लिए भुना ले। वर्तमान परिदृश्य मे यह बात पूरी तरह साबित भी होती है जब कोई भी दल इससे चूकता नही है। वर्तमान मे मालवा क्षेत्र मे तेजी से उभरे कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की निरस्त कथा को लेकर राजनीति सक्रिय हो गयी है। और अब विपक्षी दल कांग्रेस ने कथा निरस्ती को लेकर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस का एक दल गठित किया जो कि पंडित मिश्रा से मुलाक़ात करेगा
उल्लेखनीय है कि पंडित मिश्रा ने सीहोर के अपने आश्रम मे रुद्रमहाभिषेक और कथा का आयोजन किया था। महाशिवरात्रि को विशाल अभिषेक और अनुष्ठान होना था पर 1 दिब पूर्व उम्मीद से कई गुना ज्यादा लोग प्रदेश,देश से सीहोर कूच कर गये। नतीजतन आसपास के सारे रास्ते ब्लॉक हो गये और लम्बा जाम लग गया। घबराये प्रशासन ने पंडित जी से बात की और मिश्रा जी ने मंच से कथा स्थगित करने की घोषणा कर दी। घोषणा के साथ ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ नकारात्मक बातें चलने लगी। गृह मंत्री ने भी पंडित जी से बात की थी।
इधर कोई भी अवसर नही खोना चाहती कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने एक 5 सदस्यीय दल पंडित मिश्रा से मुलाक़ात के लिए गठित किया है जो कि वस्तुस्थति पता लगाएगा। कांग्रेस के अनुसार प्रशासन ने अपनी नाकामियाबी छुपाने के लिए पंडित मिश्रा पर दबाव डालकर कथा स्थगित करवाई,जिसका सुबूत कथाकार् के आंसू हैँ। हालांकि पंडित मिश्रा की ओर से ऐसी कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नही आयी लेकिन अब चुंकि कांग्रेस इसमे कूद चुकी है तो निश्चित ही ईश्वर भक्ति और कथा वाले पंडित मिश्रा को भी राजनितिक विवाद मे घसीट ही लिया जायेगा।
![]()




![]()

![]()