
![]()

![]()

![]()

![]()

![]()
श्री ओंकारेश्वर महादेव व श्री महकालेश्वर ज्योतिर्लिंग सीधे जुड़े चार्टर्ड बस सेवा से
********************
महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने सदैव ही अपने प्रयासों को मंदिर तक सीमित न रखकर हमेशा दर्शनार्थियों के लिए एक कदम आगे बढ़कर ही प्रयास किया है. इसी क्रम में उन्होंने आज बताया कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की प्राथमिकता रहती है कि उन्हें यंहा से ओंकारेश्वर जी के दर्शन हेतु सरल साधन मंदिर प्रांगण से ही मिले. श्री गणेश कुमार धाकड़ प्रशाशक महाकाल मंदिर ने बताया कि आज यह मांग भी पूरी हो गयी है. उन्होंने बताया कि अब रोज प्रातः 7.30 बजे व 9.00 बजे ओंकारेश्वर जाने के लिए यात्रियों को मंदिर के समीप से ही बस उपलब्ध होगी व श्रद्धालू गण दर्शन कर रात्रि में ही उज्जैन वापस भी आ सकेंगे.
AiCTSL की अमृत 👍योजना अन्तर्गत
“” ज्योतिर्लिंग
बस सेवा”
उज्जैन, इंदौर व ओंकारेश्वर के लिए प्रारम्भ हो गयी है
बस का किराया भी
आम श्रद्धालू के अनुरूप उज्जैन से ओंकारेश्वरजी रु 248 व इंदौर से ओंकारेश्वरजी रु 150 ही रखा गया है.
*दोनों ज्योतिर्लिंग के बीच नही थी कोई भी सीधी बस सेवा*
दोनों ज्योतिर्लिंग के मध्य सीधी सेवा प्रारम्भ होने से श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त है न सिर्फ कम व्यय में सफ़र पूर्ण होगा बल्कि समय का भी भरपूर उपयोग होकर सभी श्रद्धालुजन आसपास के सभी धार्मिक स्थानों का भी भ्रमण सुखपूर्वक कम समय मे कऱ सकेंगें.
![]()

![]()


उज्जैन। शहीद पार्क पर आज शाम सवा 5 बजे ग्राम उन्डासा के सरपंच के साथ लूट की वारदात हो गयी। उनको चलती गाडी पर 2 बाइक सवार युवकों ने रोका ओर 6 हजार नकदी ओर गाडी की चाबी लूट ले गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की लेकिन अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया है।
घटना लगभग सवा 5 बजे की है। ग्राम उन्डासा के सरपंच रमेश चंद्र शर्मा अपने सेठी नगर निवास के फ्री गंज की तरफ अपनी मोपेड से पहुंचे और वापसी मे शहीद पार्क स्थति ढक्क्न वाले कुए के पास 1 बाइक पर सवार 2 लड़को ने उन्हे आवाज़ लगाकर रोका। श्री शर्मा ने गाडी रोकी तो आरोपियों ने उन्हे कहा कि गाडी टककर मारकर भाग रहे हो। श्री शर्मा ने कहा कि उनकी कोई टककर नही हुई। इस पर उन्होंने उन्हे कहा कि तुम नशीला पदार्थ बेचते हो अपनी जेब दिखाओ। घबराये श्री शर्मा ने दोनो जेब मे से रुमाल और पैसे व कागजात निकाले। 1 युवक ने तुरंत उनसे पैसे छीन लिए जो लगभग 6 हजार थे और इनकी गाडी की चाबी भी लूट ली और बाइक पर बैठकर टॉवर की तरफ भाग निकले। तुरंत घटना की सूचना माधवनगर पुलिस की दी जिस पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी। रविवार होने से मार्केट बंद था इस वजह से ज्यादा जगह का cctv फुटेज नही मिल पाया। पुलिस ने fir कर ली है जिसकी जांच आगे होगी और आरोपियों की तलाश की जाएगी।
![]()

![]()

![]()

![]()