प्रदेश की उन्नति के रथ के सारथी मोहन जी

मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और कर्मठता से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। 25 मार्च 2024 को वे अपने जीवन के 60वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। यह वह अवसर है जब हम उनके जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और प्रदेश में उनके योगदान को समझ सकते हैं।
उनका नेतृत्व केवल राजनीतिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यों और योजनाओं से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि नेतृत्व कुशल और दूरदर्शी हो, तो राज्य को एक नई दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।
डॉ. मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1964 को उज्जैन के एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनके पिता पूनमचंद यादव ने यह कभी नहीं सोचा होगा कि उनका यह बालक एक दिन पूरे प्रदेश का नेतृत्व करेगा। किंतु जैसा कि गोस्वामी तुलसीदास ने कहा है, “प्रारब्ध पहले रचा, पीछे रचा शरीर,” अर्थात भाग्य पहले ही लिखा जा चुका होता है, फिर शरीर का निर्माण होता है। डॉ. यादव के लिए भी यह कथन पूर्ण रूप से सत्य सिद्ध हुआ।
बाल्यावस्था से ही वे मेधावी और कर्मठ प्रवृत्ति के थे। शिक्षा के प्रति उनकी लगन और नेतृत्व क्षमता उनके छात्र जीवन से ही स्पष्ट रूप से झलकने लगी थी।
डॉ. मोहन यादव ने बीएससी, एलएलबी और एमबीए की शिक्षा प्राप्त की। वे राजनीति शास्त्र में पीएचडी धारक हैं। उनकी उच्च शिक्षा की पृष्ठभूमि ही बाद में उनके सफल प्रशासनिक नेतृत्व का आधार बनी।
उनकी नेतृत्व क्षमता पहली बार छात्र राजनीति में देखने को मिली, जब वे वर्ष 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय के छात्रसंघ के संयुक्त सचिव और वर्ष 1984 में अध्यक्ष चुने गए। उस समय उनकी आयु मात्र 17 और 19 वर्ष थी।
इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में विभिन्न पदों पर कार्य किया और राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में भी सेवाएं दीं। छात्र जीवन में ही उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों और संगठनात्मक कुशलता से अपनी पहचान बना ली थी।
डॉ. मोहन यादव की राजनीति में सक्रिय भूमिका विद्यार्थी परिषद से प्रारंभ हुई, लेकिन उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के माध्यम से मुख्यधारा की राजनीति में कदम रखा। वे भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक भी रहे।
2003: मध्यप्रदेश में जब उमा भारती के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी, तब 2004 में उन्हें उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया। इस पद पर रहते हुए उन्होंने शहर के विकास की नई योजनाओं को गति दी।
2010: उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद के बाद 2011 से 2013 तक वे मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष बने। उनके कार्यकाल में प्रदेश को राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला।
2013: पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक निर्वाचित हुए।
2020: मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री बने और नई शिक्षा नीति का सफल क्रियान्वयन किया।
2023: 13 दिसंबर को वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।
डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश में उद्योग, रोजगार, शिक्षा, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुए।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: भोपाल में आयोजित इस समिट ने प्रदेश में औद्योगिक क्रांति की नींव रखी।
आईटी पार्क: युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए नए आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं।
उद्योग नीति: प्रत्येक संभाग में नए उद्योग लगाने की नीति बनाई गई, जिससे लाखों युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिल सके।
उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की भव्य तैयारी की जा रही है।
शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर 30 किलोमीटर तक पक्के घाट बनाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान में कोई परेशानी न हो।
पहली बार शिप्रा नदी में केवल शिप्रा जल से स्नान होगा, जिसके लिए कान्ह डक्ट परियोजना लागू की गई है।
54 नए महाविद्यालयों की स्थापना
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सफल क्रियान्वयन
विक्रमोत्सव का 100-दिवसीय आयोजन, जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाया गया।
उज्जैन-इंदौर फोरलेन को सिक्स लेन में बदला जा रहा है। उज्जैन में मध्यप्रदेश की पहली मेडिसिटी स्थापित की जा रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं अत्याधुनिक होंगी। उज्जैन में चिड़ियाघर की स्थापना का कार्य प्रगति पर है।
उज्जैन एयरपोर्ट की स्थापना के लिए प्रयास जारी हैं। महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन को एक नई पहचान मिली।
महाकाल मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की गईं। हर जिले में उद्योग स्थापित करना।
प्रदेश को तकनीकी और डिजिटल हब बनाना।
गांव-गांव तक रोजगार और शिक्षा का विस्तार।
प्रदेश को भारत का औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र बनाना।
डॉ. मोहन यादव ने अपने जीवन के 60 बसंत पूरे कर लिए हैं, और उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर हो रहा है। उनकी योजनाएं, नीतियां और दृढ़ संकल्प प्रदेश को नए ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।
उनकी जीवन यात्रा यह संदेश देती है कि यदि कोई व्यक्ति मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से अपने लक्ष्य की ओर बढ़े, तो सफलता निश्चित रूप से उसके कदम चूमती है। उनका नेतृत्व मध्यप्रदेश के लिए एक नई रोशनी लेकर आया है, जो प्रदेश को विकास, समृद्धि और गौरव के नए युग में प्रवेश करा रही है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

24 दो पहिया वाहन बरामद

▪️उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में शातिर दो पहिया वाहन चोर गिरोह।

▪️वाहन चैकिंग के दौहान वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को माधवनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
▪️ उज्जैन जिले के विभिन्न थानों एवं सीमावर्ती जिलों से चोरी गये 24 दो पहिया वाहन जप्त ।
▪️उज्जैन के थाना माधवनगर, इंगोरिया, ताराना, झारड़ा, जिला शाजापुर, इंदौर, रतलाम, आगर-मालवा, देवास क्षेत्र से पूर्व में हुई चोरी मोटरसाइकिल को भी किया जप्त।
▪️06 आरोपी एवं एक बाल अपचारी के कब्जे से चोरी की 24 मोटरसाईकिले, कीमती लगभग 20 लाख रूपये की बरामद ।
▪️ गिरफ्तारशुदा आरोपी दिन में रैकी कर, रात्रि में वाहन चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम ।
▪️ गिरफ्तारशुदा आरोपियों का जिला उज्जैन एवं सीमावर्ती जिलों में भी पूर्व आपराधिक रिकार्ड।
▪️ संदेहियों के डेरो पर दी गई दबिश ।

▪️आरोपियों से चोरी के वाहन खरीदने वालों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है।

उज्जैन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दो पहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने में उज्जैन पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगरपुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं शहर । देहात के सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में टीम बनाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिन्दे, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में थाना प्रभारी माधवनगर श्री राकेश भारती की टीम को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई दो पहिया वाहन चोरी के प्रकरणों में शातिर वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपियों से लगभग 20 लाख रूपये की 24 मोटरसाईकिले जप्त की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 29.01.2025 को थाना माधवनगर पर फ़रियादी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 27.01.2025 को जैन मंदिर के सामने फ्रीगंज उज्जैन से रात्रि 12:00 बजे अज्ञात चोर द्वारा मेरी दो पहिया मोटरसाइकिल क्रमांक होंडा एसपी शाइन 125CC चैसिस क्रमांक ME4JC942MRG647158 इजन क्रमांक- JC94EG2353420 को हँडल लॉक तोड़कर चुराकर ले गया हैं फरियादी कि रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना माधवनगर पर अप.क्र. 47/2025 धारा 303(2) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

घटना की सूचना उपरान्त थाना प्रभारी माधवनगर श्री राकेश भारती के नेतृत्व में पृथक से टीम बनाकर, विश्वसनीय मुखबिर लगाकर घटना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार स्टेटिक पॉइन्ट लगाकर एवं शाम के समय में थाना क्षेत्रों में वाहन चैकिंग की जा रही थी।
चैकिंग के दौरान माधवनगर टीम द्वारा संदिग्ध वाहन चालकों को रोक कर संदिग्ध वाहन के संबंध में जानकारी ली गई, किन्तु संदेहियों द्वारा गाड़ी के संबंध में सही जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर टीम द्वारा संदेहियों को हिरासत में लेकर उपलब्ध तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ की गई। संदेहियों द्वारा दिनांक-27.01.2025 को जैन मंदिर से मोटरसाईकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों से थाना माधव नगर के अपराध क्रमांक 47/2025 धारा-303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटरसाईकल क्रमांक- होंडा एसपी शाइन 125CC चैसिस क्रमांक ME4JC942MRG647158 इंजन क्रमांक- JC94EG2353420 को जप्त की गई।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

24 दो पहिया वाहन बरामद

▪️उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में शातिर दो पहिया वाहन चोर गिरोह।

▪️वाहन चैकिंग के दौहान वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को माधवनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
▪️ उज्जैन जिले के विभिन्न थानों एवं सीमावर्ती जिलों से चोरी गये 24 दो पहिया वाहन जप्त ।
▪️उज्जैन के थाना माधवनगर, इंगोरिया, ताराना, झारड़ा, जिला शाजापुर, इंदौर, रतलाम, आगर-मालवा, देवास क्षेत्र से पूर्व में हुई चोरी मोटरसाइकिल को भी किया जप्त।
▪️06 आरोपी एवं एक बाल अपचारी के कब्जे से चोरी की 24 मोटरसाईकिले, कीमती लगभग 20 लाख रूपये की बरामद ।
▪️ गिरफ्तारशुदा आरोपी दिन में रैकी कर, रात्रि में वाहन चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम ।
▪️ गिरफ्तारशुदा आरोपियों का जिला उज्जैन एवं सीमावर्ती जिलों में भी पूर्व आपराधिक रिकार्ड।
▪️ संदेहियों के डेरो पर दी गई दबिश ।

▪️आरोपियों से चोरी के वाहन खरीदने वालों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है।

उज्जैन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दो पहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने में उज्जैन पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगरपुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं शहर । देहात के सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में टीम बनाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिन्दे, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में थाना प्रभारी माधवनगर श्री राकेश भारती की टीम को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई दो पहिया वाहन चोरी के प्रकरणों में शातिर वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपियों से लगभग 20 लाख रूपये की 24 मोटरसाईकिले जप्त की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 29.01.2025 को थाना माधवनगर पर फ़रियादी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 27.01.2025 को जैन मंदिर के सामने फ्रीगंज उज्जैन से रात्रि 12:00 बजे अज्ञात चोर द्वारा मेरी दो पहिया मोटरसाइकिल क्रमांक होंडा एसपी शाइन 125CC चैसिस क्रमांक ME4JC942MRG647158 इजन क्रमांक- JC94EG2353420 को हँडल लॉक तोड़कर चुराकर ले गया हैं फरियादी कि रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना माधवनगर पर अप.क्र. 47/2025 धारा 303(2) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

घटना की सूचना उपरान्त थाना प्रभारी माधवनगर श्री राकेश भारती के नेतृत्व में पृथक से टीम बनाकर, विश्वसनीय मुखबिर लगाकर घटना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार स्टेटिक पॉइन्ट लगाकर एवं शाम के समय में थाना क्षेत्रों में वाहन चैकिंग की जा रही थी।
चैकिंग के दौरान माधवनगर टीम द्वारा संदिग्ध वाहन चालकों को रोक कर संदिग्ध वाहन के संबंध में जानकारी ली गई, किन्तु संदेहियों द्वारा गाड़ी के संबंध में सही जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर टीम द्वारा संदेहियों को हिरासत में लेकर उपलब्ध तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ की गई। संदेहियों द्वारा दिनांक-27.01.2025 को जैन मंदिर से मोटरसाईकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों से थाना माधव नगर के अपराध क्रमांक 47/2025 धारा-303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटरसाईकल क्रमांक- होंडा एसपी शाइन 125CC चैसिस क्रमांक ME4JC942MRG647158 इंजन क्रमांक- JC94EG2353420 को जप्त की गई।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

5 पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही


◼️पुलिस कर्मचारियों पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही।
◼️ अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बार – बार गैरहाजिर होने, कर्त्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने व अनुशासन हीनता करने पर की गई कार्यवाही।

उज्जैन। पुलिस द्वारा कर्तव्य पालन में लापरवाही, अनुशासनहीनता, अनधिकृत अनुपस्थिति तथा अनियमितताओं के संबंध में विभिन्न पुलिस कर्मचारियों पर विभागीय जांच के उपरांत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

01.कार्य.प्र.आर. 879 ज्ञानसिंह (थाना चिमनगंज, उज्जैन) – पदस्थापना के दौरान थाना स्टाफ एवं आमजन से अभद्र व्यवहार करने, पुलिस की छवि धूमिल करने एवं ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित रहने के आरोप सिद्ध पाए गए। विभागीय जांच 05/2024 के आधार पर अपचारी को एक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से अवनत करने का दंड दिया गया, जिसका प्रभाव भविष्य की वेतनवृद्धि एवं पेंशन पर पड़ेगा।

02.आरक्षक 1425 अजहरउद्दीन फारूकी (पुलिस लाइन, उज्जैन) – फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने का दोषी पाए जाने पर विभागीय जांच 18/2022 के तहत सेवा से पदच्युत (Dismissal from Service) किया गया।

03.आर. 842 रवि ग्वाल (पुलिस लाइन, उज्जैन) – अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण विभागीय जांच 11/2024 में आरोप सिद्ध पाए गए। उत्तर असंतोषजनक पाए जाने पर अपचारी को एक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से अवनत करने का दंड दिया गया।

04.कार्य.प्र.आर. 774 हितेश कटारा (पूर्व थाना चिमनगंज, वर्तमान पुलिस लाइन, उज्जैन) – कर्तव्य के दौरान शराब के नशे में पाए जाने के कारण विभागीय जांच 03/2024 में आरोप सिद्ध हुए। इस पर अपचारी को एक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से अवनत करने का दंड दिया गया।

05.कार्यवाहक सउनि. श्री किशोर इक्का (पुलिस लाइन, उज्जैन) – बार-बार अनधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने के कारण विभागीय जांच 18/2024 में आरोप सिद्ध हुए। उनके स्वास्थ्य कारणों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ₹1,000/- के अर्थदंड से दंडित किया गया।

उज्जैन पुलिस विभाग अनुशासनहीनता एवं अनियमितताओं के प्रति सख्त रुख अपनाए हुए है तथा कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रखेगा।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

श्री कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष


विशेष साधारण सभा में राजेश सिंह कुशवाह प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित
उज्जैन । रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन मध्य प्रदेश की विशेष साधारण सभा का आयोजन आज होटल अथर्व उज्जैन में प्रदेश अध्यक्ष आनंद पंड्या की अध्यक्षता में किया गया जिसमें संपन्न निर्वाचन में श्री राजेश सिंह कुशवाह कार्य परिषद सदस्य विक्रम विश्वविद्यालय को निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
यह जानकारी देते हुए रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन – मध्य प्रदेश के प्रदेश सचिव श्री अबरार एहमद शेख ने बताया कि विशेष आमसभा में रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन – मध्य प्रदेश की वर्ष भर की गतिविधियों के संबंध में एवं वर्ष भर में होने वाले विभिन्न सब जूनियर, जूनियर व सीनियर गर्ल्स एवं बॉयज चैंपियनशिप के आयोजनों के साथ अनेक महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री आनंद पंड्या ने श्री कुशवाह के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन विभिन्न जिलों से उपस्थित पदाधिकारी एवं बोर्ड सदस्यों के करने पर श्री राजेश सिंह कुशवाह को प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष का उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वागत पुष्पगुच्छ एवं पुष्प माला पहनाकर बधाई दी गई। साधारण सभा को निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष व नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित किया दोनों ने ही रग्बी को प्रदेश में उच्च शिखर पर पहुंचाने एवं खिलाड़ियों को और अधिक सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया विशेष साधारण सभा में उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, खंडवा, बैतूल, रतलाम, नर्मदापुरम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, खरगोन, सीहोर, रायसेन आदि जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे । सभा का संचालन प्रदेश सचिव अबरार एहमद शेख ने किया एवं आभार पंकज जैन ने व्यक्त किया।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

प्रदेश विकास की हर सम्भावना तलाशते मुख्यमंत्री पहुँचे जापान
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

टूटेंगे 257 मकान

महाकाल लोक के पास बनी निजामुद्दीन कॉलोनी को  सुबह तोड़ा जाएगा

उज्जैन। तकिया मस्जिद के आसपास 257 अवैध निर्माण दो हेक्टेयर जमीन के अतिक्रमण हटाए जाने की आज सुबह से होगी कार्रवाई ।

जेसीबी पोकलेन मौके पर

66 करोड़ का अवॉड पारित कर 33 करोड रुपए तो बांट चुके हैं।

शुक्रवार की रात को पुलिस फोर्स ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

क्षेत्र में अनाउंसमेंट किया जा रहा है मकान खाली करने की समझाइश दी जा रही।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

अब संघठन के पाले मे गेंद

भाजपा पार्षद के घर पर हमला करने वाले पांच अरोपी गिरफ्तार…

इंदौर में भाजपा पार्षद के घर पर हमला करने और उसके बेटे का नग्न वीडियो बनाने के मामले में अब पुलिस ने 10 आरोपियों की पहचान की है इसमें से देर रात 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, मामले में जूनी इंदौर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट भी लगाया है..

भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमला करने और उनके बेटे के साथ मारपीट करने के मामले में अब पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, अलग-अलग फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने 10 आरोपियों की पहचान की है, जिसमें से देर रात 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, पूरे मामले में पुलिस ने पाक्सो एक्ट में भी केस दर्ज किया है, कमलेश कालरा के बेटे का नग्न वीडियो बनाने के मामले में यह केस दर्ज किया गया है, कमलेश कालरा का बेटा नाबालिग था, जिसके चलते यह धाराएं बढ़ाई गई है वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए अब पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है, इस मामले को लेकर बीजेपी ने भी नोटिस जारी किए गए थे जिनका जवाब दोनों पार्षदों की तरफ से दिया गया है, अब बताया जा रहा है कि जल्द ही संगठन इस मामले में कोई कार्रवाई कर सकता है..

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

4 फर्जी कम्पनियों पर धावा

उज्जैन पुलिस की चार विशेष टीमों ने उज्जैन शहर में संचालित चार फर्जी ऑफिसों पर दबिश देकर एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इन ऑफिसों में काम करने वाले 130 नव युवक युवतियों से पूछताछ की। इन ऑफिसों का संचालन करने वाले गिरोह के 5 मुख्य आरोपियों में से 2, अजय पंवार और शशि मालवीय को गिरफ्तार कर लिया गया है व अन्य 3 आरोपी चंदन भदौरिया, दीपक मालवीय और विनय राठौर की तलाश की जा रही है। 

▪️घटना का विवरण :-
यह गिरोह संगठित तरीके से फर्जी एडवाइजरी कंपनियों के माध्यम से भोले-भाले निवेशकों को ठगने का काम कर रहा था। ये कंपनियां अपने आपको शेयर मार्केट की वैध फर्म बताकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करती थीं। निवेशकों को डिमैट अकाउंट खुलवाने और शेयर मार्केट में निवेश करने पर अत्यधिक लाभ का झांसा दिया जाता था। जांच में पाया गया कि ये कंपनियां भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में पंजीकृत नहीं हैं I
इन कंपनियों  के अलग-अलग नामों से ऑफिस स्थापित करते थे और प्रत्येक स्थान पर अपने कार्यों को वैध रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश करते थे। इनके कर्मचारी निवेशकों को भारी मुनाफे का लालच देकर निवेश के लिए राजी करते थे।
फर्जी एडवाइजरी कंपनियां न केवल निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करती थीं, बल्कि मोटा कमीशन भी वसूलती थीं। जब निवेशकों का पैसा शेयर बाजार में लगाया जाता था, तो इसे जानबूझकर घाटे (लॉस) में दिखाया जाता था, और उनकी पूरी राशि हड़प ली जाती थी। इसके अतिरिक्त, जब निवेशकों को लाभ होता था, तो इन कंपनियों द्वारा उस लाभ का 30% से 40% तक कमीशन गुपचुप तरीके से काट लिया जाता था, जिसकी जानकारी निवेशकों को बिल्कुल नहीं दी जाती थी।
इन ठगों ने निवेशकों की निजी जानकारी, जैसे संपर्क विवरण और वित्तीय स्थिति का भी दुरुपयोग किया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ये कंपनियां निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए एक संगठित जाल बिछाती थीं।
इन कंपनियों का भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में पंजीकृत न होना यह दर्शाता है कि ये फर्म न तो किसी नियामक मानकों का पालन करती थीं और न ही उनके पास वैध वित्तीय सलाहकारों के रूप में काम करने की अनुमति थी। यह गिरोह कानून की अनदेखी कर न केवल निवेशकों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहा था, बल्कि शेयर बाजार में विश्वास को भी ठेस पहुंचा रहा था।
*▪️पुलिस कार्रवाई:-*
चार विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर
1.कुबेर होटल के ऊपर संचालित रिसर्च मार्ट लिमिटेड,स्टॉक रिसर्च एंड बुलिश इंडिया।
2.ए.के. बिल्डिंग चौराहा पर संचालित मनी मैग्नेट रिसर्च लिमिटेड।
3.तीन बत्ती क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट की तीसरी मंजिल पर संचालित चॉइस ब्रोकिंग फर्म।
4.शंकु मार्ग पर संचालित एंजेल वन लिमिटेड।
*▪️बरामद सामग्री:-*
• बड़ी संख्या में लैपटॉप और मोबाइल फोन।
• निवेशकों की निजी जानकारी और मोबाइल नंबरों की सूची।
• फर्जी दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामग्री।
जांच के महत्वपूर्ण बिंदु
• आरोपियों द्वारा निवेशकों की सूची कहां से प्राप्त की गई, इसकी जांच की जा रही है।
• आरोपियों के पास किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया।
• इनकी गतिविधियां पूरी तरह अवैध और धोखाधड़ी से भरी पाई गईं।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

बुलेट प्रूफ दीवारों मे कैद हुए भाई जान

बॉलीवुड मे अपनी धाकड़ छवि के लिए भाई जान के नाम से प्रसिद्ध सलमान खान अब बुलेट प्रूफ दीवारों मे कैद हो गये हैँ। पहले बुलेट प्रूफ गाड़ियों मे अपना काम करने वाले सलमान के घर गेलेक्सी को अब बुलेट प्रूफ दीवारों से सुरक्षित कर दिया गया है। ज्ञातव्य है कि लोरेंस बिश्नोई गेंग ने 14 अप्रेल को सलमान के घर पर फायरिंग करके सोशल मीडिया पर धमकी दी थी कि सलमान की अब खैर नही। धमकी के बाद सारे बॉलीवुड मे दहशत का माहौल बन गया था। बॉलीवुड मे सलमान का परिवार सबसे शक्तिशाली माना जाता है ओर उसी पर गोली चला देने से खासा खौफ इंडस्ट्री मे फैल गया। पुलिस ने सलमान को तगडी सुरक्षा का घेरा दिया जिसमे 50 से ज्यादा पुलिस जवाब 24 घंटे भाई की जान की हिफाजत करते हैँ। इतना ही नही सलामन के निजी 20 से ज्यादा गार्ड भी हर पल साये की तरह साथ रहते हैँ। इसी बीच 12 अक्टूबर को सलमान के खास ओर बॉलीवुड मे धाकड़ हस्तक्षेप रखने वाले NCP नेता बाबा सिद्धिकी की हत्या बिश्नोई गैंग ने कर दी। एक बार फिर से सलमान के माथे पर चिंता की लकीरे खिंच गयी। इस घटना के बाद सलमान की सुरक्षा ओर चाक चौबंद कर दी गयी, इसी कड़ी मे सल्लू के गेलेक्सी अपार्टमेंट मे सुरक्षा से जुड़े बदलाव किये जा रहे थे। इनमे लगे सभी तरफ के शीशे बुलेट प्रूफ कर दिये। अपार्टमेंट मे और भी बदलाव के बाद अब देखना है सल्लू मियाँ को इस सबसे कितनी ओर कब तक राहत मिलती है। @तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006