उज्जैन। प्रसिद्द अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने आज बाबा महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। वे अपनी टीम के साथ सीधे महाकाल प्रांगण पहुंची ओर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। वे प्रांगण स्थित गणेश जी मे मंदिर भी गयीं ओर दर्शन किये। दर्शन के बाद वे रवाना हो गयी।


![]()
उज्जैन। प्रसिद्द अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने आज बाबा महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। वे अपनी टीम के साथ सीधे महाकाल प्रांगण पहुंची ओर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। वे प्रांगण स्थित गणेश जी मे मंदिर भी गयीं ओर दर्शन किये। दर्शन के बाद वे रवाना हो गयी।


![]()
👹 तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस 👹
भिया राम 🙏
आज हाजिर हुआ बड़े दिन बाद..मन हुआ मकर संक्रांति यानी संक्रात पे कुछ लिखा जाये..
..क्योंकि अब तो न इस त्यौहार की कोई रंगत बची..और न कोई उत्साह..बस शगुन हो गया नाम मात्र का..
..औलाद होन की पढ़ाई..और दूसरी तरफ महंगाई..टूटते संयुक्त परिवार..ठीकरे (मोबाइल) मे भराती हमारी खेप.. मोहल्ले बन गये कॉलोनी..और सबसे बड़ा ये के अपने घर के इक्का दुक्का बच्चे सब जिगर के टुकड़े तो गिर पड़ जाये इसलिए “अपने को नी जाना” वाली बात…
ऐसा नी है के पेले अपने टाइम अपन कोई पूर मे से बे के आये थे..पर फिर बी अपने माँ बाप इतने असुरक्षित नी रेते थे..
..अब तो संक्रात के दिन पे 7-8 बजे से पतंगबाजी शुरु होती है..अपना तो पाव भर का दिन हो जाता था 7 बजे..
..मजाल है के सूरज अपने से पेले निकल जाए..न परीक्षा की चिंता..न काले होने का डर..ने अब तो सन स्क्रीन क्रीम चौपड़ के..चश्मा टोपी लगा के भेजती मां होन..
पेले दिसंबर से जो शुरु होते..लूट लूट के खजाना भेला कर लेते..शाम को दोस्त मिलते तो गंभीर चर्चा करते.. फलानी कम्पनी का गट्टा अच्छा आ रिया..ढिमकी कम्पनी का तार अच्छा रेता..कोई सें (ढील) कोई खेंच का ज्ञाता बनता..डोर सूतने की लोकेशन पे बात करते..ने जिसके यां से सायकिल देने की हां हो जाती वो पीवर फूफाजी हो जाता..
बात बात पे पोमा जाता..”ओये मै जा रिया सायकिल वापिस लेके”
ने सब उसको ऐसे मानते जैसे बेन की बारात लोट री होये..
भिया बात बी ऐसी गंभीर थी..सायकिल चली जाए तो सूतो कैसे फिर डोर 🤣
जैसे तैसे सूत के सुखा लाते..ने लेट घर मे घुसते तो एक न एक की सुताई के समाचार जरूर प्राप्त हो जाते।
और सबसे बड़ा भाव खाती घर की बेन होन..उचका पकड़े कौन वो अकड़ जाये तो..
तो उसको संक्रात के आसपास सेट रखना पड़ता..ने इम्पोर्टेन्स फील करवाने के लिए लप्पक पतंग उसको बीच बीच मे पकड़वाना बी पड़ती 🤣
और अपनी पतंग कट जाये तो उसका दोष उसी को जाता के उचका ढंग से नी पकड़ा..नी तो 12-15 पेंच काटता..🤣🤣
..न खाने की परवाह..न नहाने और जाने( 😜) की सुध..
..और अब ये शायद ही कहीं बचा हो..अब तो सब त्यौहार बस एक केलेंडर की तारीख है..धर्म का बंधन न होता तो ये भी खत्म था..अब चायना डोर का विरोध है..जो बेचेगा वो पकड़ायेगा..जो खरीदेगा उसका मकान बी तोड़ा जायेगा..पर जो बना रिया वो तो बनाएगा..🤣
400 का माल अब 1500 मे बेचेगा..पर वो पकड़ मे नी आएगा..
..पर अब बारी आपकी और हमारी है..शने शने खत्म होते त्योहारों को बचाने आगे आना होगा..ये त्यौहार सिर्फ एक तारीख नही..बल्कि एक संस्कार की परम्परा है..तो आइये हम भी इस संक्रात उसी पुराने बचपन को छतों पर लेकर उतरें..उस बचपन का मेल आज के इस बचपन से करवाएं..कुछ उनसे सीखें..कुछ उनको सिखाएं..उल्लास से सूर्य देव का उत्तरायण “पर्व” की तरह मनाएं।
सभी को अनंत शुभकामनाएँ 🙏🏻
विकास शर्मा
दैनिक अमर श्याम/
तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस
9827076006
www.tiribhinnatexpress. com
![]()
शीत लहर को लेकर स्कूलों के मामले मे राज्य सरकार ने की कलेक्टर के पाले मे गेंद।
समय बदलने/अवकाश घोषित करने का निर्णय कलेक्टर लेंगे

![]()
चाइना डोर बेचना महंगा पड़ा, जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही, एक आरोपी की अवैध सम्पत्ति पर चला बुलडोजर, प्रतिबंधित चायना डोर की बिक्री करने वाले बदमाश का अवैध अतिक्रमण किया जमींदोज, अवैध अतिक्रमण की अनुमानित कीमत तीन लाख रू
उज्जैन 03 जनवरी। उज्जैन जिले में चाइना डोर के क्रय, विक्रय एवं भण्डारण को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह द्वारा धारा 144 के तहत प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंध के बाद भी चाइना डोर के क्रय-विक्रय एवं निर्माण करने वाले नीलगंगा थाना क्षेत्र के एक बदमाश पर आज कड़ी कार्यवाही करते हुए उसके लगभग तीन लाख रुपये के अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया गया है। उज्जैन शहर एवं जिले में चाइना डोर का अवैध व्यापार एवं भण्डारण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध यह एक चेतावनी है कि यदि कहीं चाइना डोर पाई गई तो उनका भी यही हश्र होगा।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शहर में अवैध गतिविधियों जिनमें शराब परिवहन, चाइना डोर का भण्डारण, जुआ, सट्टा एवं अन्य गंभीर अपराध करने वाले गुंडे बदमाशों के विरूद्ध निरन्तर समन्वित कार्यवाही की जा रही है। आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा, श्री एसपीएस राठौर एवं अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बदमाश को प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री करते, अवैध निर्माण करते पाया गया, जिसके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी की अवैधसम्पत्ति जिसकी लागत तीन लाख रुपये हैं, उसका ध्वस्त कर दिया गया एवं अवैध अतिक्रमण को मुक्त करा दिया गया है। आरोपी हितेश भीम वाणी पिता गिरधारी लाल भीम वाणी मकान नंबर 80 श्रीराम नगर नीलगंगा है।


![]()
दस्तावेज सहित आयकर विभाग में की शिकायत, केस दर्ज कर
मध्य प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ कांग्रेस ने
राजपूत की बेनामी संपत्ति अटैच करने की मांग की
कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आयकर अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भोपाल, 26 दिसंबर 2022
मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के. के. मिश्रा के नेतृत्व में आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचकर मप्र शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा बेनामी संपत्ति रखने के खिलाफ प्रामाणिक दस्तावेज़ बेनामी प्रोहिबिशन विंग के डिप्टी कमिश्नर श्री अवध बिहारी पंवार को सौंपते हुए शिकायत कर जांच किये जाने और संपत्ति जब्त किये जाने की मांग की।
श्री मिश्रा ने शिकायत करते हुए कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत वर्ष 2020 से अब तक मध्य प्रदेश शासन के मंत्री हैं। वर्ष 2020 से 2022 तक श्री राजपूत ने गैरकानूनी तरीके से अकूत दौलत अर्जित की है, जिसके जरिए उन्होंने मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई बेनामीदारों के नाम से अचल संपत्ति खरीदी है।
ऐसे ही एक प्रकरण में गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले के ग्राम भापेल में एक ज़मीन खरीदी है, जिसका सर्वे नंबर 1327/1, नाप 2.335 हेक्टेयर, पटवारी हल्का नंबर 19, आरएनएम नरयावली, विकास खंड राहतगढ़, तहसील एवं जिला सागर है, उन्होंने अपनी सास श्रीमती लाडकुंवर राजपूत पत्नी श्री विश्वनाथ सिंह राजपूत निवासी ग्राम गिरहानी, तहसील खुरई, जिला सागर, मध्य प्रदेश के नाम से रजिस्टर्ड सेल डीड के द्वारा जिसकी दिनांक 7 सितंबर 2021 एवं जिसका ई रजिस्ट्रेशन नंबर डच्33712021 A1761570 श्रीमती कल्पना सिंघई पत्नी स्वर्गीय सतीश कुमार सिंघई निवासी मकान नंबर 5, सत्यनारायण रापटा, चेत्यालय के करीब, तहसील एवं जिला सागर मध्य प्रदेश से खरीदी है। श्रीमती लाडकुंवर राजपूत एक गृहिणी हैं जिनकी उम्र 75 वर्ष है एवं उनका कोई स्वतंत्र आय का स्त्रोत नही है। इसलिए गोविंद सिंह राजपूत ने उक्त जमीन उनकी गैरकानूनी तरीके से अर्जित दौलत से खरीदी है।
इसलिए श्रीमती लाडकुंवर राजपूत इस संपत्ति की बेनामीदार हैं (जैसा कि द प्रोहिबिशन ऑफ बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट, 1988 के सेक्शन 2(10) में वर्णित है) एवं गोविंद सिंह राजपूत इसके बेनेफिशियल ओनर हैं (जैसा कि द प्रोहिबिशन ऑफ बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट,1988 के सेक्शन 2 (12) में वर्णित है)
श्री मिश्रा ने शिकायत में कहा कि श्री गोविंद सिंह राजपूत का बेनामी लेनदेन जो कि उन्होंने श्रीमती लाडकुंवर राजपूत के नाम से उक्त जमीन खरीदी है यह इस तथ्य से स्थापित होता है कि गोविंद सिंह राजपूत ने यह जमीन रजिस्टर्ड गिफ्ट डीड के द्वारा जिसकी दिनांक 29/8/2022 एवं ई रजिस्ट्रेशन नंबर डच्33712022 A1888219 है, अपने नाम ट्रांसफर करवा ली। यह गिफ्ट डीड स्थापित करता है कि यह बेनामी लेनदेन है जो कि द प्रोहिबिशन ऑफ बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट,1988 के सेक्शन 2(9) के तहत वर्णित है और यह एक अपराध है सेक्शन 53 च्ठच्ज् एक्ट,1988 के तहत।
यह संज्ञान योग्य है कि ऐसे ही एक केस में इनकम टैक्स विभाग के बेनामी विंग द्वारा श्री एम. ए. खान (रिटायर्ड आईएएस) की बेनामी संपत्तियों को अटैच किया जा चुका है जो कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी थीं।
इसलिए ऐसी ही कारवाई की अपेक्षा गोविंद सिंह राजपूत के केस में की जाती है, बिना इस बात से प्रभावित हुए कि श्री राजपूत मध्य प्रदेश शासन के मंत्री हैं।
इसी तरह गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम भापेल स्थित ज़मीन जिसका सर्वे नंबर 1322/1/1,1322/2,1323/1/1 एवं 1323/2 नाप 6.1120 हेक्टेयर, तहसील एवं जिला सागर, मध्य प्रदेश उनके साले एवं सास के नाम से दिनांक 7-8 सितंबर 2021 को खरीदी है एवम बाद में वही जमीन अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सविता सिंह को जुलाई-अगस्त 2022 में गिफ्ट करवा दी।यह बात जानकारी में रहे कि श्री गोविंद सिंह राजपूत के ससुराल पक्ष के लोग इतने आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है कि वे एक ही साल में ये जमीन खरीद करके गोविंद सिंह जी को गिफ्ट कर दें। श्री गोविंद सिंह राजपूत के ससुराल पक्ष के लोगों की आय के स्त्रोत इतने नहीं है कि वे ऐसी जमीन खरीद सकें।
श्री मिश्रा ने मांग की कि शिकायत में वर्णित सभी सबूतों एवं तथ्यों के मद्देनजर शिकायत में वर्णित बेनामी संपत्तियां अटैच करें एवम श्री गोविंद सिंह राजपूत एवम उनके सहयोगियों पर कारवाई करें।
इस अवसर पर श्री मिश्रा के साथ प्रवक्तागण श्रीमती दीप्ति सिंह, आनंद तारण, अभिनव बरोलिया, अवनीश बुंदेला, रवि वर्मा,मिथुन सिंह अहिरवार, आनंद जाट सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()
महापौर चुनाव याचिका में न्यायालय ने दिए, “डीएमएम मशीन” याचिका के निराकरण तक सुरक्षित रखने के आदेश. ।
उज्जैन. ,,विगत जुलाई माह में संपन्न हुए नगर निगम के महापौर पद के चुनाव के संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक महेश परमार की ओर से दाखिल की गई चुनाव याचिका एमजेसी 157 /2022. मैं सुनवाई करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विधायक महेश परमार के एक आवेदन पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आरके वाणी साहब ने जिला निर्वाचन अधिकारी , उज्जैन के विरुद्ध चुनाव याचिका के अंतिम निराकरण तक चुनाव के परिणाम संबंधी डीएमएम मशीन डाटा. सुरक्षित रखने के आदेश पारित किए।
जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विवेक गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशि विधायक महेश परमार ने. चुनाव याचिका के दौरान एक आवेदन. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था कि चुनाव के छह माह कालावधी पूर्ण होने के बाद प्रयुक्त मशीन का डाटा नष्ट कर दिया जाता है,अतः इसे याचिका के निपटान तक सुरक्षित रखा जावे। जिला न्यायालय ने विधायक महेश परमार का आवेदन स्वीकार कर दिनांक 21/ 12/22 को यह आदेश पारित कर दिए. ।
ज्ञात रहे कि महापौर के चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और सत्तारूढ़ दल ने भारी धांधली कर. चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम मशीन को बदलकर एवं अन्य वोटों में हेर-फेर, धांधली कर सत्तारूढ़ भाजपा को जिताया था. ।
प्रकरण में याचिका कर्ता की ओर अभिभाषक श्री रसिक सुगंधि ने पैरवी की।
अगली सुनवाई 23 जनवरी को नियत हुई है.।

![]()
उज्जैन से मप्र मे 5 g सेवा का शुभारम्भ
5जी टेक्नालॉजी का उपयोग गुड गवर्नेंस के लिये करेंगे -मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में 5जी का शुभारम्भ श्री महाकाल महालोक से किया
उज्जैन 14 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में आज भगवान महाकालेश्वर की नगरी व हाल ही में उद्घाटित श्री महाकाल महालोक से 5जी टेक्नालॉजी का प्रारम्भ करते हुए अत्यन्त ही हर्ष हो रहा है। उन्होंने कहा कि 5जी टेक्नालॉजी का उपयोग प्रदेश में गुड गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्योगों के विकास के लिये किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम श्री महाकाल महालोक से रिलायंस जियो की 5जी सेवाओं का शुभारम्भ रिमोट का बटन दबाकर किया।
www.tiribhinnatexpress.com
![]()

*यदि 13 तारीख तक उज्जैन जनपद का प्रथम सम्मेलन नही बुलाया तो..
*
उज्जैन। उज्जैन जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन से लेकर अब तक चल रही उठा पटक पर विराम नही लगा है। कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने जाने से भाजपा बौखला गयी और नित नए विघ्न खड़े कर निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जनता के काम करने से रोका जा रहा है। उच्च न्यायालय द्वारा भाजपा सदस्यों की याचिका 5 दिसंबर को ख़ारिज कर शीघ्र समस्त कार्यवाहियाँ पूर्ण करने का निर्देश दिया लेकिन जनपद सी ई ओ न्यायालय के आदेशो को भी घोलकर पी गयीं जिनके खिलाफ न्यायालय की शरण ली जाएगी।
वरिष्ठ नेता राजेंद्र वशिष्ठ के नेतृत्व मे जनपद कार्यालय पर एक पत्रकारवार्ता हुई जिसमे अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह पवार, उपाध्यक्ष नसीर पटेल भी मौके पर उपस्थित थे ।
श्री वशिष्ठ के अनुसार हमने पंचायत राज विधान के हिसाब से चुनाव लड़ा और हमारे समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जीत गये इससे भाजपा के लोग बोखला गये और आये दिन नियमों को ताक पर रखा।
कुछ सदस्य इसके खिलाफ न्यायालय गये जिस पर कोर्ट ने स्टे दिया लेकिन सुनवाई के बाद 5 दिसंबर को स्टे हटाते हुए आगे की कार्यवाही के लिए सोईओ को कहा लेकिन उन्होंने अभी तक प्रथम सम्मेलन का कोई एजेंडा जारी नही किया उल्टा हर बात मे जिलाधीश और जिला पंचायत सोईओ से बात करने का कहकर कार्यालय से गायब हो जाती हैँ।
आपके अनुसार अधिनियम मे अध्यक्ष को शक्ति प्राप्त है कि वह सम्मेलन आहूत कर सकता है इसलिए यदि अधिकारी 13 तक सम्मेलन का आयोजन की व्यवस्था नही करते तो हम 12 को सम्मेलन आहुत कर लेंगे।
न्यायालय का आदेश न मानने वाली सोईओ ले खिलाफ हाई कोर्ट को अवगत करवाया जायेगा।
आपने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया और कहा कि जनपद मे लगने वाले 76 गाँव के सरपंच और हजारों की संख्या मे ग्रामीण जन कामो के लिए यहाँ वहाँ भटक रहे हैँ लेकिन भाजपा समर्थित अधिकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को काम करने ही नही देना चाहते।
यदि जल्दी ही अधिकारी आगे की प्रक्रिया नही सम्पन्न करते तो हम धरना आंदोलन करेंगे।
![]()
जस्लगक्तुस्नान
![]()
शीत ऋतु के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा जिले में शालाओं के संचालन का समय निर्धारित किया गया
उज्जैन 11 नवंबर। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने उज्जैन जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय/ अशासकीय/ सीबीएसई/ आईसीएसई/ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में शीत ऋतु एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए छात्र हित में जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के समस्त विद्यालयों का संचालन छात्र छात्राओं के लिए समय में परिवर्तन करते हुए शाला संचालन का समय प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे के मध्य ही किए जाने के आदेश जारी किए हैं।
अर्थात जिले में शालाओं के संचालन का समय प्रातः 9 बजे के पूर्व और शाम 4 बजे के पश्चात नहीं रखा जाएगा ।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत 14 नवंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक शासकीय/ अशासकीय/ सीबीएसई एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक कक्षाएं उपरोक्त अनुसार संचालित की जाएंगी ।
![]()