पंचायत चुनाव संबंधी अधिकृत सूचना

जनसम्पर्क संचालनालय
मध्यप्रदेश शासन
पंचायत निर्वाचन समाचार
मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा नहीं होगी
भोपाल : 22 दिसम्बर, 2021
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में सभी पदों के लिये मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा संबंधी कार्यवाही स्थगित रहेगी। इस संबंध में आयोग द्वारा अलग से निर्देश दिये जायेंगे।
श्री जामोद ने बताया है कि आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पंच और सरपंच के लिये मतदान केन्द्र और विकासखंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना तथा जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए विकासखंड मुख्यालय पर ईव्हीएम से की जाने वाली मतगणना की जाएगी। मतगणना से संबंधित समस्त अभिलेख उपस्थित अभ्यर्थियों/अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सील बंद कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखे जायेंगे। किसी भी पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति निर्मित होने पर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अभ्यर्थी को न ही निर्वाचित घोषित किया जाएगा और न ही निर्वाचन का प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित की गई है।
क्रमांक : 7251H गौरव/राजेश पाण्डेय

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

ग्राम बोरदा धाकड़ होगा अब दुग्ध उत्पादन में अव्वल


उज्जैन।
भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा जिले के अग्रणी बैंक – बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित
स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तराना जनपद के ग्राम बोरदा धाकड़ में डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्टिंग का दस दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया।
इस अवसर पर संस्थान निदेशक दयाशंकर प्रसाद ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को बैंकिग की बुनियादी जानकारी प्रदान की तथा आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक संदीप अग्रवाल, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक चंद्रभान सिंह, श्रीमती छाया भार्गव, कायथा शाखा की शाखा प्रबंधक श्रीमती रुचि श्रीवास्तव, तराना जनपद की पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आसमा शेख विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रवीण सक्सेना ने प्रशिक्षण के बारे मे बताते हुए आगामी भविष्य में इस क्षेत्र में अनंत संभावनाओ के बारे में बताया। श्री सक्सेना ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण में 34 महिलाओं ने पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जानकारी कार्यालय सहायक कपिल वर्मा ने दी।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

फर्जीवाड़े से जो आएगा, भेरुगढ़ की हवा खायेगा,
वोट के लिए जो उसकी भीड़ बोलेगा,
वो जनता की नजर से उतर जायेगा

👹 *तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस* 👹



भिया राम..🙏🏻
अपना उज्जैन बी गजब ईज है यार..यां पे या तो मंदिर के अलावा कुछ नी है..ने अगर है तो वो है रोज के नये-नये उड़ते तीर 😜
अब 1 तीर महाकाल मे फर्जी id से घुसे एक बंदे का आ गिया..उसको बी जने क्या कीड़ा हुआ..ने उसने बी जलती लकड़ी 🔥😜😜 (बाकि आप समझदार हो)
तो अब उसने जो करा उसके हिसाब से कानून ने अपना काम करा..अब इस गरमा गरम मामले पे नेतागिरी नी होय ये तो हो सकता नी है..
कई बार अच्छे जन आंदोलन करने वाली और त्यागपत्र के बाद नवनियुक्त होके आयी नेत्री ने उस दोषी का समर्थन कर दिया..प्रशासन से सवाल पूछ लिए के क्यो करी कार्यवाही..ऐसा कौन सा नियम है के मुस्लिम लोग दर्शन नहीं कर सकते..
..तो बेनजी.. बात याँ पे हिन्दु-मुस्लिम् की नी है..बात है फर्जी कागजात से प्रवेश की..और वो आप करो,या मै करु..गैर कानूनी ही रेगा..
महाकाल का दरबार तो पृथ्वी के हर प्राणी के लिए खुल्ला है..वो भोला बाबा तो सबका है..सच बोलकर सीधे आओ..दर्शन करो और लाभ उठाओ..थोड़े दिन पेले एक भाई आया था..खूब सम्मान पाया..मंदिर के साथ ही दिल मे भी जगह बनाया..पर ये वाला इसलिए भेरुगढ़ पोंचाया.. क्योंकि झूठ बोल के आया..
आप नेता हो हमको पता है..पर सच को सच कह दिखाओ..आपकी पार्टी के ही लोग साथ नही आ रिये..id फर्जी थी,कार्यवाही बनती है..ये पब्लिक भी सब जानती है..
..जो सच बोलकर आएगा..भोले की कृपा और भक्तो का प्रेम पायेगा..जो झूठा होगा.. जेल की हवा खायेगा..
जा रिया अब
भारत माता की जय
*विकास शर्मा*
*दैनिक अमर श्याम उज्जैन*
9827076006
17/12/2021
#तिरिभिन्नाट #tiribhinnat

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

आधुनिकता की दौड़ से खत्म होती परम्परा – मेला

रोज अपडेट होती जिंदगी, रोज बदलते परिवेश और रहन सहन के मारे हम बेचारे शायद अब चाहकर भी नही रुक पा रहे। मोबाइल और इंटरनेट की परोसी सच्चाई का झूठ और भ्रम जानते हुए भी उसके मोह पाश से खुद को बचा नही पा रहे।

इसी आधुनिकता की भेंट चढ़ रही एक परम्परा और संस्कृति जिसे हम “मेला” कहते हैँ। मेला शब्द न सिर्फ एक उमंग,उत्साह और खुशी का प्रतीक हुआ करता था बल्कि मेला से “मेल” भी होता था।

लोगो के मेल मिलाप का स्थल मेला कहलाया। ये संस्कृति खूब फली- फूली भी। देश भर की तरह उज्जैन जो कि संस्कृति की राजधानी भी कही जाती थी मे मेले का आयोजन मां शिप्रा के किनारे हुआ। देश भर मे लोकप्रिय ये कार्तिक मेला खूब पसंद किया जाता रहा। हम लोगो के लिए ये कार्तिक मास किसी त्यौहार से कम नही रहा।

इस मेले के साथ कई आयोजन भी देश भर मे लोकप्रिय हुए। इस मंच के लिए बड़े कलाकार न केवल निशुल्क आने की जुगाड़ करते थे, बल्कि जमाने के जेक-जरिये तक लगाए जाते।

वर्षो तक मेले के आयोजन के अच्छे-बुरे कई संयोग हुए। लेकिन फिर आया कोरोना का समय। जिसने वर्षो की परम्परा को तोड़ा और 1 वर्ष मेले का आयोजन नही हो पाया। इस वर्ष जब कोरोना का जोर कमजोर हुआ तो फिर से आयोजन के प्रयास हुए। पर अनुमति, गाइड लाइन व विभिन्न व्यवस्थाओ के चलते समय पर आयोजन नही हो पाया। कई अव्यवस्थाएं और 1 साल मुफलिसी की मार झेले व्यापारियों की तैयारियां न होने से आयोजित मेला न सिर्फ फीका है, बल्कि जनता की कमी से भी जूझ रहा है। आयोजक नगर निगम ने अपनी समस्त ताकत भी लगायी और पक्के आयोजन स्थल की सौगात भी दी।

लेकिन इस बार खाली पड़ी दुकाने और लगी दुकानों पर भीड़ का औसत हर बार जैसा नही। मंच के कार्यक्रमों मे दर्शकों के लिए रखी खाली कुर्सियां ही सब बयान कर रही। यह सिर्फ हमारे मेले का नही बल्कि प्रदेश और देश के हर मेले की हालत है। साल दर साल जनता देहाती,पारम्परिक मेले से दूर होती जा रही। निश्चित ही एक परम्परा अधिनिकता की दौड़ मे कमजोर होकर खात्मे की ओर है। मेला शब्द जरूर आधुनिकता ने देशीपन दिखाने को अडॉप्ट कर लिया है। और 5 स्टार होटलों और मॉल मे मॉडर्न मेले लगने लगे हों। पर असली संस्कृति जनित मेल,मिलाप का मेला अब वो नही रहा। मोबाइल मे घुस चुके बच्चे, छोटे होते परिवार और मॉडर्न होने की अनुभूति भी इसका कारण है। निश्चित ही हमें ही इस संस्कृति को बचाने आगे आना होगा।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

“सही खाओगे” कसम खाओ 😜

उज्जैन 11 दिसम्बर। आमजन में स्वस्थ, सुरक्षित एवं सही खानपान की प्रवृत्ति विकसित करने एवं मिलावट के प्रति जन-जागृति चलाने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भारतीय खाद्य संरक्षा एवं प्राधिकरण नईदिल्ली द्वारा सम्पूर्ण भारत में ईट राईट चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें उज्जैन जिले द्वारा भी सहभागिता की जा रही है। देश के 75 शहरों में नागरिकों में सही भोजन शैली विकसित करने के उद्देश्य से ईट राईट वॉकेथॉन एवं ईट राईट मेला का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन के खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा शनिवार 11 दिसम्बर को पदयात्रा आयोजित कर आमजनों को ईट राईट का सन्देश दिया गया। सुरक्षा विभाग द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं आमजन को ईट राईट की शपथ भी दिलवाई गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा को कालिदास कन्या महाविद्यालय से डॉ.संजय शर्मा उप संचालक खाद्य एवं औषधी, द्रौणाचार्य अवार्डी श्री योगेश मालवीय तथा डॉ.रौनक एल्ची द्वारा हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा देवासगेट से मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक होते हुए क्षीर सागर स्टेडियम पहुंची। पदयात्रा में एनसीसी के सुबेदार श्री दिलवारा सिंह, सीएचएम श्री गुरूचरण सिंह एवं कैप्टन निंबोले अपने कैडेट्स के साथ ईट राईट का सन्देश देने के लिये उपस्थित थे। पदयात्रा में दुग्ध उत्पादक, दौलतगंज होलसेल, रिटेल खेरची व्यापारी आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि भी थे। पदयात्रा में प्रतिभागियों द्वारा तख्तियों पर लिखे स्लोगन एवं नारों के द्वारा स्वस्थ जीवन शैली के लिये नमक, तेल, शकर का उपयोग कम करने, सीजनल लोकल फूड का उपयोग अधिक करने, जंकफूड से दूर रहने का सन्देश दिया गया। पदयात्रा के समापन पर सुरक्षा विभाग द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं आमजन को ईट राईट की शपथ भी दिलवाई गई।
#तिरिभिन्नाट #tiribhinnat

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

“सफलता की कहानी” अब सुन व बोल सकती है अनुष्का

उज्जैन 03 दिसम्बर। उज्जैन जिले के ग्राम उमरना तहसील खाचरौद निवासी श्री नागेश्वर मकवाना मजदूरी कर थके हारे घर लौटते थे तो वे इस बात से बेहद दु:खी हो जाते थे कि उनकी लाड़ली बेटी अनुष्का उम्र 05 साल कुछ बोल नहीं पाती थी, जबकि उसकी उम्र के बच्चे ठीक प्रकार से बातें कर लेते हैं। मजदूर पिता ने उसका अच्छे से अच्छे चिकित्सकों से उपचार करवाया। इस दौरान आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। प्रायः अनुष्का की बीमारी को लेकर जब वह अपनी पत्नि श्रीमती कविता मकवाना से चिन्ता जाहिर करता था तो कविता उसका मन रखने के लिये उससे कह देती थी कि बड़े-बुढ़ो ने ऐसा बताया है कि कोई बच्चा देर से बोलना सीखता है। मेरे पिताजी कहते हैं कि कोई बच्चे दो साल तो कोई पांच साल में बोलने लग जाते हैं तो ऊपरवाला उनमें बोलने की शक्ति कभी-कभी देर से भी देता है।
इसी दौरान आर.बी.एस.के. (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) खाचरौद का दल अपने भ्रमण में स्क्रीनिंग के दौरान जब आर.बी.एस.के. चिकित्सक डॉ.कीर्ति वाडिया द्वारा अनुष्का के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर रही थी तब उसकी मां कविता ने बताया कि यह जन्म से ही नहीं बोलती है। हमने इसका ईलाज करवा लिया है। दल ने कविता को समझाया कि इसके नहीं बोलने के पीछे कोई और भी कारण हो सकता है। अतः इसका निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना में किया जा सकता है।
अगले दिन अनुष्का के माता-पिता अनुष्का को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उज्जैन में जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डी.ई.आई.सी.) में लेकर गई। जहां ई.एन.टी. स्पेशलिस्ट चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर बताया कि अनुष्का जन्म से ही सुनती नहीं है। न सुनने के कारण ही शब्द भी बोल नहीं पाती है और सामान्य शब्दों का उच्चारण भी नहीं कर पाती है। जो कि एक वर्ष के उम्र के बच्चे बोल सकते है। चिकित्सक द्वारा अगले दिन अनुष्का के माता-पिता को अनुष्का  को लेकर श्री अरविन्दो मेडिकल कॉलेज इन्दौर जाने हेतु समझाया गया। अनुष्का के पिता द्वारा जब यह बताया गया कि वह गरीब आदमी है तब राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (डी.ई.आई.सी.) के कर्मचारियों द्वारा उनको बताया कि सम्पूर्ण उपचार निःशुल्क है एवं आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी हेतु जो भी खर्चा आयेगा वह शासन द्वारा वहन किया जायेगा। अनुष्का को उसके पिता माता श्री अरविन्दो मेडिकल कॉलेज इन्दौर ऑपरेशन हेतु ले गये। वहां मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के अन्तर्गत अनुष्का का विगत 22 सितम्बर को सफल ऑपरेशन (कॉक्लीयर एम्पलांट) किया गया। ऑपरेशन हेतु कुल खर्च 06 लाख 50 हजार रूपये हुआ जिसका वहन शासन किया गया। ऑपरेशन के उपरांत अनुष्का  का नियमित फालोअप लिया जा रहा है एवं उसे स्वीच थेरेपी प्रदान की जा रही है।
 अनुष्का  अब सुन व बोल सकेगी। उसकी मां जब उसे नाम से पुकराती है तो वह न केवल प्रतिक्रिया देती है बल्की मां शब्द का उच्चारण भी स्पष्ट रूप से करती है। अब उसकी माता पिता को उसके भविष्य की चिन्ता नहीं है। अनुष्का के माता पिता शासन की इस योजना का लाभ प्राप्त करके वह मुख्यमंत्री को कोटी-कोटी हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

क्रमांक 3736

अनिकेत/जोशी

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

14 दिसंबर 2021 को होगी जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की कार्यवाही

उज्जैन 3 दिसंबर । मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धरा 32 एवं मध्यप्रदेश पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन नियम 1995 के अनुसार अध्यक्ष जिला पंचायत दस पदों के आरक्षण की कार्यवाही लाट द्वारा दिनांक 14 दिसंबर 2021 (दिन मंगलवार ) को जल एवं भूमि संस्थान (वाल्मी संस्थान ) भोपाल के आडोटोरियम में प्रात: 12.00 बजे से आम जनता के समक्ष प्राम्भ की जावेगी | इच्छूक व्यक्ति, जनप्रतिनिधि इस कार्यवाही में भाग ले सकते है |

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

ऑटोमोबाइल – भारत में आई सबसे हाई स्पीड इलेक्ट्रिक कार, चंद सेकंड में बन जाएगी ‘रॉकेट’

भारतीय स्टार्टअप ने पेश की कार
हाइपर कार की स्पीड है कमाल
किसी रेसिंग कार जैसा है लुक

नई दिल्ली: स्पीड के शौकीनों के लिए बहुत अच्छी खबर है क्योंकि अब भारत में दुनिया की सबसे तेज स्पीड वाली कार पेश हो चुकी है. सबसे खास बात है कि यह एक इलेक्ट्रिक कार है जिसे मुंबई के एक भारतीय स्टार्टअप वजीरानी ऑटोमोटिव लेकर आ रहा है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का बाजार तेजी से फैल रहा है और धीरे-धीरे आम लोग अब ईवी की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं.
शानदार लुक, दमदार बैटरी
इस कार का नाम एकॉन्क (Ekonk) है और यह एक सिंगल सीटर कार है. कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे तेज चलने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है. स्टार्टअप की ओर से इसे मंगलवार को पेश किया गया है. कार का लुक बेहद ही शानदार है और यह किसी रेसिंग कार जैसी नजर आती है. कार का वजन करीब 740 किलोग्राम है और इसमें इनोवेटिव बैटरी सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया गया है. यह टेक्नोलॉजी मौजूदा कॉम्प्लेक्स लिक्विड कूलिंग से ज्यादा एडवांस है.
309 kmph की टॉप स्पीड
कार में दमदार 722 हॉर्स पावर का इंजन दिया गया है और कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक हाइपर कार का हाल ही में इंदौर में टेस्ट भी किया था. इस दौरान कार ने 309 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल की थी. खास बात ये है कि यह कार 2.54 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.
कार के नाम में भी एक खास मतलब छुपा हुआ है. Ekonk शब्द को ‘दिव्य रोशनी की शुरुआत’ से जोड़कर देखा जाता है. वजीरानी ऑटोमोटिव के फाउंडर और CEO चंकी वजीरानी ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के आने के साथ दुनिया भर की कंपनियों को एक खाली कैनवास से शुरुआत करनी होगी. भारत के लिए इस ईवी युग को तैयार करने और आगे बढ़ाने के लिए यह सबसे मुफीद वक्त है.
ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार, 1 KG फ्यूल में चलती है 260 KM
एकॉन्क से मिले डेटा और टेक्निकल कलेक्शन को कंपनी अपने शुल प्रोडक्शन वर्जन में इस्तेमाल करेगी. यह भारत की पहली हाइपर कार है, जिसे कंपनी ने साल 2018 में गुडवुड फेस्टिवल के दौरान कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर पेश किया था. अब कंपनी ग्राहकों के लिए एकॉन्क की एक लिमिटेड सीरीज का प्रोडक्शन कर सकती है.

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

Petrol Diesel Price:

Petrol Diesel Price: – पेट्रोल और डीज़ल पर टैक्स घटाने को लेकर सरकार में मंथन चल रहा है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर पेट्रोलियम मंत्रालय वित्त मंत्रालय के सम्पर्क में है. सभी पहलुओं पर विचार हो रहा है. सूत्रों की मानें तो सरकार का मानना है कि अगर केंद्र टैक्स घटाए तो राज्यों को भी घटाना चाहिए तभी इसका पूरा फ़ायदा आम लोगों को मिल सकेगा.

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार चार दिनों तक बढ़ने के बाद सोमवार को अपरिवर्तित रही क्योंकि तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने अगला कदम उठाने से पहले वैश्विक तेल बाजार को देखने के लिए रुकने का फैसला किया. सरकारी स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं के मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 111.77 रुपये प्रति लीटर रही.

मुंबई में, डीजल की दरें भी 102.52 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहीं, जबकि दिल्ली में रविवार की तरह ही इसकी कीमत 94.57 रुपये है. यह ठहराव लगातार चार दिनों तक बढ़ने के बाद आया है, जहां पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 1.40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. 12 और 13 अक्टूबर को भी दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

पिछले 24 दिनों में से 19 दिनों में डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे दिल्ली में इसकी खुदरा कीमत 5.95 रुपये प्रति लीटर हो गई. डीजल की कीमत तेजी से बढ़ने के साथ, देश के कई हिस्सों में ईंधन अब 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक पर मिल रहा है. यह अंतर पहले पेट्रोल के लिए था जो कुछ महीने पहले देशभर में 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर गया था. पेट्रोल की कीमतों में 5 सितंबर से स्थिरता बनी हुई थी, लेकिन तेल कंपनियों ने आखिरकार पिछले हफ्ते अपने पंप की कीमतें बढ़ा दीं और इस हफ्ते उत्पाद की कीमतों में तेजी आई.

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

विराट कोहली का बड़ा एलान, T-20 World Cup के बाद छोड़ेंगे कप्तानी

कोहली ने चिट्ठी में लिखा, ‘मैं बेहद सौभाग्यशाली रहा हूं कि मुझे न केवल भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, बल्कि अपनी पूरी क्षमता के साथ इसकी कप्तानी करने का भी मौका मिला। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर मेरी यात्रा का साथ देने वाले हर एक इंसान को मैं शुक्रिया कहता हूं। टीम के लड़कों, सपोर्ट स्टाफ, सिलेक्शन कमेटी, कोच और हमारी जीत की प्रार्थना करने वाले हर भारतीय के बिना मैं ये नहीं कर सकता था |

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006