400 होमगार्ड सैनिक संभालेंगे महाकाल महालोक की व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के संचालनालय का उज्जैन में किया शुभारंभ
—–
*निरीक्षक सहित सभी पदों के साथ उज्जैन में दो नए थाने की स्थापना की घोषणा
—–
अब 400 होमगार्ड सैनिक संभालेंगे महाकाल महालोक की व्यवस्थाएं*
—-
हवाई यात्रा के लिए धार्मिक न्यास और धर्मस्य संचालनालय बड़ा भूमिका निभाएगा
—–

उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि अब बाबा महाकाल की नगरी से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय संचालित होगा। उस गौरव में वृद्धि करने के लिए आज का दिन इतिहास का एक नया अध्याय लिखेगा। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन ने एक अद्भुत प्रकार का शहर के होने का गौरव प्राप्त किया है। कई कल्पों से उज्जयिनी की एक अलग पहचान पूरी दुनिया में रही है। काल के प्रभाव में समय बदलता है। लेकिन हर काल हर युग हर कल्प हर समय हर अवस्था में इसी नगरी का अस्तित्व मिलता है, यह हमारी प्यारी नगरी अवंतिका है जिसका हर युग में हर समय अपना अस्तित्व को बनाए रखा। इसकी प्रसिद्ध होती रही।
यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के संचालनालय के शुभारंभ अवसर पर कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने उज्जैन में निरीक्षक सहित सभी पदों के साथ दो नए थाने की तथा महाकाल महालोक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 400 होमगार्ड जवानों के नवीन पद स्वीकृत करने घोषणाएं की। यह नवीन थाने महाकाल लोक एवं इंदौर तपोभूमि रोड पर स्थापित किए जायेंगे। यह घोषणा इसी वर्ष से लागू होगी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस उज्जैन नगरी की बडी विशेषता है कि अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए हर काल में अलग अलग नाम से पहचानी जाती रही हैं, इसलिए उज्जैन के अनेकानेक नाम हैं जिसमें से एक नाम अवंतिका जिसका कभी अंत नहीं हुआ, एक नाम अमरावती जिसक अमरता से संबंद्ध है। एक नाम पदमावती जो भगवान विष्णु की प्रिय नगरी है। एक कनकवती, एक कुसुमवती, कनकश्रंगा अलग अलग नाम से अलग- अलग समय में अलग-अलग विशेषताओं के आधार पर जानी जाती रही हैं। नगर में रहने वाले नागरिकों के भवन भी जब सोने से मढ़े हुए दिखाई देते थे तब इसको कनकश्रंगा कहा जाता था।
आखरी में अब उज्जयिनी के नाम से प्रसिद्ध हैं, उज्जयिनी अर्थात उत्कृष्ट। यहां जो जीवन के जिस क्षेत्र में जाना चाहेगा उस क्षेत्र में सफल होगा। डॉ यादव ने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के द्वारा महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद तो कि उज्जैन में और चार चांद लग गए हैं। बाबा महाकाल के महालोक के लोकापर्ण के बाद उज्जैन दुनिया के लिए एक अलग आकर्षण प्रदान करने वाला शहर बन गया हैं। हम सब जानते हैं कि इसी सिलसिले में कई सारे विकास के काम ,कई जनहित के कार्यक्रम चालू हुएं है। विकास के क्रम में हम सम्राट विक्रमादित्य को भी जोड़ कर देखें तो यहां रिसर्च सेंटर और कई कार्यक्रम उनके नाम से यहां से शुरू किए गए हैं।भारत केबड़े बडे राज्यों में विक्रमादित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। जैसे भोपाल राजधानी बनीं, हर नगर को कोई न कोई मान मिला, उसमें से उज्जैन को विक्रम विश्वविद्यालय मिला। इंदौर को हाईकोर्ट मिली, ग्वालियर को राजस्व का मुख्य कार्यालय मिला। इसी प्रकार से जबलपुर में हाईकोर्ट की मुख्य ब्रांच मिली। लेकिन इन सब से उज्जैन कुछ पिछड़ा लग रहा था।
अब धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय उज्जैन से संचालित होगा। जिससे इस कमी की भी पूर्ति हो जाएगी। बाबा महाकाल सहित सभी देव स्थानों के लिए धन राशि की मंजूरी इसी विभाग की जाती है। मंदिरों के रखरखाव और बेहतर प्रबंधन किया जाता है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि देव स्थान के लिए जाने वाली धार्मिक यात्राओं का इसी विभाग के माध्यम से सुचारू रूप से संचालन किया जाएगा। विभिन्न प्रकार के मंदिरों के निर्माण के लिए भी लगभग 26 करोड़ रूपये का बजट इसी विभाग की कमिश्नरी के माध्यम से स्वीकृत होगा। प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन जैसे स्थानों पर हवाई यात्रा भी चालू की जा रही है। हवाई तीर्थ यात्रा की दृष्टि से भी यह संचालनालय महत्वपूर्ण निभाएगा।

*देव स्थानों पर विकास के कार्य किए जाएंगे*

मुख्यंमत्री डॉ यादव ने कहा कि सलकनपुर, दतिया, औरछा सहित देव स्थानों पर विकास के और कार्य किए जाएंगें। महाकाल लोक 13 स्थानों पर बनाए जा रहे हैं। मंदिर से जुडी सभी व्यवस्थाओं के लिए यह कार्यालय बेहतर प्रबंधन करेगा। संचालनालय खुलने के साथ हमने दो निर्णय और लिए हैं। एक निर्णय भगवान श्रीराम के चरण चिन्ह जहां पड़े हैं उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करेंगे। भगवान कृष्ण की जहां जहां लीलाएं हुई हैं उन्हें भी देव स्थान की तरह विकसित करेंगे । जिसमें धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग का संचालनालय अपनी भूमिका निभाएगा। सिंहस्थ के लिए हमने 500 करोड की राशि बजट में रखी हैं। सिंहस्थ केवल उज्जैन का ही नहीं उज्जैन इंदौर सहित सभी धार्मिक केद्रों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी भूमिका अदा करेगा। मंदिरों के सभी पुजारियों के मानदेय की व्यवस्था भी इसी संचालनालय से हाेती रहेगी।
सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने कहा कि उज्जैन में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के संचालनालय का लोकापर्ण होना बहुत बड़ा कार्य है। अब यहीं से पूरे प्रदेश के मंदिरों और धार्मिक न्यास सहित अन्य धार्मिक निर्माण कार्यों का संचालन होगा। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप धार्मिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डाॅ यादव के नेतृत्व में अगले सिंहस्थ का अद्वितीय आयोजन होगा। उनके द्वारा दी जाने वाली सौगात के लिए हम उनका आभार मानते हैं।
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के संचालनालय के संचालक संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जी मंशा के अनुरूप बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में संचालनालय का शुभारंभ हो गया है। अब यहीं से पूरे प्रदेश के धार्मिक न्यास व मंदिरों के निर्माण का संचालन होगा।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

“कालभैरव पर श्रद्दालु से मारपीट…गलती किसकी: जांच का विषय”*

उज्जैन् मे जैसे जैसे श्रद्धालू ओर पर्यटक बढ़ रहे, वैसे वैसे आये दिन श्री महाकाल हो या अन्य मंदिर हो, रोज नए रायते देखने को मिलते हैँ। सड़को पर भागते रिक्शे हों,या होटल वालो की अति हो, ले देकर विश्व प्रसिद्ध महाकाल बाबा की नगरी की छवि धु मिल हो रही है।

न् तो पुलिस कोई लगाम लगा पा रही ओर न ही प्रशासन का मंदिर की व्यवस्थाओ पर कोई नियंत्रण है। कभी खबर आती है कि दर्शन के नाम पर कर्मी ने पैसे ले लिए, लेकिन दूसरा पक्ष कोई नही देखता जिसमे 10000 मासिक सेलेरी वाले कर्मचारी को कभी 6000 तो कभी मात्र 150 रु हाथ लगते हैँ। राखी नजदीक है पर न तो महिला कर्मियों को छुट्टी जाने की व्यवस्था है ओर न सबको सेलेरी मिली है।

आज् काल भैरव मंदिर के गार्डो द्वारा एक श्रद्धालू के साथ घेरकर मारपीट का video वायरल हो रहा है।

सब अपनी अपनी बाते कर रहे जिसका खुलासा जांच के बाद ही होगा, लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि गार्ड हो या कोई छोटा कर्मी, हर कोई उनसे बदतमीजी आसानी से करता है।

इन् छोटे कर्मियों को अपमान से बचाने वाला कोई नही। ते लोग जब कम्पनी को शिकायत करते हैँ तब श्रद्धालू उठाकर उन पर रिश्वत का आरोप जड़ देता है।

महाकाल मे चलने वाली e कार्ट मे यदि बुजुर्ग के साथ आये पूरे परिवार को बैठाने से मना किया तो वे लोग उसके साथ गाली गलौज ओर मारपीट तक कर देते हैँ।

काल् भैरव वाली घटना मे असलियत जो भी हो, पर् यह तो सच है कि जरा सी तन्खवाह मे अपने पेट की खातिर कड़ी मेहनत करने वाले इतने सारे गार्ड जबरन तो उस पर पिल पड़े नही होंगे।

– विकास शर्मा

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

भक्ति से ज्यादा दिखावे पर जोर 😡

महाकाल के नाम के कुर्ते,कैप के बाद अब सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए बने 12 भक्त ने चड्डी भी महाकाल प्रिंट की पहन ली।
महाकाल मंदिर दर्शन के दौरान जब सुरक्षा कर्मी की नजर उन् पर पड़ी तो उसकी निक्कर को उतरवाया गया।
इन दिनों रील,स्टेटस के चककर मे कोई अजीब हरकते कर रहा, तो कोई केवल हुड़दंग के लिए यात्राओ मे शामिल हो रहा।
कोई भगवान को डलिया मे लेकर घूम रहा, तो कोई मंदिरो मे उघाड़ा होकर रील बना रहा।
ऐसे दिखाउ नकली भक्तो के कारण सच्चे भक्तो पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
हर एक घटना के बाद मंदिरो मे ड्रेस कोड को लेकर चर्चा चलती है,पर असल मे यह सलीका हमे ही अपने आप से शुरु करना पड़ेगा कि यदि हम सच्चे भक्त हैँ तो भगवान के नियमों की गरिमा बनाये रखें।
– विकास शर्मा
@followers #dainikamarshyam #तिरिभिन्नाट #tiribhinnat

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

कबूतर मारने गये, खुद निपट लिए

◼️ खाचरोद थाना क्षेत्र में कबूतर का शिकार करने गए तीन लोगो की हुई करंट लगने से मौत।
◼️ मृतक कबूतरों के शिकार हेतु एक कुएं से दूसरे कुंए खेत के रास्ते जा रहे थे, थाना खाचरोद पुलिस ने किया मर्ग कायम।

◼️ मृतकों के शव के पास से मिले एक बोरे कबूतर।

घटना का विवरण – दिनांक 10.08.24 की मध्य रात्रि लगभग 2 बजे से 4 बजे के बीच तीनों मृतक निवासी ग्राम नायन थाना नामली जिला रतलाम एक कुंए पर शिकार करके खेत के सुनसान रास्ते से दूसरे कुंए पर शिकार हेतु जा रहे थे तभी खेत में लगे बिजली के तार के नीचे गिरने से करंट लगने से तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई।
जिस पर से थाना खाचरोद पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर, मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किए व थाना नामली पुलिस जिला रतलाम को सूचना दी गईं।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

डमरू ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल और प्रेरणा से आज उज्जैन में 1500 डमरू वादन का विश्व कीर्तिमान रचा गया। डमरू वादन में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र को भगवान महाकाल को अर्पित किया गया।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

1500 डमरू की ध्वनि से गूंजायमान होगी बाबा की सवारी

दैनिक अमर श्याम
महाकाल लोक के शक्तिपथ पर आयोजित आज डमरू वादन की फाइनल रिहर्सल। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी डमरू वादकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों की मेहनत रंग लाएगी। बाबा महाकाल की कृपा से हम डमरू वादन का विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर से उठी डमरू की धुन से पूरा विश्व गूजेंगा।
#dainikamarshyam #तिरिभिन्नाट #tiribhinnat

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कल दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए एक हादसे में बेसमेंट क्षेत्र में पानी भरने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन युवाओं की असामयिक मृत्यु दु:खद और दर्दनाक है। इस घटना के प्रकाश में मध्यप्रदेश के बेसमेंट में संचालित कोचिंग केंद्रों के सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। आज मंत्रालय भोपाल में एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ये निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव राजस्व श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों के परिपालन में बैठक के दौरान ही प्रदेश में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग के स्थानों में जल भराव होने पर जल निकासी की व्यवस्था देखने और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि 16 नगर निगम कमिश्नर्स को निर्देश जारी कर कहा गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों और अन्य धर्मशालाओं और संस्थाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन सौंपें।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

आज के सवारी दर्शन

🙏🌹 *जय श्री महाकाल*🌹🙏
श्री महाकालेश्वर भगवान राजाधिराज श्रावण मास में अपने प्रजा का हाल जानने के लिए द्वितीय बार नगर भ्रमण को निकालने को तैयार।
#तिरिभिन्नाट #tiribhinnat #dainikamarshyam

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

पुलिस जवान के हमलावर का एनकाउंटर

उज्जैन। थाना माधवनगर क्षेत्र में रात्रि गस्त दौराने तीन संदिग्ध युवकों का पीछा करते पुलिस जवान पर चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपियों की पतारसी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री गुरुप्रसाद पराशर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम पूर्व श्री जयंत राठौर नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर दीपिका शिंदे ,उप पुलिस अधीक्षक क्राइम योगेश तोमर के नेतृत्व में शहर के थाना प्रभारीयो ,साइबर की टीम को तोमर एवं इनकी टीमों को अज्ञात आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया था ।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वार प्रत्येक आरोपी पर 30,000 के ईनाम की उद्घोषणा की गयी थी।
पुलिस टीम द्वारा कल घटना के बाद से ही लगातार आरोपियों की तलाश आस-पास के सीसीटीवी कैमरे व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर की जा रही थी
टीमों द्वारा लगातार मेहनत एवं कठिन परिश्रम के साथ आरोपी 01. महेश उर्फ़ गोलू पिता जगदीश चौहान, 26 वर्ष निवासी ग्राम डेल वास जिला रतलाम 02. राहुल उर्फ़ बॉस पिता मुन्नालाल 22 वर्ष निवासी महिदपुर रोड उज्जैन द्वारा दिनांक 27/07/24 को उज्जैन में किसी अन्य घटना को अंजाम देने हेतु सूचना प्राप्त हुई पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पीछा करते उज्जैन बायपास रोड़ सावराखेडी मंदिर के पास जिनको रोकने के प्रयास किये तो पुलिस पर हमला करते गोली चलायी गई पुलिस द्वारा बचाव में ज़बावी फ़ायर में आरोपियों पर फ़ायरिंग की गई जिसमें आरोपी महेश के पैर में चोट लगी है , तथा भागते समय आरोपी राहुल घायल हुआ है, आरोपीयों का उपचार चल रहा है।
आरोपियों से पूछताछ करते आरोपियों द्वारा साथी नाबालिक आरोपी उम्र 17 साल निवासी उदयपुर राजस्थान की संलिप्तता बताई, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नाबालिक आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है, गिरफ्तार आरोपियों से अन्य घटना के बारे में पूछताछ करते आरोपियों द्वारा थाना घटिया क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना को स्वीकार किया हैं ।
आरोपी महेश एवं राहुल के विरूद्ध पूर्व में भी जिला उज्जैन एवं जिला रतलाम में

कई गंभीर अपराध पंजीबद्ध है

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

आये ओर काट दिया गला

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में सेंट पाल स्कूल के सामने गुरुवार शाम को दो लोगो ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो हत्या में दो लोगो के नाम सामने आये है।उज्जैन के ढांचा भवन में रहने वाला अभय सेन 22 वर्ष फेब्रिकेशन का काम करता था। गुरुवार शाम को सेंट पाल स्कूल के पास बैठा था इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले विक्की ठाकुर और इरफ़ान आए और दोनों ने विवाद करते हुए अभय सेन का चाकू से गला रेत दिया। अभय की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विवाद की सुचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की पता चला की अभय का आरोपियों से पुराना विवाद था। जिसके चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही।पुलिस् कर रही मामले की जाँच।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006