CM ने लिया SP का विकेट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डिंडौरी एसपी संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। डिंडौरी के जुनवानी गांव के मिशनरी हायर सेकेंडरी स्कूल में नाबालिग आदिवासी छात्राओं का यौन शोषण का मामला सामने आया था। आरोपी प्राचार्य को थाने से रिहा करने पर थाना प्रभारी विजय पाटले को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री घटनाक्रम और पुलिस की लापरवाही से बेहद नाराज थे। आज उन्होंने इस घटना पर निर्णय लेते हुए डिंडौरी एसपी को हटाने का एक्शन लिया। बता दें, नाबालिग आदिवासी छात्राओं के यौन शोषण के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस पर शुरू से ही लीपापोती करने के आरोप हैं। आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी को सामान्य धाराओं का मामला बताकर आने से रिहा दिया गया। तब एसपी ने थाना प्रभारी की कार्यवाही को सही बताया था।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

कोरोना पॉजिटिव

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

ब्राह्मण हिंदू धर्म की पहचान हैँ- शंकराचार्य

मथुरा राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन संपन्न 

उज्जैन। ब्राह्मण हिंदू धर्म की पहचान है, ब्राह्मणों के बिना सनातन धर्म की कल्पना नहीं की जा सकती। ब्राह्मण ही ऐसा वर्ग है जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है। अनादि काल से सनातन धर्म की रक्षा और देश की रक्षा ब्राह्मणों ने की है यह इतिहास गवाह है। ब्राह्मणों को अपमानित करने के प्रयास राजनीतिक और सामाजिक दल बंद करें।

उपरोक्त उद्गार कोसीकला मथुरा में अखिल भारतीय भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने विराट विप्र सम्मेलन में प्रकट किए। सम्मेलन में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज उज्जैन से राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी भी शामिल हुए। पंडित चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन एवं राष्ट्रीय बैठक में पूरे देश भर में आयोजित कर देश भर के विप्र ब्राह्मणों को एकजुट करेंगे। सम्मेलन के आयोजक राष्ट्रीय भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री पंडित महेश शुक्ला, अशोक शर्मा, डॉक्टर विनोद शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा तथा कार्यक्रम के संचालक पंडित जगदीश सुपनिया सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों हरियाणा दिल्ली राजस्थान सहित कई प्रांतों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन में भाग लिया।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

महाकाल क्षेत्र मे कार से मिली लाश video

उज्जैन। महाकाल के नरसिंह घाट एरिया मे आज गुजरात पासिंग एक कार से लाश मिलने की घटना से सनसनी फैल गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। video लिंक 👇🏻

https://youtu.be/5BuM-kC55n4

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

शोर शराबे पर नए नियम जारी

*ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सुबह 6 से रात्रि 10 बजे तक ही होगा, विवाह एवं अन्य उत्सवों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर सशर्त निषेधाज्ञा लागू*

उज्जैन 24 फरवरी। वर्तमान में शैक्षणिक संस्थाओं में परीक्षा संचालित की जा रही है तथा शीघ्र ही बोर्ड की परीक्षाएं भी संचालित होंगी। वर्तमान में विवाह एवं अन्य उत्सवों में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग अत्यधिक मात्रा में किया जा रहा है। उक्त परीक्षाओं तथा विद्यार्थियों के विद्याध्ययन में उत्पन्न होने वाली बाधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले की राजस्व सीमा अन्तर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्र पर सशर्त प्रतिबंध लगाया जाना नितान्त आवश्यक प्रतीत होता है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिला शिक्षा अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं प्रबुद्धजनों के सुझाव अनुसार जिले की राजस्व सीमा अन्तर्गत आगामी दिवसों में जिले की कानून एवं शान्ति व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा, विद्यार्थियों की सुविधा व अन्य आवश्यक सुव्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहित-1973 की धारा-144(1) के तहत निम्नांकित निषेधाज्ञा लागू की है-

उक्त आदेश 24 फरवरी को पारित कर दिया है। आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष डीजे अथवा बैंड का संचालन, बैंड, डीजे, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं नियमों के प्रावधानों का पूर्ण पालन करना आवश्यक होगा। कार्यक्रम में यदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जाता है तो सर्वोच्च न्यायालय की रीट पिटीशन एवं मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम को दृष्टिगत रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा सकेगा। निर्धारित परिवेशिय ध्वनि मानक से 10 डेसीबल से अधिक या ध्वनि करने वाले लाउड स्पीकर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे तथा साउण्ड सिस्टम निर्धारित ध्वनि मानक से 5 डेसीबल से अधिक उत्पन्न करने वाले साउण्ड सिस्टम प्रतिबंधित रहेंगे।

किसी भी चिकित्सालय, नर्सिंग होम, दूरभाष केन्द्र, न्यायालय, शिक्षण संस्थान, शासकीय कार्यालय, बैंक आदि से 200 मीटर की दूरी के भीतर ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। शान्ति, कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा व सुविधा में संलग्न शासकीय कर्त्तव्य पर उपस्थित एवं ड्यूटीरत पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों एवं उनके वाहनों के लिये यह निर्देश लागू नहीं होंगे। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु इन्हें आवश्यक वैधानिक छूट प्राप्त होगी।

जिले में पदस्थ अनुविभागीय दण्डाधिकारी आवश्यक होने पर किसी पक्ष के आवेदन पर अपने-अपने क्षेत्र में सम्बन्धित नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी पुलिस से परामर्श कर आवश्यक प्रतिबंध/शर्तों से किसी कार्यक्रम एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति प्रदान करने हेतु अधिकृत होंगे।

चूंकि यह आदेश जन-सामान्य से सम्बन्धित है, अत: दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा-144(1) के अन्तर्गत यह आदेश एकपक्षीय पारित किया गया है। कोई भी हितबद्ध पक्ष दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144(5) के अन्तर्गत इस आदेश के विरूद्ध अपनी आपत्ति या आवेदन जिला दण्डाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है।

कोई भी व्यक्ति मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम में दिये गये प्रावधान तथा आदेश का उल्लंघन करेगा, उसका कृत्य मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध माना जायेगा। इसके अन्तर्गत छह माह का कारावास अथवा जुर्माना जो कि एक हजार रुपये तक हो सकेगा या दोनों से दण्डित किया जायेगा। अतिरिक्त ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियम-2000 के अन्तर्गत अपराध पाये जाने पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 की धारा-15 के अन्तर्गत पांच वर्ष की सजा या एक लाख रुपये जुर्माना अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। इस आदेश का उल्लंधन भारतीय दण्ड संहिता-1860 की धारा-188 के अन्तर्गत भी दण्डनीय अपराध होगा। यह आदेश जारी होने की तिथि 24 फरवरी से आगामी दो माह तक की अवधि के लिये प्रभावशील होगा।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

ये कैसा खेद.?


खेद एक लाइन का जताया, विरोधियो को सुनाई 4 बातें
👹 तिरिभिन्नाट एक्सप्रेस👹 subscribe जरूर करें

https://youtu.be/Xp6El64UG_Q

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

महाकाल का प्रसाद मिलेगा मुफ्त

उज्जैन। जी हां यदि सब कुछ योजना अनुरूप हुआ तो जल्द ही महाकालेश्वर के सशुल्क दर्शन करने वाले भक्तो को निशुल्क लड्डू प्रसाद दिया जायेगा। मंदिर समिति के पास बैठक के दौरान यह सुझाव प्राप्त हुए थे जिस पर विचार किया जा रहा जो अंतिम दौर मे है। उल्लेखनीय है कि सशुल्क दर्शन व्यवस्था शुरु होते ही इसका काफी विरोध हुआ लेकिन मंदिर की आय मे चार चाँद लग गये। अब यह निशुल्क प्रसाद वितरण उस विरोध की आग पर पानी के छिंटे हैँ या ओर कुछ, लेकिन भक्तो के लिए तो लाभ का विषय ही है। जल्द ही इसको शुरु किया जाना है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

VIDEO शिवरात्रि पर बाबा महाकालेश्वर सेहरा दर्शन

video लिंक 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

https://youtu.be/X-W_CABIExY

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

शिव नवरात्र पर उज्जैन के बाबा महाकाल का अनुपम श्रृंगार

Video link

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

शहर मे कोरोना की वापसी

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006