![]()

![]()

![]()
फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल ने भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी ने कोरोना से बचाव के लिए दोनों वैक्सीन ले ली थी, इसके बावजूद दोनों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जॉन अब्राहम ने बताया है कि वे खुद और पत्नी प्रिया कोरोना पॉजिटिव हैं और उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं और फिलहाल ठीक महसूस कर रहे हैं। दोनों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और इलाज जारी है।
![]()
उज्जैन। आखिरकार धाकड़ छवि वाले निगमायुक्त अंशुल गुप्ता ने 25 दिसंबर को भरे बाजार फ्रीगंज मे एक हरे पेड़ की हत्या मे शामिल निगम गैंग के 1 उपयंत्री को उद्यान के प्रभार से हटा दिया। कारण बताओ नोटिस का आज दिनाक तक कोई जवाब नही आया है। जवाब के बाद निश्चित ही निगमायुक्त सख्त कार्यवाही करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर को शिव मंदिर चौराहा फ्रीगंज स्थित राजेश मेडिकल के बाहर लगे एक विशाल पेड़ कि षड्यंत्रपूर्वक हत्या कर दी गयी थी। पेड़ को भारी वाहन से टक्कर लगना बताया गया जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नही था। हमने तुरंत निगमायुक्त को घटना से अवगत करवाया था। आपने त्वरित एक्शन लिया लेकिन तब तक भृष्ट कर्मी अपना खेल दिखा चुके थे। निगमायुक्त ने टीम मौके पर भेजी और जाँच भी करवाई। उपयंत्री मुकुल मेश्राम को कारण बताओ नोटिस दिया गया जिसका अभी तक कोई जवाब नही आया है। इधर निगमायुक्त ने आंतरिक स्थानांतरण करते हुए लम्बे समय से उद्यान उपयंत्री के चार्ज मे जमे बैठे मेश्राम का मुक्त कर दिया। नोटिस का जवाब मिलने पर विभाग उन दुकानदार,और निगमकर्मियों पर कार्यवाही करेगा। इस मामले मे 50000 तक का दंड और FIR तक हो सकती है।
इस पूरे मामले मे निगम के लोग सीधे दोषी हैँ क्योंकि उन्होंने इतना बड़ा पेड़ काट दिया ळेकिन वरिष्ठो को सूचना तक नही दी। हमारे द्वारा शिकायत की गयी तब 24 घंटे बाद कटी हुई लकड़ी जमा की गयी जो कि अन्य पेड़ की है।
निश्चित ही निगमायुक्त की सख्ती की प्रशंसा की जाना चाहिए। यदि पर्यावरण सुरक्षा को लेकर इन जिम्मेदारों पर कार्यवाही हो गयी तो कोई भी आगे से पेड़ की तरफ टेढ़ी नजर नही करेगा।

![]()

![]()
शासन के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों के टीकाकरण हेतु दिनांक 03 जनवरी 2022 को शासकीय एवं निजी स्कूलों में संचालित होने वाले टीकाकरण केंद्रों की सूची

![]()
उज्जै्न। सैर सपाटा अंकपात पर बलून भरने वाला सिलेंडर फटा।
5 घायल,1 गंभीर को इंदौर भेजा। प्रशासन की टीम कर रही है जांच। जल्दी हु घायलों के नाम आएंगे सामने।
जानकारी शेष।
www.tiribhinnatexpress.com
#तिरिभिन्नाट #tiribhinnat
![]()

![]()
उज्जैन। 3 जनवरी से 15 साल उम्र और उससे बड़े बच्चों को लगने वाली कोरोना वैक्सीन की जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला टीकाकरण अधिकारी श्री परमार ने बताया कि हमने स्कूली पात्र बच्चों के लिए 200 बच्चों पर 1 टीम का गठन किया है। प्रत्येक स्कूल मे 1 शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाकर व्यवस्था कर ली गयी है। बच्चों के विद्यालय ग्रुप्स पर msg करवा दिया गया है कि आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर आएं ताकि वहीं पंजीयन कर टीका लगा दिया जाये। श्री परमार ने बताया कि जो बच्चे 15 की उम्र के हैँ और यदि वे या परिजन उनका पंजीयन सीधे करके भेजेंगे तो और जल्दी उन्हे टीका लगेगा। इसके लिए कोविन एप्प पर जाकर स्कूल लिस्ट मे से स्कूल चुनकर पंजीयन किया जा सकता है। यह टीकाकरण शहर और गाँव दोनो जगह के लिए है। कोविन एप पर 104 शहरी स्कूल अपडेट कर दिये गये हैँ। श्री परमार के मुताबिक यदि कोई बच्चा स्कूल नही जाता पर टीकाकरण करवाना चाहता है तो नजदीकी स्कूल पर पंजीयन के बाद टीका लगाने का निवेदन कर सकता है।