महाकाल मंदिर के पास की दिवार गिरने से दिवार अपडेट
*दैनिक अमर श्याम*
शारदा बाई उम्र 35 ग्राम उज्जैनिया (रेफर इंदौर )
रूबी पिता आजाद राठौर उम्र 5 साल निवासी जयसिंहपुरा उज्जैन (रेफर इंदौर )
*मृतक*
फरीन राठौर निवासी जयसिंग पूरा (मृतक )
योगी नामक (मृतक
महामहिम राष्ट्रपति जी का इंदौर प्रवास….मृगनयनी केंद्र पहुँची राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू यहाँ मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प एवं जनजाति कलाकारों से भी मिलीं। मृगनयनी में राष्ट्रपति महोदया का राज्यपाल जी एवं मुख्यमंत्री जी ने किया स्वागत…गोंडी भित्ति चित्रकार श्रीमती दुर्गा व्याम ने राष्ट्रपति महोदया को अपनी बनाई हुईपेंटिंग भेंट की।झाबुआ के परमार दंपत्ति ने अपनी प्रसिद्ध झाबुआ की गुड़िया और जनजातीय प्रतीक चिन्ह महामहिम राष्ट्रपति महोदया को भेंट किया।
उज्जैन्। एक तरफ तो धर्म के विस्तार को लेकर बड़ी बड़ी बातें करके सोशल मीडिया पर पेली जाती हैँ, वहीं दूसरी और कुछ लोगो की बड़े बड़े पंडाल मे गणेश जी की प्रतिमा बैठाकर सिर्फ और सिर्फ झाँकि और वर्चस्व जमाने की नीयत होती है। इस बात से सच्चे श्रद्धालु आयोजक भी लांछन झेलते हैँ।
कई ऐसे आयोजन शहर मे होते हैँ जिनके पीछे कोई धार्मिक नही बल्कि अपने आप का प्रचार करने की भावना होती है। जबकि नगर भर मे लोग अपने अपने बुते के हिसाब से चिंतहारण गणेश जी का 7 दिवसीय आयोजन करके धार्मिक गतिविधियां करते हैँ। लेकिन कुछ लोग अपने आप का प्रचार करने की नियत से ऐसे आयोजनों को करते हैँ।
ऐसा ही एक मामला महानंदा नगर मे हुआ जिसमे आयोजको ने फूहड़ नाच करने वाली बाला को बप्पा के सामने नचा दिया। कुछ सामाजिक लोगो ने इसका विरोध करते हुए कार्यवाही की मांग की है। video कल का बताया जा रहा है।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18-19 सितम्बर को उज्जैन और इंदौर आएंगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
—–
प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस से आंरभ होगा स्वच्छता ही सेवा अभियान
—-
17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलेगा अभियान
—-
निगम और मंडल अध्यक्षों के अधिकार, संबंधित विभाग के मंत्रीगण को सौंपे जाएंगे
—–
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रीवा एयरपोर्ट के लिए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिवादन
—-
समर्थन मूल्य 4892 रूपए प्रति क्विंटल पर सोयाबीन
उपार्जन के संबंध में केन्द्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
—–
परिसीमन आयोग को भेंजे जिलों की भौगोलिक सीमाओं की विसंगतियों को दूर करने संबंधी प्रस्ताव
—–
स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान पर मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले हुआ प्रस्तुतिकरण
—–
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित
—–
उज्जैन 10 सितंबर,2024/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रदेश में “स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान” आरंभ किया जाएगा। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के विचार पर केन्दित इस अभियान के अंतर्गत जन-जन को स्वच्छता अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सभी स्तर पर गतिविधियां संचालित की जाएंगी। राज्य सरकार द्वारा जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए अभियान में लोगों को श्रमदान तथा अपने परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अनौपचारिक चर्चा में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक वंदे-मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।
स्वच्छता ही सेवा अभियान में मंत्रीगण अपने प्रभार केजिलों के कार्यक्रमों में शामिल हों
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को आरंभ होने वाले स्वच्छता ही सेवा 2024 के शुभारंभ अवसर पर सभी मंत्रीगण अपने-अपने प्रभार केजिलों में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल हों तथा स्थानीय स्तर पर परिस्थिति अनुसार नवाचार करते हुए अभियान को प्रभावी बनाएं। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को ही जनऔषधि केन्द्रों का भी शुभारंभ होगा।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु करेंगी उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 18 व 19 सितम्बर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु उज्जैन व इंदौर पधार रही हैं। राष्ट्रपति उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमिपूजन करने के साथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कार्यक्रम में शामिल होंगी।
रीवा एयरपोर्ट से एयर कार्गो सुविधाएं भी आरंभ कराईं जाएंगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट को हवाई सेवा का लाइसेंस प्राप्त होने पर बधाई दी तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 1978 के बाद प्रदेश को एक नया एयरपोर्ट मिला है। हमारा प्रयास होगा कि रीवा एयरपोर्ट से एयर कार्गो सुविधाएं भी आरंभ हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान हित में समर्थन मूल्य रूपए 4,892 प्रति क्विंटल पर सोयाबीन उपार्जन के संबंध में केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि निगम मंडलों के अध्यक्षों के अधिकार, संबंधित विभाग के मंत्रीगण को सौंपे जाएंगे।
मंत्रीगण अपने क्षेत्र तथा प्रभार के जिलों की भौगोलिक सीमाओं की विसंगतियों को करें चिन्हित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिलों की भौगोलिक सीमाओं की विसंगतियों और उनके कारण जनसामान्य को आने वाले कठिनाइयों को दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा परिसीमन आयोग का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्रीगण अपने-अपने क्षेत्र तथा प्रभार के जिलों की कठिनाइयों को चिन्हित करें तथा इस संबंध में लोगों के सुझाव भी प्राप्त करें। जनसामान्य की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रस्ताव, परिसीमन आयोग के सदस्य पूर्व अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव को भेंजे जाएं।
तीन स्तंभों पर केन्द्रित है स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान
प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से आरंभ होने वाले स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान पर मंत्रीपरिषद की बैठक से पहले प्रस्तुतिकरण दिया गया। जिसमें बताया गया कि अभियान के तीन प्रमुख स्तंभ हैं, प्रथम स्तंभ स्वच्छता की भागीदारी के अंतर्गत जनभागीदारी-जागरूकता और एडवोकेसी, द्वितीय स्तंभ सम्पूर्ण स्वच्छता के अंतर्गत श्रमदान व लक्षित इकाइयों के कायाकल्प और तृतीय स्तंभ सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य जाँच और सामाजिक सुरक्षा कवरेज संबंधी गतिविधियां संचालित होंगी। स्वच्छता की भागीदारी के अंतर्गत मंचीय कार्यक्रम, कार्यशाला, प्रदर्शनी, प्रतियोगिता और सहभागिता गतिविधियां की जाएंगी। सम्पूर्ण स्वच्छता और स्वच्छता लक्षित इकाइयों के तहत वृहद स्वच्छता अभियान, अपशिष्ट पृथककरण और प्रबंधन, स्वच्छता सुविधा उन्नयन, स्वयं-सेवकों के मोबेलाइजेशन, स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ सम्मान एवं पुरस्कार के माध्यम से स्वच्छता के लिए व्यक्तिगत व सामुदायिक स्तर पर प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों में सुरक्षा प्रशिक्षण, सुरक्षा सामग्री वितरण, स्वास्थ्य जाँच और जागरूकता-सत्र आयोजित होंगे।
व्यक्तिगत पहल सहित विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से संचालित होगा स्वच्छता ही सेवा अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने और इसे जनता का अभियान बनाने के लिए सोशल मीडिया, रेडिया, टीवी, समाचार पत्रों सहित सभी प्रचार माध्यमों से संदेशों का प्रसारण किया जाएगा। जिला, जनपद, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में पंचायत और नगरीयनिकाय के जन-प्रतिनिधि भाग लेंगे। स्कूल शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, पर्यटन व संस्कृति तथा वन विभाग को विशेष दायित्व सौंपे गए हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक-धार्मिक-व्यापारिक संगठनों और ग्राम सभाओं के माध्यम से अभियान में जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव से सौजन्य भेंट
*उज्जैन और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का किया अनुरोध*
दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उज्जैन और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि ओवरनाइट वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले तीर्थयात्रियों को महाकाल दर्शन में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव से राज्य में खनिज और उर्वरक की ढुलाई सुगम बनाने के लिए रेलवे सिडिंग्स की शीघ्र स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया, जिसपर केंद्रीय मंत्री ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
▪️पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने पुलिस अधिकारी/कर्मचारी के मनमानी रवैया पर किया दंडित।
पुलिस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही, आमजन से अभद्र व्यवहार व अनाधिकृत रुप से गैरहाजिरी होने पर किया अर्थ दंड से दंडित।
▪️जिले के ऐसे 21 पुलिस अधिकारी एवम् कर्मचारी को किया दण्डित।
उज्जैन। पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह न हों व आमजनों से अनावश्यक रूप से अभद्र व्यवहार न करे एवम् बिना किसी सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित न रहें। इस संदर्भ में 21 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ वेतन वृद्धि रोकने एवम् नगदी अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल (महिला सुरक्षा) द्वारा महिला गुमशुदगी के प्रकरणों की संख्यात्मक जानकारी चाही गई थी उक्त संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी पूरक भेजने के संबंध में पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने उक्त प्रकरण के संबंधित अधिकारी उनि. श्री सूबेदार सिंह दादोरिया(डी.सी.बी.) एवम् सउनि. अभिनव प्रताप सिंह (प्रभारी ओ.एम.शाखा डीपीओ) उज्जैन को कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रत्येक को 500/- रूपये के अर्थ दंड से दण्डित किया गया।
सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल की शिकायत पर समय सीमा में निराकरण नहीं करने से रक्षित निरीक्षक रंजीत सिंह राणा एवम् उनि. रविंद्र कटारे थाना प्रभारी थाना पंवासा को उनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उनकी सेवा पुस्तिका में निंदा व 500/- रूपये के अर्थ दंड से दण्डित किया गया है व भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।
सावन माह में बाबा महाकालेश्वर की प्रथम सवारी की सुरक्षा व्यवस्था एवम् सुगम संचालन के उद्देश्य से पुलिस प्रबंध अनुसार नियोजित प्रमुख अधिकारीयों की बैठक ली, बैठक में उनि. प्रदीप राजपूत द्वारा दिए निर्देशों को ध्यानपूर्वक नही सुनकर अनसुना कर उदासीनता पूर्वक आचरण का प्रदर्शन करने पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा तत्काल उक्त पुलिस अधिकारी को 500/- रूपये के अर्थदंड से दण्डित करने हेतु निर्देशित किया गया।
फरियादी द्वारा आरोपी के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट करने थाना नीलगंगा पर उपस्थित ड्यूटी अधिकारी श्री चंदर सिंह चंद्रवंशी द्वारा प्रकरण में त्रुटिपूर्ण पंजीयन कर कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उक्त पुलिस अधिकारी को 500/- रूपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
अपराध समीक्षा बैठक के दौरान थाना इंगोरिया, थाना खाचरोद, भाटपचलाना के लंबित गुम इंसानों के प्रकरणों की समीक्षा की गई जिसपर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा प्रकरण के निराकरण में कोई रुचि नहीं ली जाकर अकारण लंबित रखा गया जिसपर से पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा सउनि. श्री सुरेश सोनगरा, सउनि. श्री कन्हैयालाल मचार, सउनि. श्री सज्जन सिंह बुन्देला, सउनि. श्री वरसिंह चरपोटा एवं प्र.आर. 773 श्री पुष्पराज सिंह (तैनात थाना भाटपचलाना), सउनि. श्री डावर, प्र.आर. श्री प्रभुलाल पाटीदार एवं प्र.आर. श्री अशोक कटारा (तैनात थाना खाचरोद), उनि. श्री एम.एल. रावत, सउनि. श्री दिनेश निनामा, सउनि. श्री सुनिल देवके एवं प्र.आर. श्री कैलाश शर्मा (तैनात थाना इंगोरिया) को उक्त लापरवाही एवं उदासीनता के लिये प्रत्येक को रूपये 1,000/- (एक हजार) के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाकर भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्र.आर.(कार्यवाहक) 775 श्री चंचल पापोला जो पहले थाना चिमनगंज में कार्यरत थे और वर्तमान में पुलिस लाइन उज्जैन ने थाना चिमनगंज से स्थानांतरण से पूर्व चालानों को थाने पर जमा नहीं किया। उनके गैर जिम्मेदाराना आचरण के कारण, एवम् आरक्षक (चालक) नीरज चौबे पुलिस लाइन उज्जैन, बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर होने व प्र.आर. जितेंद्र थाना तराना के द्वारा लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर होकर कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने एवम् आमजन से अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा उक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक वार्षिक वेतन वृद्धि की राशि के बराबर वेतन में संचयी प्रभाव से कमी की सजा दी गई।
उज्जैन। मुख्यमंत्री की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन के आदेश के पालन में श्री कृष्ण सुदामा मित्रता स्थली नारायण धाम पर निकाले जाने वाली भगवान श्री कृष्ण सवारी को पुलिस सशस्त्र गार्ड के द्वारा सलामी दी गई तथा सम्पूर्ण सवारी में पुलिस बैंड के द्वारा प्रस्तुति दी गई।
पुलिस बैंड का संपूर्ण सवारी मार्ग पर नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। सवारी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ) , एसडीओपी महिदपुर व पुलिस स्टाफ सवारी व्यवस्था में उपस्थित रहे ।
▪️ थाना माधवनगर पुलिस ने चंद घंटो में किया फ़र्ज़ी लूट का खुलासा।
▪️ परिजनों से गेम खेलने के लिए नया मोबाईल फोन लेने हेतु नाबालिक ने रची थी स्वयं के साथ मोबाइल लूट की घटना।
थाना माधव नगर में आज दिनांक 23-8-24 को उज्जैन निवासी नाबालिक बालक ने अपने परिवारजनों के साथ आकर बताया कि मैं स्कूल से जा रहा था तो टावर के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोटर साइकिल से मुझे रोक कर कहा कि तुम्हारे पिताजी ने तुम्हें लेने भेजा है ।जब मैंने पिताजी से बात करने के लिए मेरा मोबाइल निकाला तो वो दोनों मेरे हाथ में से मोबाइल फोन छीनकर भाग गए ।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा तत्काल अलग अलग टीमें बनाकर घटना के आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित करने के लिए माधव नगर थाना प्रभारी एवं उनके स्टाफ़ को लगाया गया
टीमों द्वारा लगातार टावर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए एवं घटना स्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई ।
पुलिस को प्रारंभिक जानकारी एकत्रित करते मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीक़े से फरियादी से पुनः पुछताछ की गई तो फ़रियादी द्वारा मोबाइल पर गेम खेलने के लिए अपने परिवारजनों से नया मोबाईल फोन लेने के लिए झूठी मोबाइल लूट की घटना की मनगढ़ंत कहानी बनाकर परिवार जनों एवं पुलिस को बताना स्वीकार किया
पुलिस द्वारा बालक की आवश्यक काउंसलिंग कर समझाइश दी गई और परिवारजन के सुपुर्द किया गया ।
मामले के ख़ुलासे में थाना प्रभारी
माधव नगर राकेश भारती ,उपनिरीक्षक पवन वास्कले, स उ नि संतोष राव ,आर. अविनाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन करने वाले मदरसों के शासकीय अनुदान बंद होंगे
…….
आरंभ होने वाले चार मिशनों की कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श के लिए होगा मंथन
…….
धूमधाम से मनेंगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
………
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई मंत्रिपरिषद की बैठक
भोपाल : 20 अगस्त, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा है कि मंत्रीगण अपने प्रभार के जिलों में भ्रमण के दौरान एक माह में कम से कम एक बार रात्रि विश्राम अवश्य करें। उन्होंने बताया कि मदरसों में अन्य धर्म की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 28 (3) के प्रावधान के अनुसार मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को उनके धर्म की शिक्षा के विपरीत अन्य धर्म की शिक्षा ग्रहण करने अथवा उपासना में उपस्थित होने को बाध्य करने वाले मदरसों के सभी शासकीय अनुदान बंद किए जाएंगे। ऐसे मदरसों की मान्यता समाप्त करने की विधिवत कार्यवाही सहित अन्य उपयुक्त वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
ई.ओ.डब्ल्यू और लोकायुक्त की इकाइयां बढ़ेंगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा, किसान, महिला और गरीब के महत्व को रेखांकित करते हुए राज्य शासन चार मिशन आरंभ कर रहा है। इस संबंध में विचार-विमर्श के लिए शीघ्र ही मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी मंत्रीगण शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रदेश में ई.ओ.डब्ल्यू और लोकायुक्त की इकाइयों को बढ़ाया जाएगा।
नगरीय क्षेत्रों में टाउन हॉल विकसित किए जाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में रक्षाबंधन का कार्यक्रम उत्साह और उल्लास से मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व पर आगामी 26 अगस्त को प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विविध पक्षों पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए टाउन हॉल विकसित किए जाएंगे।
माँ नर्मदा मिशन के लिए समिति गठित की जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समग्र नर्मदा के विकास के उद्देश्य से माँ नर्मदा मिशन के लिए समिति गठित की जाएगी। मिशन के अंतर्गत नर्मदा जी के उद्गम स्थल से लेकर गुजरात सीमा तक नगरीय निकाय और पंचायत राज संस्थाएं नर्मदा जी के प्रवाह की निरंतरता और सहायक नदियों व जल स्त्रोतों के स्वास्थ्य के लिए कार्य करेंगी। मिशन के अंतर्गत तीर्थ स्थानों व देव स्थानों के रखरखाव और उन्नयन के साथ ही नर्मदा परिक्रमा करने वालों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कालांतर में नर्मदा जी के साथ-साथ प्रदेश की अन्य नदियों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा।
प्लास्टिक से मुक्ति पर केन्द्रित अभियान आरंभ होगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के उद्देश्य से दुग्ध उत्पादन, फसलों से आय बढ़ाने, जैविक फलोद्यान आदि पर योजना बनाने के निर्देश विभागों को दिए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्लास्टिक से मुक्ति पर केन्द्रित अभियान भी प्रदेश में संचालित होगा।