हॉरर फिल्म ‘छोरी’ का पोस्टर रिलीज, आप भी देखकर डर जाएंगे

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने आगामी हॉरर फिल्म ‘छोरी’ का पोस्टर रिलीज किया है. दिल दहला देने वाले इस पोस्टर को आप देखकर यकीनन डर जाएंगे. ‘छोरी’ एक आगामी हॉरर फिल्म है, जिसे विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्णन कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा हैं. सुपरहिट मराठी फिल्म ‘लपछापी’ की रीमेक इस फिल्म में मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज के साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

बता दें कि यह पहली बार है जब नुसरत किसी फिल्म में भूत बनकर डराने वाली हैं. एक्ट्रेस ने भी फिल्म का मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्टर बेहद डरावना नजर आ रहा है. ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की एक्ट्रेस ने ‘छोरी’ का मोशन पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “आतंक का नया चेहरा हमें डराने आ रहा है! छोरी ऑन प्राइम।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

सोनू सूद पर लगा करोड़ो की टैक्स चोरी का आरोप

पिछले तीन दिन से सोनू सूद के घर और उनसे जुड़े परिसरों में आयकर विभाग सर्वे कर रहा था। अब अपने एक बयान में सीबीडीटी ने कहा है कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान 20 करोड़ रुपये की कर चोरी से संबंधित साक्ष्य मिले हैं।

आयकर विभाग का कहना है कि उनके पास अभिनेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने अपने बयान में कहा है कि अभिनेता ने फर्जी संस्थाओं से फर्जी और असुरक्षित ऋण के रूप में बेहिसाब पैसे जमा किए थे।

सीबीडीटी ने कहा है कि आयकर विभाग ने मुंबई में अभिनेता के विभिन्न परिसरों के विकास में लगे लखनऊ स्थित औद्योगिक समूह में रेड की और जब्ती अभियान चलाया। सीबीडीटी के मुताबिक अभिनेता के मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम समेत कुल 28 परिसरों पर छापेमारी की गई थी।

जानकारी के मुताबिक ये सर्वे लखनऊ के बड़े कारोबारी अनिल सिंह से जुड़ा हुआ है। हाल ही में अनिल सिंह के दफ्तर पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। सोनू सूद और अनिल सिंह कारोबार में पार्टनर बताए जा रहे हैं। आयकर विभाग की टीम उन सभी संस्थाओं की जांच कर रही है, जो सोनू सूद से जुड़े हुए हैं।

सोनू सूद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं हालांकि उन्होंने आयकर विभाग के इस सर्वे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनके सपोर्ट में खड़े हैं।

साल 2020 में शुरू हुई इस खतरनाक महामारी से लगे लॉकडाउन के बीच सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाते हुए नेक कार्यों की शुरुआत की थी। बस उस वक्त से लेकर आज भी मदद का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद से मदद मांगते हैं और अभिनेता उन्हें फौरन मदद पहुंचाते हैं। फिर चाहे वो कोविड से जुड़ी हो या कोई अन्य समस्या हो। सोनू सूद एक बार हां कर देते हैं तो सहायता लोगों तक पहुंच ही जाती है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

शिकायत वापस लेने को दबाव बना रहे पुलिसकर्मी

ग्राम पचोरा के एक गरीब की पुलिस प्रताडऩा की शिकायत जिला पुलिस कप्तान के पास छह महीने से अनसुनी पड़ी है। इस बीच संबंधित पुलिस अधिकारी व थाने का स्टाफ फरियादी पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के लिए झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहा है। परेशान ग्रामीण ने एक बार फिर आगर-मालवा जिले के एसपी से गुहार लगाई है।

दरअसल, ग्राम पचोरा निवासी बाबू गिर पिता नारायण गिर ने कानड़ थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर दिलीप सिंह कटारे अन्य पुलिस कर्मियों की कथित कारगुजारी के खिलाफ पूर्व में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर 9 सितंबर को एसपी को दोबारा आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया कि इसी साल 22 मार्च को कानड़ थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर कटारे अन्य पुलिस कर्मियों के साथ रात 11:30 बजे फरियादी के घर पहुंचे और शराब रखी होने की बात कहकर घर की तलाशी लेने लगे।

विरोध करने पर भी सब इंस्पेक्टर ने बगैर महिला कांस्टेबल के घर मे घुसकर पत्नी से भी मारपीट की और उसे घर के बाहर धकेल दिया। इसके बाद आधे घंटे तक घर की तलाशी लेने के बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। अचानक पुलिस की इस तरह की कार्यवाही से घर की महिलाएं डर गई।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

शहर के अस्पताल बुखार एवं अन्य बीमारियों से भरे, सुबह सात बजे से दिखाने वालों की लाइनें लगीं

कुछ सप्ताह पहले जब निजी अस्पतालों में डेंगू के मामले या मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने के मामले सामने आ रहे थे तब मलेरिया विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। हमेशा की तरह मलेरिया विभाग लार्वा सर्वे, दवा छिड़काव और नगर पालिका का अमला फॉगिंग मशीन से दवा छिड़काव का दावा करता रहा, लेकिन दावों से इतर विभागों ने कभी सूचना जारी नहीं की कि कब-कब कहां-कहां कार्रवाई की गई है और आगामी कार्रवाई का कैलेंडर या शेड्यूल भी जारी नहीं किया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि शहर के नागरिक आज वायरल फीवर, मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों से ग्रसित होकर जूझ रहे हैं।

शहर में बीमारियों का आलम यह है कि इससे पहले इतनी बडी संख्या में मौसमी बीमारियांं कभी पहले नहीं देखी गई। स्थिति कितनी गंभीर है इसका पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के नामचीन निजी अस्पतालों में पांव रखने की जगह नहीं है तथा सुबह 7 बजे से ही मरीज एवं उनके परिजन चिकित्सालयों में लाइन लगाकर चिकित्सकों को दिखाने के लिए खड़े हुए हैं। इन सब परिस्थितियों के बाद भी न तो स्थानीय प्रशासन जागा है और ना ही स्वास्थ्य विभाग का अमला। जिसके चलते क्षेत्र के नागरिकों में प्रशासन के प्रति गंभीर आक्रोश भी अब देखा जाने लगा है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

‘लड़कियों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा, बेटियों की शादी में 5001 रुपये’, पंचायत चुनाव में मुखिया कैंडिडेट ने किए ये बड़े वादे

पहली बार नहीं है जब मुखिया पद के प्रत्याशी विकाश राय पंचायत चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं। उन्होंने पिछली बार भी अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब एक बार फिर से वो चुनाव मैदान में उतरे हैं। यही नहीं जीत के लिए उन्होंने वादों की झड़ी लगाते हुए घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

फ्रोज़न आलू टिक्की

आवश्यक सामग्री

उबले आलू – 8 (800 ग्राम)
पोहा – 1 कप (100 ग्राम)
हरा धनिया – 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 3 से 4 (बारीक कटी हुई)
भुना जीरा पाउडर – 1 छोटी चम्मच
काली मिर्च – 1/2 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
अमचूर – छोटी चम्मच
नमक – 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए’

विधि

फ्रोजन आलू टिक्की बनाने के लिए उबले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए. साथ ही पोहे को बारीक पीसकर ले लीजिए.

कद्दूकस किए हुए आलू में बारीक पिसा पोहा, हरा धनिया, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, दरदरी कुटी काली मिर्च, अमचूर और नमक डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए.

एक प्लेट को तेल से चिकना करके रख लीजिए. टिक्की बनाने के लिए हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. थोड़ा सा डोह उठाकर गोल बनाकर चपटाकर के टिक्की का आकार दे दीजिए और चिकनी की हुई प्लेट में रख दीजिए. टिक्की आप अपनी पसंद के अनुसार थोड़ी सी छोटी या बड़ी बना सकते हैं. इसी तरह सारी टिक्की बनाकर तैयार कर लीजिए.

टिक्कियां फ्रीज कीजिए
टिक्की को फ्रीज करने के लिए आप चाहे तो अलग-अलग थाली में टिक्की रखकर फ्रिज में रख सकते हैं या फिर एक ही थाली में इन्हें एक साथ एक के ऊपर एक रखकर भी फ्रीज कर सकते हैं. इसके लिए पहली प्लेट वाली टिक्कियों के ऊपर बटर पेपर लगाकर उस पर बाकी टिक्कियां रख दीजिए और बटर पेपर से ढककर फ्रीजर में रख दीजिए.

1 दिन बाद, आलू टिक्की फ्रीज होकर तैयार हो जाती हैं. कुछ टिक्कियां तलने के लिए निकालकर बाकी टिक्कियों को किसी भी डिब्बे में भरकर वापस फ्रीजर में रख दीजिए.

टिक्की तलिए
टिक्कियां तलने के लिए कढ़ाही में तेल गरम कर लीजिए. तेल चैक करने के लिए हाथ को कढ़ाही के ऊपर ले जाकर देखिए. अगर हाथ पर गर्माहट लग रही है, तो तेल अच्छे से गरम है. फ्रोजन आलू टिक्की तलने के लिए अच्छा गरम तेल होना चाहिए. तेल में पहले एक टिक्की डालकर देख लीजिए, यह टिक्की अच्छे से तल रही है तो दूसरी टिक्की भी तलने के लिए तेल में डाल दीजिए. टिक्की को नीचे से हल्की सी ब्राउन होते ही पलट दीजिए और इसको दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिए.

अच्छे से सिकी हुई टिक्की को कढ़ाही से निकालने के लिए कलछी पर कढ़ाही के किनारे ही थोड़ी देर रोक लीजिए ताकि अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए और टिक्की निकालकर प्लेट में रख लीजिए. सारी टिक्कियां इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिए. एक बार की टिक्की तलने में लगभग 4 मिनिट लग जाते हैं.

आप इन्हें बनाकर फ्रीजर में रख दीजिए, पूरे 4 से 5 घंटे में ये फ्रोजन होकर तैयार हो जाती है. इसके बाद, इन्हें एअर-टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए. फ्रोजन आलू टिक्की को फ्रीजर में पूरे 5 से 6 महीने रखकर खाया जा सकता है. जब भी आपको टिक्की तलनी है, तब आप कन्टेनर से टिक्की निकालिए और तलकर सर्व कीजिए. साथ में टमैटो सॉस, हरे धनिये की चटनी या अपनी मनपसंद चटनी भी रखिए.

सुझाव

पोहा पहले से पका हुआ होता है. इसलिए आलू टिक्की ऊपर से क्रिस्प और अंदर से भी अच्छी रहती है.
सीधे डिब्बे में रखकर फ्रीज करने पर टिक्कियां आपस में चिपक सकती हैं, इसलिए पहले इन्हें थाली में लगाएं और बाद में फ्रीज करें.
फ्रोजन आलू टिक्की को एकदम अच्छे गरम तेल में ही तलें.

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

इंदौर में ही रुकेगी टीम इंडिया, करेगी कोलकाता डे-नाइट टेस्ट की तैयारी

भारतीय टीम ने कोलकाता में 22 नवंबर से खेले जाने वाले डे-नाइट मैच की तैयारी के लिए इंदौर में रुकने का फैसला किया है जहां टीम रविवार को शाम के समय अभ्यास करेगी। बांग्लादेश की टीम ने भी भारतीय टीम की तरह यहां रूकने का फैसला किया है ताकि पहले टेस्ट के जल्दी खत्म होने से बचे समय का सही उपयोग कर सकें।

यह पता चला है कि अगले दो दिन भारतीय टीम का ध्यान ‘शाम’ के समय अभ्यास करने पर होगा। गुलाबी गेंद से खेलने वाले बल्लेबाजों के मुताबिक शाम के समय स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण होती है। टीम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘हम शाम के समय अभ्यास करने पर ध्यान देंगे, क्योंकि हमें यह नहीं पता की शाम में गेंद कैसा बर्ताव करेगी।’

एक फिसड्डी और कमजोर बांग्लादेश की टीम को हराकर ज्यादा खूश होने बाली कोई बात नहीं है| यदि वर्ल्ड कप जीत कर आते, मज़ा तो तब आता|
चेतेश्वर पुजारा सहित दलीप ट्रोफी में गुलाबी गेंद से खेलने वाले कई खिलाड़ियों ने कहा है कि शाम के समय गुलाबी गेंद को देखना मुश्किल होता है, क्योंकि आकाश के लाल रंग के कारण गेंद नारंगी रंग की तरह दिखने लगती है। खिलाड़ी काले रंग की साइटस्क्रीन के सामने अभ्यास करेंगे। दोनों टीमें 19 नवंबर को कोलकाता रवाना होंगी।
उल्लेखनीय है कि यह भारतीय टीम का पहला डे-नाइट टेस्ट होगा। अधिकतर भारतीय खिलाड़ी को पिंक बॉल, जो डे-नाइट टेस्ट में उपयोग होती है, से खेलने का अनुभव नहीं है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

AK-47 जैसा खतरनाक सोशल मीडिया

सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जातते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया को एके-47 जैसा खतरनाक बताते हुए तकनीकी के भयानक रुप लेने पर चिंता जताई है। फेसबुक को आधार से जोड़ने के मामले पर सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपक गुप्ता और अनिरुद बोस की पीठ ने कहा कि इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंताओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। कोर्ट ने सोशल मीडिया को AK-47 जैसा खतरनाक बताते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह ऑनलाइन निजता और राज्य की संप्रभुता के हितों को संतुलित करके सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए दिशा निर्देश (नियम) तैयार करे।
सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपक गुप्ता ने कहा कि अगर आप गहराई में जाएंगे तो महसूस होगा कि यह कितना खतरनाक है। जब यह मामला मेरे समाने आया और मैं इसकी तह तक गया तो मुझे लगा कि ये कितना खतरनाक है जैसे मैं आधे घंटे में एके-47 खरीद सकता हूं।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006

यूपी पुलिस का कमाल

बागपत। नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद से देशभर में वाहन चालक पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई से परेशान है। उत्तरप्रदेश में तो सारी हदें ही पार हो गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले बस चालक का हेल्मेट नहीं पहनने पर चालान बनाया तो अब यूपी पुलिस ने कमाल करते हुए हेलमेट नहीं पहनने पर कार चालक का चालान काट दिया।

यह शर्मनाक मामला बागपत के चांदी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कार सवार एक युवक पर हेलमेट न लगाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया है।
इस मामले में युवक ने बागपत पुलिस को ट्वीट कर मामले की शिकायत की है। साथ ही चालान की कॉपी को यूपी सीएम, गृह मंत्री, डीजीपी, परिवहन विभाग समेत अन्य अधिकारियों को टैग भी किया है।

Loading

विकास शर्मा

संपादक:विकास शर्मा

मो.:+91 9827076006